BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मोदी इफेक्ट : श्रीलंका ने चीन को दिया बडा झटका, ठुकराया यह प्रस्ताव

मोदी इफेक्ट : श्रीलंका ने चीन को दिया बडा झटका, ठुकराया यह प्रस्तावकोलंबो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात कर वर्षों से दोनों देशों के बीच चले आ रहे द्विपक्षीय सहयोग की सराहना की। भारतीय उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधु ने मीडिया से कहा कि मोदी के साथ राजपक्षे की बातचीत बहुत सौहाद्रपूर्ण रही और वह भारत श्रीलंका के बीच वर्षों से चले आ रहे सहयोग पर प्रसन्न है। उच्चायुक्त ने बताया कि मोदी ने राजपक्षे से मुलाकात उनके अनुरोध पर की है।

इससे पहले राजपक्षे ने दावा किया था कि हो सकता है कि भारत और श्रीलंका ने आर्थिक सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर मोदी के आने के ही पहले ही कर लिये हो। राजपक्षे ने कहा कि मेरे पास जो सूचना है उसके अनुसार सारे समझौतों पर हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री का आना या नहीं आना कोई मुद्दा नहीं है। इस खबर के इतर श्रीलंका ने कोलंबो में पनडुब्बी खडा करने के चीन के आग्रह को ठुकरा दिया है। चीनी पनडुब्बी को खडा करने की इजाजत को लेकर 2014 में भारत ने कडा विरोध दर्ज कराया था। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (चीन) 14 मई और 15 मई को पनडुब्बी खडा करने की इजाजत मांगी थी। हमने इनकार कर दिया था। श्रीलंका की ओर से इनकार किए जाने का यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से श्रीलंका के दौरे पर है। जहां वह शुक्रवार को बैसाख दिवस समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आग्रहों को ठुकरा दिया जाएगा। भारत अपने इस पडोसी देश में बढते चीनी प्रभाव को लेकर श्रीलंका को अपनी चिंताओं से अवगत कराता रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More