BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

मुंबई । भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी भक्ति में लीन हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक कैलाश खेर समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
महाशिवरात्रि के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं दीं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

गायक कैलाश खेर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह रुद्राक्ष की माला पहने और साथ में डमरू लिए ध्यान लगाए दिखे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जो नाथों के नाथ कहाए, याचक भूति बेल चढ़ाते। जातक झूम-झूम के गाते ओमकारा, ओमकारा।”

अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।”

अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।“

अभिनेत्री अदा शर्मा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव स्तोत्र सुनाया और प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

शेयर किए गए वीडियो में वह ‘शिव तांडव स्त्रोत’ प्रस्तुत करती नजर आईं। अदा ने स्त्रोत को अपनी आवाज दी है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कश्मीर के पारंपरिक त्योहार 'हेरथ' के साथ महाशिवरात्रि का पूजन करती नजर आईं। वीडियो में सोहा के पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया हवन-पूजन करते नजर आए। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने लिखा, "हेरथ मुबारक! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, शांति और प्रार्थना।"


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More