BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कश्मीर : हमले में मरने वालों की संख्या बढक़र 5, एलईटी आतंकवादी ढेर

कश्मीर : हमले में मरने वालों की संख्या बढक़र 5, एलईटी आतंकवादी ढेरश्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा किए गए एक हमले में रविवार को एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद हमले में मरने वालों की संख्या बढक़र पांच हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह कहा। कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर मीर बाजार इलाके में शनिवार को हुए हमले में एक पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की जान चली गई थी। हमले में साथ ही लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक वांछित आतंकवादी भी मारा गया है।

 

इससे पहले की खबरों में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की मौत की सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस का एक दल एक सडक़ दुर्घटना की जांच के लिए गया था, जब कार में सवार आतंकवादियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी।’’अधिकारी के मुताबिक, ‘‘पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें एलईटी आतंकवादी फयाज अहमद मारा गया और एक अन्य घायल हो गया।’’ अधिकारी के मुताबिक, अहमद अगस्त 2015 में उधमपुर राजमार्ग पर सीमा सुरक्षा बल (बीएफएफ) के एक दस्ते पर हुए हमले में शामिल था, जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और एक आतंकवादी मारा गया था।

 

अधिकारी ने बताया कि घायल आतंकवादी फरार होने में कामयाब रहा और उसकी तलाश जारी है। अहमद राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा वांछित है और उसे पकडऩे पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More