BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज दिल्ली विधानसभा में मिश्रा के आरोपों का जवाब दे सकते हैं केजरीवाल

आज दिल्ली विधानसभा में मिश्रा के आरोपों का जवाब दे सकते हैं केजरीवालनई दिल्ली । अपने ही पार्टी नेता द्वारा 2 करोड की घूस लेने के आरोप में घिरे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभसा में आरोपों पर अपना जवाब दे सकते हैं। गौरतलब है कि आज दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। आज विधानसभा में अरविंद केजरीवाल आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दे सकते हैं। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया है।

पिछले दो दिनों से कपिल मिश्रा लगातार केजरीवाल पर हमला बोल रहे हैं। लेकिन केजरीवाल ने अभी तक इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है। हांलांकि पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कल एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि अरविंद केजरीवाल पर लगे ये आरोप बेबुनियाद है और इसके पीछे पार्टी और पार्टी नेताओं को प्रताडित करने की साजिश है। साथ ही उन्होनें कहा कि कपिल मिश्रा बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। साथ ही उन्होनें कहा था कि मंत्री पद जाने से कपिल मिश्रा बौखला गए हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जीत सत्य की होगी, कल दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र से इसकी शुरुआत। ज्ञातव्य है कि कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन से दो करोड लिए और साथ ही अपने साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल को फायदा पहुंचाया। 

वहीं इस विवाद के बीच कल केजरीवाल के साढ़ू का निधन हो गया। केजरीवाल उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे ब्रदर इन लॉ अब नहीं है और ये मूर्ख व्यक्ति बिना दिमाग लगाए लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More