BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अगरतला । असम और मणिपुर के बाद अब बीजेपी की नजर त्रिपुरा पर है। अगले वर्ष राज्य में होने वाले चुनावों को देखते हुए त्रिपुरा में बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिनों तक त्रिपुरा दौरे पर हैं। गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरूआत में ही हैं। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं। त्रिपुरा में संगठन को मजबूत करने और यहां बीजेपी की सरकार बनाने की जमीन तैयार करने की रणनीति के तहत अमित शाह आज से दो दिनों तक त्रिपुरा में रहेंगे। यहां अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करेंगे। ज्ञातव्य है कि त्रिपुरा में वर्ष 1988 से मानिक सरकार का राज है।  ऐसे में त्रिपुरा की कमान मानिक सरकार के हाथ से छीनना और वहां कॅम्युनिस्ट राज को खत्म करना बीजेपी के लिए एक चुनौती है। ज्ञातव्य है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 50 सीटों पर चुनाव लडा था, जिसमें से 49 सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो गई थी वहीं सीपीएम ने 55 सीटों पर चुनाव लडकर 49 सीटें जीती थीं तो कांग्रेस ने 48 सीटों पर चुनाव लडकर 10 सीटें जीती थीं। ऐसे में त्रिपुरा में सरकार बनाना बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं होगा। बीजेपी के लिए यह एक बडी चुनौती है। हांलांकि बीजेपी का दावा है कि त्रिपुरा में पार्टी का जनाधार बढ रहा है। पार्टी का दावा है कि राज्य में साल 2014 में पार्टी की सदस्यता 15,000 से बढकर इस साल 2 लाख से ज्यादा हो गई है। अमित शाह दो दिन के दौरे में संगठन के नेताओं की बैठक लेंगे, बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे त्रिपुरा में चुनावी रैली भी करेंगे और संघ के प्रचारकों से समवाद करेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अब बाबा रामदेव का संस्थान भी अदालत में घसीट लिया गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि क्या नागपुर में पतंजलि आयुर्वेद को 600 एकड से ज्यादा आवंटित जमीन मामूली कीमत पर दी गई और अगर कोई छूट दी गई तो उसके आधार क्या थे।  चीफ जस्टिस मंजुला चेल्लुर और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की खंडपीठ मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने कंपनी को जमीन आवंटन में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। नागपुर के मल्टी मोडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट (एमआईएचएएन) में फूड पार्क बनाने के लिए जमीन आवंटन किया गया है। पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि याचिका के जवाब में छह हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करें। अदालत ने कहा कि हलफनामे में जमीन आवंटन से संबंधित सभी कागज और ब्यौरा होंगे। जस्टिस चेल्लुुर ने कहा,हलफनामे में सरकार को कंपनी की तरफ से सौंपे गए प्रस्ताव को शामिल किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हम केवल इतना जानना चाहते हैं कि अगर कंपनी को छूट दी गई है तो किस आधार पर दी गई है। हम जानना चाहते हैं कि क्या मामूली कीमत पर जमीन दी गई है। अदालत ने कहा,हम जानना चाहते हैं कि क्या किसानों की जमीन लेकर कंपनी को आवंटित किया गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । यूपी के फैजाबाद से गिरफ्तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) एजेंट आफताब से पूछताछ में बडा खुलासा किया है। आफताब ने बताया कि वह दिल्ली में बैठे आईएसआई के हैंडलर मेहरबान अली के संपर्क में आया था। पूछताछ में आईएसआई एजेंट आफताब ने बताया कि उसी के कहने पर वह सेना की जासूसी करता था। उसने सेना के मूवमेंट में जुडी जानकरी भी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी।  आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह मेहरबान अली की मेहरबानी से ही दो बार पाकिस्तान गया था। जहां आईएसआई के अधिकारियों से उसकी मुलाकात हुई। उसके बाद उसे वहां जासूसी की ट्रेनिंग दी गई। आफताब के मुताबिक 1 मई 2014 को पहली बार वो वाघा बार्डर से लाहौर गया था।  फिर वह पाकिस्तान के कराची में ग्रीन टाउन में अपने एक रिश्तेदार के यहां तीन माह तक रुका था। दिल्ली में बैठे मेहरबान अली के इशारे पर ही कराची में आफताब को आईएसआई के अधिकारियों ने ट्रेनिंग दी। फिर तीन माह बाद 29 नवम्बर 2014 को वह भारत लौट आया था। वापस आने के बाद वह मेहरबान अली से मिलता रहा। पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटे आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह मेहरबान अली को सेना की कई खुफिया जानकारी देता था। लखनऊ, फैजाबाद और अमृतसर में सेना और उनकी हर बटालियन के मूवमेंट की जानकारी कोड वर्ड के जरिए वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर को देता था। आफताब ने बताया कि 8 मई 2015 को वह दूसरी बार अटारी बार्डर से कराची गया था। उसे फिर से वहां ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद 28 जून को वह वापस भारत लौट आया था। इस बार वह मेहरबान अली के अलावा दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन के लगातार संपर्क में रहा। मुंबई में बैठा अल्ताफ ही आफताब को जासूसी के बदले पैसा देता था। जिसे मुंबई से गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आफताब ने खुलासा किया कि उसे लखनऊ और फैजाबाद में सेना के मूवमेंट और बटालियन की पोस्टिंग सेना रेजिमेंट की ट्रेन से आने और जाने की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने सैन्य बलों के कर्मियों की मांग मानते हुए विकलांगता पेंशन की पुरानी व्यवस्था को लागू रखने और सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिश को लागू नहीं करने का फैसला किया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में किया गया। मोदी कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों में सुधार के लिए लाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को फायदा होगा। इसे 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी तभी से लागू हुई थीं। ज्ञातव्य है कि सैन्य बल विकलांगता पेंशन के लिए प्रतिशत आधारित व्यवस्था पर वापस लौटने का दबाव बना रहे थे और सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिश वाली स्लैब आधारित व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। केन्द्र सरकार ने जून 2016 में सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मंजूरी देते हुए केन्द्रीय बजट में 84,933 करोड (वित्त वर्ष 2016-17) के साथ-साथ वित्त वर्ष 2015-16 में दो महीने के एरियर का प्रावधान कर दिया था। केन्द्रीय कैबिनेट ने वेतन, भत्ते और पेंशन में बदलावों को मंजूरी देते हुए फैसला लिया है कि किए गए बदलाव 1 जनवरी 2016 से लागू होंगे। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने इसी तारीख से 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया था। इस फैसले से केन्द्र सरकार के खजाने पर 1,76,071 करोड़ रुपये का बोझ सिर्फ रिटायर्ड केन्द्रीय कर्मचारियों को वार्षिक पेंशन देने से पडेगा। वित्त सचिव अशोक लवासा की अगुवाई वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने 47 लाख सरकारी कर्मचारियों के भत्तों पर अपनी रिपोर्ट पिछले सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंपी थी। अशोक लवासा समिति का गठन पिछले साल जून में सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू किए जाने के बाद किया गया था। समिति ने 196 भत्तों में से 52 को पूरी तरह समाप्त करने और 36 अन्य को अन्य बडे भत्तों में समाहित करने का सुझाव दिया है। समिति ने आवास किराया भत्ते (एचआरए) में 8 से 24 प्रतिशत की वृद्धि का सुझाव दिया है। यदि वेतन आयोग की भत्तों पर सिफारिशों को पूरी तरह लागू किया जाता है तो एक अनुमान के अनुसार इससे सरकार पर 29,300 करोड रुपये का बोझ पडेगा। लवासा ने कहा था कि सरकार सरकारी कर्मचारियों को संशोधित भत्तों के भुगतान की तारीख पर भी अंतिम फैसला करेगी। केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2017-18 की पहली मौद्रिक समीक्षा नीति पेश करते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित 8-24 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस का असर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (महंगाई) पर पडेगा। आरबीआई के मुताबिक यह असर सीधा और तुरंत पडेगा और हाउसिंग के क्षेत्र में देखने को मिलेगा। आरबीआई का आकलन है कि वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित दरों पर भत्ते को चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से मान्य करने के बाद ज्यादातर राज्य भी अपने कर्मचारियों को इसी दर पर भत्ता देना शुरू कर देंगे। इसके चलते वित्त वर्ष के दौरान महंगाई दर उम्मीद से 1 से 1.5 फीसदी अधिक रह सकती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ /इटावा । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को एक तरफ जहां उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। शिवपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति बताया।  शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन महीने में अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को सौंपने का अपना वायदा पूरा करें अन्यथा वह नयी पार्टी बनाने के मकसद से धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे। शिवपाल ने इटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन महीने का समय मांगा था और कहा था कि तीन माह बाद पार्टी व पद वापस नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को सौंंप दूंगा। अखिलेश अपना वायदा पूरा करें वरना हम भी नई पार्टी बनाने के लिए सेक्यूलर मोर्चे का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब मुलायम को पद सौंपें और समाजवादी परिवार को जोडऩे का काम करें। समाजवादी होने का जो लोग दावा ठोक रहे हैं, सभी को पता है पार्टी किसने खड़ी की है। उन्होंने राम गोपाल यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पार्टी संविधान रचयिता शकुनि को गीता पढना चाहिए। सबको पता है सपा किसने बनाई। मुलायम ने सपा खड़ी की और लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया है। हमारे लिए तो नेता जी ही सब कुछ हैं। जो लोग आज समाजवादी होने का दावा ठोक रहे हैं उन्होंने ही लोकसभा चुनाव में टिकट बांटे और संख्या पांच रह गई। शिवपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बांटे तो 227 से 47 की संख्या रह गयी। अब वह खुद ही आकलन कर लें। शिवपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं लेकिन अधिकारी और कुछ सफेदपोश गुंडे मिलकर सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराएंगे। शिवपाल ने अखिलेश को सलाह दी कि चुनाव पूर्व किया गया अपना वायदा पूरा करें और नेता जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपकर परिवार को एकजुट करें तभी दोबारा सफलता मिलेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नयी दिल्ली । जम्मू-कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने की घटना के बाद एक एनजीओ के निमंत्रण पर भारत आए करीब 50 पाकिस्तानी छात्रों को आज वापस भेज दिया गया क्योंकि सरकार ने संगठन को परामर्श दिया था कि यह समय ऎसे कार्यक्रमों के लिए अनुपयुक्त है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, एक एनजीओ ने पाकिस्तानी स्कूली छात्रों को यहां आमंत्रित किया था। वे उसी दिन भारत पहुंचे जिस दिन हमारे सैनिकों को मारने और उनके शवों को विकृत करने की बर्बर और अमानवीय घटना हुई। उन्होंने कहा, जब हमें जानकारी मिली कि बच्चे एक मई को भारत में आए हैं तो मंत्रालय ने एनजीओ को परामर्श दिया कि यह इस तरह के कार्यRम के लिए उपयुक्त समय नहीं है। दिल्ली स्थित एनजीओ रूट्स2रूट ने अपने एक्सचेंज फॉर चेंज कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान से 50 छात्रों को आमंत्रित किया था। छात्रों को बुधवार को आगरा जाना था और गुरूवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास में भारतीय छात्रों के साथ परिचर्चा में भाग लेना था। प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने पर खेद जाहिर करते हुए रूट्स2रूट ने कहा कि दौरे को छोटा कर दिया गया और छात्रों एवं शिक्षकों को वापस लाहौर भेज दिया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

देहरादून । बाबा केदारनाथ के कपाट आज खुल रहे हैं। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में तबाही हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा में केदारनाथ और आस पास के गांवों में भयंकर तबाही मची थी लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा में बहुत से लोग मारे गए और कई लापता हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा तो हुई लेकिन मंदिर के रास्ते में आई तबाही इतनी बडी थी कि उसे पटरी पर लाने में लंबा वक्त लग गया।  अब व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो गई है और भक्त एक बार फिर बाबा केदरानाथ के दर्शन कर सकेंगे। शिव योगियों से लेकर राजयोगी तक भगवान शिव के आदि धाम पहुंच गए हैं और कपाट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कपाट खुलते ही सबसे पहले बाबा के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। मंगलवार को जब ऊखी मठ से बाबा केदारनाथ की डोली मंदिर पहुंची तो जमकर नाचगाना हुआ। परंपरा के अनुसार छह कुमाऊं रेजिमेंट ने बैंड धुन से बाबा केदारनाथ का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी एमआई- 17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुचेंगे। इसके बाद वे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा करेंगे। केदारनाथ में पूजा और रूद्राभिषेक करने के बाद पीएम मोदी पतंजलि में योग रिसर्च इंस्टिट्यूट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाई है लेकिन यह ऑफर सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ग्राहकों के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए ऑफर के तहत कंपनी 148 रूपये में 70 जीबी 4जी डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि अभी कंपनी की वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी उपलब्ध नहीं है।  याद रहे,एयरटेल ने हाल ही में 70 दिनों के लिए 399 रूपये में 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की ऑफर की थी। आइडिया ने 447 रूपये में 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यह ऑफर अपने सुपर वैल्यू टैरिफ प्लान के तहत दिया है। यह ऑफर 70 दिनों के लिए वैलिड होगा। प्लान के तहत 70 दिनों के लिए 70जीबी डेटा एक दिन में 1 जीबी डेटा के हिसाब से दिया गया है। वहीं इस ऑफर में सिर्फ डेटा ही नहीं दिया गया है, 50 रूपये का टॉकटाइम भी मिलेगा व सभी नेटवर्क पर 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकेंगे। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने दो और नए प्लान भी लॉन्च करेगी। इनमें से एक प्लान में 54 रूपये में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिनों के लिए मान्य रहेगा, रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से बात हो सकेगी,दूसरे नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल्स 25 पैसे प्रति मिनट की दर से हो सकेगी। इसके अलावा 61 रूपये के रीचार्ज प्लान में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिन के लिए मान्य रहेगा लेकिन कॉल रेट अलग होगा। इसमें रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर कॉल रेट 1 पैसा, 6 सेकेंड की दर से और दूसरे नेटवर्क समेत लोकल/एसटीडी कॉल्स 1 पैसा, 2 सेकेंड की दर से हो सकेगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । पाकिस्तान की कल की नापाक हरकत का भारतीय सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि कल एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय सेना के जवानों पर फायरिंग की थी और रॉकेट भी दागे थे। इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गए थे। साथ ही उन्होनें भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत भी किया था। अब भारतीय सुरक्षाबलों नें इसका जवाब देते हुए पाक सेना की 2 चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही इस हमले में 7 पाक सैनिक भी मारे गए।  भारतीय सुरक्षाबलों ने पाक बॉर्डर एक्शन की उन चौकियों को ध्वस्त किया है, जिन्होनें बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों की घुसपैठ के लिए उनको कवर फायर दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था। इस बटालियन के सदस्यों की घुसपैठ के लिए पाक की किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी। भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की इन दोनों चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाक की ये दोनों चौंकियां एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में हैं। वहीं सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत खुद श्रीनगर में मौजूद हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि सेना जल्द ही कोई जवाबी कार्रवाई करेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए बेतुके बताए है। आपको बता दें कि दिग्विजय ने कहा था कि तेलंगाना पुलिस आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाती है। दिग्गी के इस बयान की निंदा करते हुए वेकैंया ने कहा कि या तो दिग्विजय अपने आरोपों को सिद्ध करें, या फिर माफी मांगे। नायडू ने तेलंगाना पुलिस पर दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को बेतुके और तर्कहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि इतने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए उन्हें इस तरह की चीजें नहीं बोलनी चाहिए। या तो वह सबूत देकर अपने आरोपों को साबित करें या फिर माफी मांगें। वेंकैया ने आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा लेने में तेलंगाना पुलिस द्वारा दिखाई जा रही मुस्तैदी और सक्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप उनका मनोबल गिरा सकते हैं। वेंकैया ने कहा कि आतंकवाद से लडऩे की कोशिशों में तेलंगाना पुलिस आगे रही है। उन्होंने समय-समय पर इस तरह की रिपोर्ट्स को पड़ोसी राज्यों के साथ भी साझा किया है। इस तरह के बयान पुलिस के मनोबल को तोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कई ट्वीट्स कर आरोप लगाया था कि तेलंगाना पुलिस आईएसआईएस के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चला रही है और यह साइट मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथ की ओर मोडक़र उन्हें आईएसआईएस से जुडऩे के लिए उकसा रही है। दिग्विजय ने लिखा था कि अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी इस साजिश में शामिल हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि तुर्की के राष्ट्रपति रविवार को अधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। आज पीएम मोदी एर्दोगान से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद भवन में एर्दोगान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और एर्दोगान के बीच आर्थिक संबंधों एवं आतंकवाद के खिलाफ लडाई में सहयोग पर बातचीत होगी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान के स्वागत में आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि आर्पित करेंगे। ज्ञातव्य है कि 16 अप्रैल को तुर्की में हुए जनमत संग्रह में जीत के बाद एर्दोगान ने अपना कूटनीतिक दायरा बढाना शुरू किया है। इसी वजह से एर्दोगान भारत दौरे पर आए हैं।  सुषमा भी करेंगी एर्दोगान से मुलाकात:  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान और श्रीमति एमिन एर्दोगान से मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज होटल ताज पैलेस जाकर उनसे मिलेंगी, जिसके बाद होटल में ही देश के अग्रणी उद्योग मंडलों सीआईआई, फिक्की और एसोचैम द्वारा आयोजित एक व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कश्मीर मुद्दे पर बहुपक्षीय वार्ता का सुझाव तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान रविवार शाम भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। एर्दोगान ने रविवार को कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बहुपक्षीय वार्ता का सुझाव दिया ताकि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा एर्दोगान ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में सदस्यता के लिए पाकिस्तान के साथ भारत के प्रयास के पक्ष में भी राय जाहिर की और कहा कि भारत को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।  एर्दोगान ने कहा कि यह भारत और पाक दोनों के हित में है कि वह इस मुद्दे को हल करें और इसे भावी पीढी के लिए न छोडें। एर्दोगान ने कहा कि बातचीत का रास्ता खुला रखने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। एर्दोगान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही तुर्की के मित्र हैं और वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत की प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद करना चाहते हैं।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन को विफलता मिलने के बाद समाप्त हो गया है। इस पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लडने जा रही है। राज बब्बर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि हमने यह फैसला किया है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बिना पार्टी के साथ गठबंधन किए ही उतरेगी। अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने कहा कि यह बात समाजवादी पार्टी पर भी लागू होती है यानी उसके साथ भी कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पार्टी पदाधिकारियों की एक महीने से कई बैठकें हो चुकी हैं। बब्बर ने कहा कि किसी तरह का फैसला लेने से पहले यह पार्टी नेतृत्व के लिए जरूरी है कि वह गठबंधन पर विचार करे। अभी जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव के उन विजेताओं के साथ बैठक होनी है जिन्हें एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। पार्टी पदाधिकारियों को चुनावों और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को कहा गया ह। उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ी है। प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी ने 14 साल के अंतराल के बाद राज्य में सरकार बनाई है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More