BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिवपाल ने की योगी की जमकर तारीफ, बताया दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति

शिवपाल ने की योगी की जमकर तारीफ, बताया दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्तिलखनऊ /इटावा । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को एक तरफ जहां उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। शिवपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति बताया। 

शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन महीने में अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को सौंपने का अपना वायदा पूरा करें अन्यथा वह नयी पार्टी बनाने के मकसद से धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे।

शिवपाल ने इटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन महीने का समय मांगा था और कहा था कि तीन माह बाद पार्टी व पद वापस नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को सौंंप दूंगा। अखिलेश अपना वायदा पूरा करें वरना हम भी नई पार्टी बनाने के लिए सेक्यूलर मोर्चे का गठन करेंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश अब मुलायम को पद सौंपें और समाजवादी परिवार को जोडऩे का काम करें। समाजवादी होने का जो लोग दावा ठोक रहे हैं, सभी को पता है पार्टी किसने खड़ी की है।

उन्होंने राम गोपाल यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पार्टी संविधान रचयिता शकुनि को गीता पढना चाहिए। सबको पता है सपा किसने बनाई। मुलायम ने सपा खड़ी की और लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया है। हमारे लिए तो नेता जी ही सब कुछ हैं। जो लोग आज समाजवादी होने का दावा ठोक रहे हैं उन्होंने ही लोकसभा चुनाव में टिकट बांटे और संख्या पांच रह गई। शिवपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बांटे तो 227 से 47 की संख्या रह गयी। अब वह खुद ही आकलन कर लें।

शिवपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं लेकिन अधिकारी और कुछ सफेदपोश गुंडे मिलकर सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराएंगे।

शिवपाल ने अखिलेश को सलाह दी कि चुनाव पूर्व किया गया अपना वायदा पूरा करें और नेता जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपकर परिवार को एकजुट करें तभी दोबारा सफलता मिलेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More