BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बच्चन फैमिली संग नजर आई ऐश्वर्या, अलगाव की खबरों पर लगा विराम!

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिन ऐश्वर्या को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने ससुराल को छोड़ दिया है और वो मायके में शिफ्ट हो गई हैं। इन रूमर्स के बीच अब एक्ट्रेस को बच्चन फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है। बच्चन परिवार और एक्ट्रेस बेटी आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान बिग बी को बहू की मां का हाल लेते हुए भी देखा गया। इनका वीडियो सामने आने के बाद सभी कयासों पर विराम सा लग गया है।

दरअसल, शुक्रवार को धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी, ऐश्वर्या बच्चन, करीना कपूर से लेकर मीरा राजपूत जैसे सेलेब्स तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी बीच आराध्या और अबराम ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी दोनों की ही स्टेज परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आराध्या को सपोर्ट करने के लिए पूरी बच्चन फैमिली पहुंची थी।

ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली का वीडियो सामने आने के बाद इनके अलगाव की खबरों पर विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें उनके साथ बिग बी के नाति अगस्त्य नंदा भी दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या उन पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। बिग बी ने ऐश्वर्या की मम्मी वंदा राय का हाल भी लिया। इनकी बॉन्डिंग और जेस्चर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बीच सब कुछ नॉर्मल है। इसमें अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखने के लिए मिल रही है। वो अपनी सास को कार तक छोड़ने भी आते हैं। इससे एक बात साफ हो रही है कि इनके रिश्ते में सबकुछ ठीक है। हालांकि, इस दौरान गौर करने वाली बात ये रही है कि जया बच्चन नजर नहीं आई हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More