BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टैंकर घोटाला: मिश्रा आज जाएंगे ACB, केजरी के करीबियों की करेंगे शिकायत

टैंकर घोटाला: मिश्रा आज जाएंगे ACB, केजरी के करीबियों की करेंगे शिकायतनई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर दो करोड रुपए की घूस लेने का आरोप लगाने वाले आप नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज एसीबी यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर जाएंगे। कपिल मिश्रा एसीबी में टैंकर घोटाले मामले में केजरीवाल और उनके करीबियों की शिकायत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल मिश्रा एसीबी में दो व्यक्तियों का नाम बताएंगे, जिनका संबंध टैंकर घोटाले से है। बताया जा रहा है कि ये दो नाम आशीष तलवार और विभव पटेल है। 

केजरीवाल पर लगाया 2 करोड की घूस लेने का आरोप:

ज्ञातव्य है कि कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल ने जमीन सौदे में सत्येन्द्र जैन से दो करोड रुपए लिए। साथ ही कपिल मिश्रा का दावा है कि उन्होनें अपनी आंखों से केजरीवाल को पैसे लेते देखा था। कपिल मिश्रा का आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार के लिए 50 करोड की डील कराई। कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्होनें अपनी आंखों से शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को पैसे लेते देखकर चुप रहना मेरे लिए असंभव था, मैं पूरी रात सो नहीं पाया। कपिल मिश्रा का कहना है कि केजरीवाल इन पैसों के बारे में बताएं ये पैसे किसके हैं और कहां से आए। मिश्रा का कहना है कि जब उन्होनें इस बारे में बोला तो उन्हें पद से हटा दिया गया। कपिल मिश्रा का कहना है कि वे सीबीआई को सब बताएंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि वह अपना बयान एलजी के पास ऑन रिकॉर्ड देकर आए हैं। 

हालांकि कपिल ने इस आरोप के लिए कोई सबूत नहीं दिए। कपिल मिश्रा का कहना है कि उन्होनें सारी जानकारी एलजी साहब को दे दी है। कपिल मिश्रा का कहना है कि अपनी आंखों से कैश लेनदेन देखने के बाद चुप रहना मुमकिन नहीं था। भले ही पद और प्राण चले जाएं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More