देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाई है लेकिन यह ऑफर सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ग्राहकों के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए ऑफर के तहत कंपनी 148 रूपये में 70 जीबी 4जी डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि अभी कंपनी की वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
याद रहे,एयरटेल ने हाल ही में 70 दिनों के लिए 399 रूपये में 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की ऑफर की थी। आइडिया ने 447 रूपये में 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यह ऑफर अपने सुपर वैल्यू टैरिफ प्लान के तहत दिया है। यह ऑफर 70 दिनों के लिए वैलिड होगा। प्लान के तहत 70 दिनों के लिए 70जीबी डेटा एक दिन में 1 जीबी डेटा के हिसाब से दिया गया है। वहीं इस ऑफर में सिर्फ डेटा ही नहीं दिया गया है, 50 रूपये का टॉकटाइम भी मिलेगा व सभी नेटवर्क पर 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकेंगे। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने दो और नए प्लान भी लॉन्च करेगी। इनमें से एक प्लान में 54 रूपये में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिनों के लिए मान्य रहेगा, रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से बात हो सकेगी,दूसरे नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल्स 25 पैसे प्रति मिनट की दर से हो सकेगी। इसके अलावा 61 रूपये के रीचार्ज प्लान में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिन के लिए मान्य रहेगा लेकिन कॉल रेट अलग होगा। इसमें रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर कॉल रेट 1 पैसा, 6 सेकेंड की दर से और दूसरे नेटवर्क समेत लोकल/एसटीडी कॉल्स 1 पैसा, 2 सेकेंड की दर से हो सकेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!
हरीश रावत की कथनी और करनी में बड़ा फर्क, 2012 में नहीं बनने दिया था दलित सीएम : अनिल बलूनी
ऑक्सीजन सपोर्ट पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज