BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर

मुंबई । अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन संग नजर आई थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री ने पुराने पलों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेली हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘25 साल और हमेशा के लिए…’ इसके साथ अभिनेत्री ने निर्देशक जे.पी. दत्ता, अभिषेक, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर को भी टैग किया।
जे.पी.दत्ता ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी थी। फिल्म 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में करीना और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। उनके साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे।
एक्ट्रेस की बात करें तो करीना ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पहचान 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'जब वी मेट', 'युवा', 'गोलमाल रिटर्न्स', '3 इडियट्स', 'गोलमाल 3', 'बॉडीगार्ड', 'सिंघम रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान', 'तख्त', 'गुड न्यूज' जैसी कई धमाकेदार फिल्में दीं।
करीना को आखिरी बार स्क्रीन पर पिछले साल फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चाओं में हैं जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। मनोरंजक क्राइम-ड्रामा 'दायरा' अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है और वर्तमान समाज की परेशानियों को पर्दे पर उतारती है। फिल्म में करीना और पृथ्वीराज अपनी मजबूत भूमिकाओं के साथ काम करने को तैयार हैं। 'दायरा' की कहानी को यश, सीमा और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है। 'सैम बहादुर' की सफलता के बाद यह मेघना की अगली निर्देशित फिल्म है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More