BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन तलाक पर आज से सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ में सुनवाई

तीन तलाक पर आज से सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ में सुनवाईनई दिल्ली । तीन तलाक पर आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। तीन तलाक मुदकमे पर पांच जजों की संविधान पीठ सुनवाई करेगी। मामले की सुनवाई आज से रोजाना होगी। गौरतलब है कि पांच जजों की जो संविधान पीठ तीन तलाक पर सुनवाई करेगी, उसकी अध्यक्षता खुद चीफ जस्टिस जे एस खेहर करेंगे। ज्ञातव्य है कि गर्मी की छुट्टी होने के बाद भी मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंच विशेष रूप से इस सुनवाई के लिए बैठ रही है। सिख, ईसाई, पारसी, हिंदू और मुस्लिम समुदाय से जुडे जज इस संविधान पीठ का हिस्सा हैं।

मुस्लिम पर्सनल लॉ के इन प्रावधानों पर होगी सुनवाई:

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में मुस्लिम पर्सनल लॉ के तीन प्रावधानों पर सुनवाई होनी है। इन प्रावधानों में तीन तलाक, निकाह हलाला और मुस्लिम मर्दों को चार शादी की इजाजत है। इन तीन प्रावधानों में सबसे बडा मुद्दा तीन तलाक का है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तीन तलाक का मुद्दा पूरे देश में गर्माया हुआ है। तीन तलाक के साथ ही निकाह हलाला पर भी सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ सुनवाई करेगी। मुस्लिम समुदाय में तलाक के बाद अगर पति को गलती का एहसास होता है और वह फिर से अपनी पत्नी को अपनाना चाहता है तो पहले उसकी पत्नी को किसी और से शादी करनी होती है, संबंध भी बनाने होते हैं। इसके बाद वह अपने नए पति से तलाक लेकर अपने पूर्व पति से दोबारा शादी कर सकती है।

इसके अलावा मुस्लिम मर्दों की चार शादी की इजाजत पर भी सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि मुस्लिम मर्दों को एक साथ चार पत्नियों को रखने की इजाजत दी गई है। हांलांकि कुरान में मर्दों को एक पत्नी के रहते दूसरी शादी की इजाजत दी गई है, लेकिन इसके लिए तमाम शर्तें लगाई गई हैं, लेकिन इन शर्तों का पालन नहीं होता। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More