BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

द फैमिली स्टार की असफलता पर देवरकोंडा के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

विजय देवराकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'द फैमिली स्टार' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है। तकरीबन 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन सिर्फ 5 करोड़ 75 लाख रुपये रहा और फर्स्ट वीकेंड में इसका कुल कलेक्शन बमुश्किल 12 करोड़ का आंकड़ा छू पाया है। फिल्म को मिले इतने खराब रिस्पॉन्स से नाराज अभिनेता के मैनेजर ने अब साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विजय देवरकोंडा के मैनेजर का कहना है कि इस फिल्म की रिलीज से पहले जान बूझकर इसकी निगेटिव पब्लिसिटी कराई गई जिससे बिजनेस प्रभावित हुआ।

विजय देवरकोंडा की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। जहां एक तरफ विजय के प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है वहीं मृणाल ठाकुर के प्रशंसक भी अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि मृणाल की पिछली दो फिल्में सीता रमम और हाय नाना (Sita Ramam और Hi Nanna) को शानदार रिस्पॉन्स मिला था और अब विजय के साथ काम करके उन्हें मजबूरी में एक फ्लॉप फिल्म का सामना करना पड़ा है। तेलुगू इंडस्ट्री में चल रहे दुनिया भर के गॉसिप्स के बीच एक न्यूज पोर्टल ने इस कम्पलेंट के बारे में लिखा है।

आकाशवाणी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, "विजय देवरकोंडा के मैनेजर ने यह कहते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों और कुछ ग्रुप्स ने विजय देवरकोंडा की फिल्म को फ्लॉप कराने और इसके बारे निगेटिविटी फैलाने के लिए फिल्म की रिलीज से पहले बेहिसाब निगेटिव पोस्ट करना शुरू कर दिया।" पोस्ट के मुताबिक विजय के मैनेजर ने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के मुताबिक प्रोड्यूसर दिल राजू फिल्म की परफॉर्मेंस को देखते हुए निर्देशक पारासुरम से नाराज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया था लेकिन निर्देशक ने पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट के साथ जाने का फैसला किया। फिल्म की परफॉर्मेंस को देखते हुए कहना मुश्किल है कि यह अपनी लागत भी निकाल पाएगी। इसी बीच यह भी देखना होगा कि क्या विजय देवरकोंडा के मैनेजर द्वारा कराई गई कंप्लेंट पर क्या एक्शन लिया जाता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More