देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । पाकिस्तान की कल की नापाक हरकत का भारतीय सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि कल एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय सेना के जवानों पर फायरिंग की थी और रॉकेट भी दागे थे। इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गए थे। साथ ही उन्होनें भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत भी किया था। अब भारतीय सुरक्षाबलों नें इसका जवाब देते हुए पाक सेना की 2 चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही इस हमले में 7 पाक सैनिक भी मारे गए।
भारतीय सुरक्षाबलों ने पाक बॉर्डर एक्शन की उन चौकियों को ध्वस्त किया है, जिन्होनें बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों की घुसपैठ के लिए उनको कवर फायर दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था। इस बटालियन के सदस्यों की घुसपैठ के लिए पाक की किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी। भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की इन दोनों चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाक की ये दोनों चौंकियां एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में हैं। वहीं सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत खुद श्रीनगर में मौजूद हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि सेना जल्द ही कोई जवाबी कार्रवाई करेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल