BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली और एक चिट्‌ठी

सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली और एक चिट्‌ठीफतेहाबाद । एक सैनिक की पत्नी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्‌ठी और एक चोली भेजी गई है। सैनिक की पत्नी ने लैटर में पीएम को अपने 56 इंच के सीने पर चोली पहनने और सेना के जवानों के हाथों को खोलने की अपील की गई है। सैनिक की पत्नी सुमन रानी ने आज अपने रिटायर्ड फौजी पति धर्मबीर के साथ जिला सैनिक बोर्ड पहुंची और वहां पर पीएम के नाम एक चोली और एक लेटर भेजा। जिसमें पीएम को चुनाव से पहले उनके 56 इंच के सीने की बात को याद दिलाया गया है।

सैनिक की पत्नी ने पीएम को जो पत्र भेजा है, उसमें कहा है कि पहले सैनिक के शहीद होने की बात से उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता था, लेकिन अब यह डर रहता है कि वहां कश्मीर में कोई लात मरेगा कोई पथ्थर मारेगा या सिर काट कर ले जायेगा। 

लैटर में लिखा है कि पिछले दिनों कुछ वीडियो और खबरों में सैनिकों को कुछेक आतंकियों द्वारा बेइज्जत किया जा रहा है। लातें मारी जा रही हैं, पत्थर मारे जा रहे हैं ,सैनिकों के सिर तक काट कर ले गए। गोलियों से शहीद होते तो कोई दिक्कत नहीं, इस तरह सैनिकों के हाथ बंधे हुए हैं, वो सब कुछ कर सकने की स्थिति में भी कुछ नहीं कर सके, ये अपने आप में बहुत बड़ी शर्म की बात है। 

सरकार बनने से पहले तो की थी बड़ी बड़ी बातें और अब....

सुमन रानी ने कहा- बीजेपी की सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्रीजी आपने बड़ी बड़ी बातें की थीं कि एक के बदले 10 सिर काट कर लाने चाहिये। प्रेम पत्र नहीं लिखना चाहिए, दुश्मन को उसी की भाषा में जबाब देना चाहिए। इन्हीं बातों से प्रभावित होकर देश की जनता ने बहुमत से सरकार बना दी, तब लगा कि देश के दुश्मनों को तो सबक सिखाया जा सकेगा। अब कोई हेमराज की तरह शहीद नहीं होगा। दुश्मन ऐसा करने की सोच भी नहीं सकेगा। लेकिन ऐसे हादसे कई बार हो गए और प्रधानमंत्री जी दुश्मनों को कभी शाॅल भेंट कर रहे हो कभी उनके साथ चाय पीने और बधाई देने चले जाते हो ऐसी शर्मनाक घटना होने पर वही पहले वाली सरकार की तरह कड़े शब्दों में निन्दा,सख्त धमकी,ओर बातो बातो में करारा जबाब दे देते हो। सैनिकों के हाथ बंधे लग रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए सुमन ने बताया कि उसका पति फौज में था और कई वर्षो तक उसने देश की सेवा की है। अब वह अपने बेटे को भी फौज में भेजना चाहती है, लेकिन जिस प्रकार का सलूक जवानों के साथ हो रहा है, उसे देखकर उसकी रूह कांप उठती है। सुमन ने कहा कि देश के पीएम को उसकी ओर से चोली भेजकर 56 इंच के सीने को ढंकने की बात कही गई है। सुमन ने कहा कि पीएम को चाहिए कि वे सैनिकों को पूरी छूट दे दें या अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि आज उनकी ओर से पीएम को चोली भेजी गई है। 

रिटायर्ड फौजी धर्मबीर सिंह ने बताया कि आज उनकी पत्नी की ओर से चोली भेजी गई है। उन्होने कहा कि जब हेमराज का सिर कटा था, उस समय पीएम ने 56 इंच के सीने की बात की थी। इन बातों के बाद बीजेपी सत्ता में आ गई और अब पीएम देश के जवानों को भूल गए। धर्मबीर ने कहा कि पीएम सिर्फ निंदा के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि देश के जवानों के सिर काटे जा रहे हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More