देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। इलाज के लिए भारत आने वाले पाकिस्तानियों को वीजा देने पर बैन लगा दिया है। भारत की इस सख्ती से पाकिस्तान भडक़ गया है और उसने भारत के हाई कमिश्नर को तलब किया है। यह जानकारी शनिवार को पाक मीडिया ने दी है। हालांकि, भारत की ओर से वीजा बैन और हाई कमिश्नर को तलब किए जाने पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया । जियो न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक यकृत और हृदय संबंधी बीमारियों का उपचार कराने के लिए हजारों पाकिस्तानी नागरिक नई दिल्ली, चेन्नई और दूसरे भारतीय शहर के बड़े अस्पतालों में जाना चाहते हैं, लेकिन मेडिकल वीजा जारी नहीं होने की वजह से वे प्रभावित हुए हैं।
चैनल ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, भारत ने पाकिस्तानियों के लिए मेडिकल वीजा हासिल करने को असंभव बना दिया है। चैनल के अनुसार, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावले को सम्मन किया और इस मुद्दे पर अपनी चिंता से अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक, बंबावले इस वक्त भारत में हैं।
पाक न्यूज चैनल दुनिया टीवी के मुताबिक, वीजा प्रक्रिया को और पेचीदा बनाने के लिए भारत नियमों में कई बदलाव कर रहा है। दो महीने से किसी भी पाकिस्तानी को वीजा नहीं दिया गया है। पाकिस्तान इन हालात को भारत की ओर से अनडिक्लियर्ड वीजा बैन बता रहा है।
आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। पाकिस्तान ने उन पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। पाक कोर्ट के इस फैसले से भारत काफी खफा है। उसका कहना है कि जाधव पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि ईरान से अगवा किया गया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर में दो भारतीय जवानों के साथ हुई बर्बरता के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान सेना पर इस बर्बरता का आरोप लगाया है। वहीं, पाकिस्तान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भातर के सबूत देने के वाबजूद भी पाकिस्तान अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बीजेपी नेता के ट्वीट से भडक़ा मालदीव, भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब
1628 करोड़ की मदद रोके जाने पर भडक़ा पाक, कहा-ट्रंप की तानाशाही बर्दाश्त नहीं