BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चेन्नई । एक महत्वपूर्ऱ राजनीतिक घटनाक्रम में तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK के दोनों धड़े एकजुट हो गए हैं। मंगलवार की शाम दोनों धड़ों ने एक बैठक में एकमत होकर पार्टी महासचिव वी शशिकला और उनके भतीजे दिनाकरन को पार्टी से बाहर निकालने का फैसला किया। इस बैठक में पार्टी के 122 विधायक शामिल थे।  बैठक में यह फैसला किया गया कि पार्टी का कामकाज देखने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी ही पार्टी के सभी बड़े पैसले लेगी। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डी जयकुमार ने मीडिया से कहा कि पार्टी ने एकमत होकर फैसला किया कि शशिकला और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को पार्टी में नहीं रखा जाय। उन्होंने कहा कि पार्टी का कामकाज देखने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। इससे पहले अन्नाद्रमुक के विरोधी धड़े के नेता ओ. पनीरसेल्वम के पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि उनका मूल सिद्धांत है कि पार्टी या सरकार किसी एक परिवार के हाथों में नहीं रहेगी। इस साल फरवरी में विरोध करने के बाद शशिकला द्वारा पार्टी से बाहर निकाले गए पनीरसेल्वम दिवंगत जे. जयललिता की मौत की जांच कराने की मांग पर भी अटल थे। गौरतलब है कि कल ही कई मंत्रियों ने चेन्नई में बैठक करके दोनों विरोधी धड़ोंं के बीच संभावित मेल-मिलाप पर चर्चा की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम (ओपीएस) ने दावा किया था कि जयललिता की मृत्यु के बाद पार्टी के कानूनों का उल्लंघन करते हुए शशिकला को अन्नाद्रमुक का महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि उसका निर्वाचन होता है। इससे पहले सुलह के प्रयास को मंगलवार को उस वक्त करारा धक्का लगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यह तभी संभव है, जब शशिकला तथा उनके परिवार के सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी ने कहा कि यह शर्त अस्वीकार्य है।  एआईएडीएमके के मंत्रियों द्वारा पन्नीरसेल्वम गुट के साथ वार्ता शुरू करने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने स्पष्ट किया कि सुलह तभी संभव है, जब शशिकला तथा उनके परिवार के सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। थेनी जिले के पेरीकुलम में पन्नीरसेल्वम ने कहा कि सुलह को लेकर तब तक कोई बातचीत संभव नहीं है, जब तक शशिकला तथा उनके परिवार के सदस्य पार्टी में हैं। हमारा रूख यही है कि शशिकला तथा उनके परिवार के सदस्य को पार्टी में नहीं होना चाहिए।  पन्नीरसेल्वम ने कहा कि एआईएडीएमके के संस्थापक दिवंगत एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) तथा दिवंगत जयललिता इस बात के खिलाफ थे कि पार्टी पर किसी परिवार का नियंत्रण हो। इस मौलिक रूख में कोई परिवर्तन नहीं आया है, जिसके मुताबिक पार्टी तथा सरकार किसी परिवार के नियंत्रण में नहीं होनी चाहिए। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके दो धडों में बंट गई थी। एक का नेतृत्व जेल में बंद पार्टी महासचिव शशिकला कर रही हैं, तो दूसरे का नेतृत्व पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं।  पन्नीरसेल्वम के मुताबिक एमजीआर ने जब एआईएडीएमके का गठन किया तो उन्होंने अपने भाई तक को पार्टी के कामकाज में कभी शामिल नहीं किया और 1987 में अपनी मौत तक तमिलनाडु में शासन किया। जयललिता ने केवल शशिकला को पार्टी में शामिल किया था, उनके परिवार के किसी सदस्य को नहीं।  शशिकला गुट ने पलटवार किया... इस पर शशिकला गुट ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने कहा कि अगर पन्नीरसेल्वम इस तरह की शर्ते रखते हैं, तो आगे सुलह की वार्ता नहीं हो सकती। इस बीच, शशिकला गुट के विधायक वेतरिवेल ने सवाल किया कि पार्टी के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरण की सहमति के बगैर मंत्रियों का कोई समूह पार्टी के दोनों धडों को एक होने को लेकर चर्चा कैसे कर सकता है। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात कई मंत्रियों ने पन्नीरसेल्वम के साथ सुलह पर विचार-विमर्श किया था। वेतरिवेल ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि मंत्रियों की बैठक अनौपचारिक थी और पार्टी के कार्यालय में होने वाली बैठक ही आधिकारिक होती है।  एआईएडीएमके के दोनों गुटों के बीच विवाद के कारण पार्टी के चुनाव चिन्ह दो पत्ती को निर्वाचन आयोग ने जब्त कर लिया था। इसे पाने के लिए आयोग को रिश्वत देने की पेशकश के मामले में दिल्ली पुलिस ने दिनाकरण के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और उनके एक सहयोगी को भारी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। अचानक घटी इस घटना के बाद सुलह के प्रयास तेज हो गए हैं। निर्वाचन आयोग ने आर.के.नगर में 12 अप्रैल को होने वाला उपचुनाव भी रद्द कर दिया था, क्योंकि उसने पाया था कि मतदाताओं को रिश्वत के रूप में नकदी दी जा रही है। इस सीट पर दिनाकरण एआईएडीएमके के उम्मीदवार हैं।  जयललिता की मौत पर संदेह दूर हो...  पन्नीरसेल्वम ने यह भी कहा कि जयललिता की मौत पर संदेह भी दूर होना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि अगर एआईएडीएमके एक होती है, तो क्या वह के.पलनीस्वामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने देने को मंजूरी देंगे, पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन बातों पर चर्चा का कोई मतलब नहीं, जो कभी नहीं होने वाली। जयललिता के निधन के बाद पन्नीरसेल्वम को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया था। बाद में शशिकला खुद मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया लेकिन ऎन वक्त पर जेल जाने के कारण उन्हें पलनीस्वामी को मुख्यमंत्री बनाना पडा। एआईएडीएमके के दोनों गुटों में एकता के लिए बेचैनी पाई जा रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि अपने चुनाव चिन्ह दो पत्ती के बिना द्रविड मुनेत्र कडगम (डीएमके) के खिलाफ चुनाव लडना काफी दुष्कर होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सूरत । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौजूदा भारत का जो नक्शा है, वह उन्हीं की बदौलत है। सूरत में हाजिरा के निकट हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स की हीरा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा, हम भारत में गर्व के साथ रहते हैं और हमारा मस्तक सदैव ऊंचा रहता है, जो उन्हीं की बदौलत है। रविवार शाम यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को सलाम किया।मोदी ने कहा कि आज अगर देसाई होते तो उन्हें यह देखकर बेहद खुशी होती कि भारतीय अर्थव्यवस्था किस तरह विकास के नए मुहावरे गढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ साल पहले मोरारजी देसाई ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी थी, जिसकी बदौलत आज अर्थव्यवस्था इस मुकाम पर है। उनकी आत्मा भारत की विकसित होती अर्थव्यवस्था पर खुशी मना रही होगी। सन् 1977-79 के दौरान जनता पार्टी सरकार के नेतृत्वकर्ता मोरारजी दक्षिण गुजरात के रहने वाले थे। मोदी ने कहा, उसी तरह, सरदार पटेल ने आजादी के बाद भारत का जो नक्शा तैयार किया, उसी की बदौलत मौजूदा भारत का नक्शा हमारे सामने है।  उद्घाटित हीरा निर्माण इकाई की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि हीरे की पॉलिशिंग में देश अग्रणी है और इसमें रत्न व ज्वेलरी क्षेत्र में अव्वल बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, भारत के कारीगरों के पास हर सीजन के हिसाब से तथा समाज के प्रत्येक तबकों के लिए जेवरों का निर्माण करने की क्षमता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें केवल उसी तरह के जेवर पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो ग्राहक मांगते हैं, बल्कि नए डिजाइनों का भी निर्माण करना चाहिए, जो उन्हें आकर्षित करें। मोदी ने कहा, इजरायल जाने वाला मैं पहला प्रधानमंत्री बनूंगा... उन्होंने सूरत के हीरा व्यापारियों से यह भी कहा कि उनकी तरफ से वह जुलाई महीने में हीरे की कटाई के वैश्विक केंद्र इजरायल जा रहे हैं। सूरत हीरे के व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है और भारत द्वारा निर्यात होने वाले 80 फीसदी हीरों की पालिशिंग यहीं होती है, जबकि इजरायल इस क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। मोदी ने कहा, मैं जल्द ही इजरायल जा रहा हूं..वस्तुत: इजरायल जाने वाला मैं पहला प्रधानमंत्री बनूंगा और मैं वहां आपकी तरफ से जा रहा हूं। आपका उस देश के साथ व्यापारिक रिश्ता है। अस्पताल का उद्घाटन... इससे पहले, उन्होंने शहर के लोकोपकारी हीरा व्यापारियों द्वारा बनवाए गए एक अस्पताल का उद्घाटन किया। सूरत के कतारगाम में पाटीदार समाज के एक ट्रस्ट से संबंध रखने वाले किरण मल्टी स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। यह हॉस्पिटल 400 करोड़ की लागत से बना है। अस्पताल के उद्घाट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सबको यह कहकर चौंका दिया कि मैं सब जगह जाता हूं तो फलने-फूलने का आशीर्वाद देता हूं, लेकिन इस अस्पताल में कभी किसी को न आना पड़े यह दुआ करता हूं। उन्होंने कहा, अगर किसी को यहां आना भी पड़े तो एक बार के बाद दूसरी बार यह नौबत कभी न आए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का खास जिक्र किया। मोदी ने कहा कि अगर वह किसी हीरे के प्रतिष्ठान या ऐसी ही किसी दूसरी चीज का उद्घाटन करते तो यही दुआ देते कि प्रतिष्ठान खूब फूले-फले। उन्होंने कहा, ‘यह अस्पताल परिश्रम से बना है। पैसों से ज्यादा मूल्य पसीने का है। मैं चाहूंगा कि इस अस्पताल में किसी को आने की जरूरत न पड़े और अगर आए भी तो इतना मजबूत होकर जाए कि दोबारा न आना पड़े।’ प्रधानमंत्री ने कहा, परिवार का एक सदस्य भी बीमार हो जाए तो परिवार मुश्किल में पड़ जाता है। भारत सरकार ने हेल्थ पॉलिसी घोषित की है। अटल जी की सरकार के बाद 15 साल बाद यह सरकार हेल्थ पॉलिसी लाई। सबको इलाज मिलना चाहिए। दवाइयां बनाने वाली कंपनियां मनमानी कीमत वसूलती थी। हमने नियम बनाया। 700 दवाइयों के दाम तय कर दिए। कई जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता किया। पीएम मोदी ने कहा कि जो दवाएं पहले 1200 में मिलती थीं अब 70 रुपये में मिलती हैं। स्टेंट की कीमतों को कम करने का किया जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर व्यक्ति हृदय रोग को लेकर चिंतित रहता है। स्टेंट की कीमतों को कम करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘दो महीने पहले हमने फैसला किया कि 40 हजार में जो स्टेंट बिकते थे वे 6 हजार में बिके। डेढ़ लाख के स्टेंट 20-22 हजार में बिके।’ उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब जेनरिक दवा लिखेंगे ताकि गरीबों को लाभ मिले। प्रधानमंत्री ने इंद्रधनुष टीकाकरण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत जिन महिलाओं का टीकाकरण नहीं हुआ उनका टीकाकरण किया जा रहा है। करीब 2 करोड़ ऐसी महिलाओं का टीकाकरण इस योजना के तहत हुआ है। सूरत से जोड़ा दिल का नाता मोदी ने सूरत के लोगों से अपना दिल का रिश्ता बताते हुए कहा, ‘लोगों ने मुझसे नाता तोड़ लिया है। लोगों की नजर में मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं लेकिन एक अपवाद सूरत है...जब भी मिला हूं तो वही प्यार वही अपनापन मिलता है जैसे पहले मिलता था।’ उन्होंने कहा कि पद से इन्सान बड़ा नहीं होता, प्यार से होता है। उन्होंने कहा कि 2013 में दशहरे के दिन बीजेपी की तरफ से उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान हुआ और उस दिन भी वह सूरत आए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैंने अधिकार भाव से आप लोगों के बीच काम किया है।’ पीएम ने सूरत शहर और शहरवासियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘सूरत का स्वभाव है स्वच्छता। देश के लिए प्रेरणा है सूरत। स्वच्छता अगर भारत का स्वभाव बने तो हमारे अरबों-खरबों रुपये बीमारी के नाम पर खर्च नहीं होंगे।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जब यहां था तो कहता था कि जिसका शिलान्यास मैं करूंगा, उद्घाटन भी मैं करूंगा। तब लोगों को लगा कि मेरा अहंकार बोल रहा है, लेकिन मेरा विश्वास था। मेरा मानना है कि अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं तो उसे पूरा करें नहीं तो काम शुरू ही नहीं करें।’ गुजरात का काम देश को चले पता प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण की शुरुआत में कहा कि वह दुविधा में थे कि गुजराती बोलें या हिंदी। उन्होंने आगे कहा कि आपके बड़े काम का पता देश को चलना चाहिए इसलिए वह हिंदी में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के काम के बारे में देश को भी पता चलना चाहिए। खेडू परिवार की तारीफ प्रधानमंत्री ने मंच से खेडू परिवार के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये वो संतानें हैं जिन्होंने अपनी चिंता नहीं की, हमेशा दूसरों की चिंता की। उन्होंने कहा कि ये लोग इतने मेहनती हैं कि गांव की मिट्टी खाकर बड़े हुए हैं। मैं भी इन्हीं लोगों के बीच बड़ा हुआ हूं और चाहता हूं कि इनका काम देश-दुनिया तक पहुंचे। पीएम ने कहा कि खेडू परिवारों में देने का संस्कार होता है। इस अस्पताल का शिलान्यास भी मैंने ही किया था, लेकिन तभी मैंने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इसका उद्घाटन भी मैं ही करूंगा। मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा यही कहा कि जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास मैं करता हूं, उसका उद्घाटन भी मैं ही करूंगा। लोगों ने पहले मुझे घमण्डी कहा, लेकिन अब जब में सिर्फ उद्घाटनों में जाता हूं और इन परियोजनाओं को देश को समर्पित करता हूं, तो उन्हें समझ में आता है। नई पीढ़ी में भी आए सामूहिकता की भावना धर्मशालाओं, गौशालाओं, पीने के पानी के स्रोतों जैसी चीजों का हवाला देकर पीएम ने कहा कि ये चीजें सरकार ने नहीं बनाई बल्कि लोगों ने खुद सामूहिक रूप से किया। उन्होंने कहा कि सूरत के लोगों में सामूहिकता की भावना है और आने वाली पीढिय़ों में भी यह भावना आनी चाहिए। जुलाई में जा रहा हूं इस्रायल मोदी ने कहा कि गुजरात ने पानी को अपनी बहुत बड़ी ताकत बना लिया है। उन्होंने लोगों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। पीएम ने इस मौके पर लोगों को बताया कि वह जुलाई महीने में इस्रायल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के पहला प्रधानमंत्री हैं जो इस्रायल जा रहे हैं। मोदी ने हीरा कारोबारियों के इस्रायल से रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, ‘वहां मैं आपका प्रतिनिधि बनकर वहां जा रहा हूं।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक बुलेट्स यानी रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने पत्थरबाजों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को प्लास्टिक बुलेट्स का प्रयोग करने को कहा है। लाखों प्लास्टिक बुलेट्स कश्मीर भेजे गए हैं।  मंत्रालय ने सुरक्षाबलों से कहा है कि पेलेट गन का इस्तेमाल अंतिम उपाय के रूप में किया जाए। बता दें, पेलेट गन्स की वजह से कश्मीर में सैकडों लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इसका विकल्प तलाशने को कह चुका है। बताया गया कि प्लास्टिक की बुलेट्स शरीर में नहीं धंसती हैं। इन्हें इंसास राइफल्स से फायर किया जाता है।  बता दें,सुरक्षाबलों को कश्मीर में इन दिनों अक्सर हिंसक प्रदर्शनों और पत्थरबाजी का सामना करना पडता है। खासकर आतंकवादियों से मुठभे़ड के दौरान स्थानीय लोग पत्थरबाजी करते हुए सेना को बाधा पहुंचाते हैं। पत्थरबाजों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षाकर्मी पावा शेल्स और पेलेट गन का इस्तेमाल करते हैं।  विद्यार्थियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव...  सोमवार को भी पुलवामा जिले में स्कूली विद्यार्थियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ। शनिवार को एक डिग्री कॉलेज में सुरक्षा बलों के दाखिल होने के बाद विद्यार्थियों की ओर से उन पर किए गए पथराव और फिर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 50 से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए। इस घटना को लेकर सोमवार को पूरी घाटी में विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गईं हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआई एमपीएलबी) ने दो दिन मंथन के बाद कहा है कि बिना ठोस आधार तीन तलाक अस्वीकार्य है। शरिया में बताए गए कारणों के अलावा यदि कोई अन्य बहाने से तीन तलाक देता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर नासमझी है और इसे दूर करने के लिए नियम-कायदे जारी किए जाएंगे। हालांकि, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसके कानूनी पहलू पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। शुक्रवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वकिंüग कमिटी ने फैसला किया कि इस मुद्दे पर बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बताया गया कि यह शरिया का हिस्सा है और धार्मिक नियम होने की वजह से यह मौलिक अधिकार है। बोर्ड ने मियां बीवी विवाद पर कोड ऑफ कंडक्ट जारी करने की बात कही तो पुरूषों से महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा देने की अपील की। शादी में फिजूलखर्च से बचने की भी सलाह दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर कहा गया कि कोर्ट से फैसले के बाद ही इस पर कोई राय रखेंगे। तलाकशुदा महिलाओं को हक देने की बात कही गई है। याद रहे,सुप्रीम कोर्ट इस समय तीन तलाक की संवैधानिक मान्यता पर सुनवाई कर रहा है। इस्लामिक मान्यता के समुदाय के कुछ लोग बीवी को तीन बार तलाक कहकर संबंध तोडते हैं। हालांकि, बोर्ड ने इसके लिए नियम-कायदे तय करने का फैसला किया ताकि तीन तलाक का विकल्प दुर्लभ परिस्थिति में ही अपनाया जाए। मौलाना खालिद आर फिरंगी ने कहा, कार्यकारी समिति की बैठक में फैसला किया गया कि जो इसका दुरूपयोग करेंगे उन्हें सामाजिक बहिष्कार और जुर्मानक का सामना करना पडेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने जवानों के लिए एक निर्देश जारी किया है। इस एडवाइजरी के अनुसार सभी जवानों को अपने पैतृक स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है। यह फैसला जवानों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। इसके साथ ही जवानों के परिवारजनों की सुरक्षा भी इस एडवाइजरी की वजह है। आपको बात दें कि पुलिस मुख्यालय ने हालिया घटनाओं का हवाला दिया जिसमें पुलिस जवानों को निशाना बनाया गया है। सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह निर्देश जारी किए। पुलिसकर्मियों से अगले कुछ महीनों तक अपने पैतृक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया ह। खासकर दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई। निर्देशों में कहा गया है कि विभिन्न टीमों के प्रमुख अपने अधिकारियों और साथियों को खतरे के बारे में जानकारी देंगे। ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में पुलिस कर्मियों के परिवारों पर हुए हमलों की दर्जनों घटनाओं के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है। आतंक विरोधी अभियानों में तैनात जवानों के परिवार के लोगों को पुलिस में सेवारत अपने परिजनों को सेवा छोडऩे के लिए मनाने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि रविवार को सीआरपीएफ दल पर पेट्रोल बम फेंका गया। ये हमला श्रीनगर के रैनावारी इलाके में किया गया। हालांकि हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों को पकडऩे गए सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायी गईं। गोलीबारी के बाद भीड़ का फायदा उठा कर आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। घटना में एक नागरिक को गोली लगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा है कि कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं, दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान। दिग्गी का बयान ऐसे में समय आया है जब कश्मीर और भारतीय सेना को लेकर देश में उबाल है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि वो भारतीय सेना पर इस तरह के इल्जाम लगाकर चाहते क्या हैं। भारतीय सेना पर शर्मनाक बयान देते हुए दिग्गी ने उस वीडियो को भी दरकिनार किया है जिसमें सीआरपीएफ के जवानों को कश्मीरी गुंडे सरेआम पीट रहे है। सीआरपीएफ के जवान को जब पीटा जा रहा था जब जवान के कंधे पर हथियार टंगा हुआ था लेकिन उसने हथियारों के इस्तेमाल की बजाय बदसलूकी को बरदाश्त करना पसंद किया और यहां दिग्विजय सिंह उल्टी गंगा बहा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भारतीय सेना पर इतना बड़ा इल्जाम तो लगा दिया लेकिन उन्होंने उन पत्थरबाजों के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा जो खुलेआम भारत विरोधी नारे लगाते हैं और सेना के जवानों पर हमला करते हैं। अगर ये बयान देते समय दिग्विजय सिंह के दिल दिमाग में सेना की जीप पर बंधे उस कश्मीरी की तस्वीर है तो उन्हें पता होना चाहिए कि यहां भी सेना ने पत्थरबाजों से अपनी रक्षा के लिए इस पत्थरबाज को जीप के आगे बांधा था और बाद में उसे सुरक्षित छोड़ भी दिया। मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान से युद्ध की आशंका जताई है लेकिन यहां भी वो इस बात का जिक्र करना भूल गये कि कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के पीछे असली हाथ पाकिस्तान का ही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सूरत । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर के बाद आज सूरत में मेगा शो करने जा रहे है। आपको बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी कडी में मिशन गुजरात पर पीएम मोदी आज शाम सूरत में रोड शो के अलावा कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिन तक गुजरात में रहेंगे। गुजरात को जीतने के लिए बीजेपी ने अपना अभियान ‘मिशन गुजरात’ शुरू कर दिया है। सूरत में पीएम मोदी सात किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले हैं। पाटीदार आंदोलन के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री का ये पहला रोड शो होगा। सूरत में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की भव्य तैयारी की गई है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। सूरत के एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक सडक़ के दोनों तरफ जमकर रौशनी की गई है। हजारों की तादाद में मोदी के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाये गये हैं। कई जगह भारी भरकम कटआउट लगाए गए हैं। ये है पीएम मोदी के कार्यक्रम- मोदी भुवनेश्वर से आज शाम 6.45 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6.50 बजे से सूरत एयरपोर्ट से लेकर सूरत के सर्किट हाउस तक सात किलोमीटर का रोड शो होगा। मोदी खुली जीप में सवार होकर रोड शो की अगुवाई करेंगे। बीजेपी के मुताबिक रोड शो में 15 हजार बाइक सवार शामिल होंगे। रोड करने के बाद पीएम मोदी सूरत के सर्किट हाउस में ही रुकेंगे। जहां स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ गुजरात विजय पर मंथन होगा। मोदी ने गुजरात के सीएम के बाद ही देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी। अभी से तैयारी कर वो इस साल फिर गुजरात को जीत का तोहफा देना चाहते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि देश में जासूसी व विध्वंसकारी गतिविधियों के आरोप में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कानून के अनुसार दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई। उनके पास सर्वोच्च न्यायालय में अपील के लिए 40 दिनों का समय है। पाकिस्तान की विदेश नीति मामलों के प्रमुख सरताज अजीज ने जाधव पर एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी पूछा कि ‘एक निर्दोष व्यक्ति’ के पास दो पासपोर्ट कैसे हो सकता है। साथ ही पाकिस्तान ने जाधव पर सात गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अजीज ने जाधव पर लगे आरोपों की सूची को पढक़र सुनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कथित जासूसी तथा विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव की निम्न विध्वंसक गतिविधियों में सीधी संलिप्तता पाई गई है।  पाकिस्तान ने लगाए ये सात आरोप 1. जाधव ने बलूचिस्तान के ग्वादर तथा तुरबत में आईईडी व ग्रेनेड हमलों को प्रायोजित किया व निर्देश दिया। 2. ग्वादर जिले में जिवानी बंदरगाह के ठीक सामने समुद्र में रडार स्टेशन तथा नागरिक नौकाओं पर हमले का निर्देश दिया। 3. पाकिस्तानी, खासकर बलूचिस्तान के युवाओं को देश में विध्वंसक हमलों के लिए उकसाने के लिए अलगाववादी तथा आतंकवादी तत्वों को हवाला/हुण्डी के माध्यम से वित्तीय मदद दी। 4. बलूचिस्तान के सिबी तथा सुई इलाकों में गैस पाइपलाइनों तथा बिजली के खंभों में विस्फोट को प्रायोजित किया। 5. क्वेटा में 2015 में विस्फोट को प्रायोजित कर बड़े पैमाने पर जान व माल का नुकसान पहुंचाया। 6. क्वेटा में हजार समुदाय के लोगों पर हमला तथा ईरान जा रहे और वहां से आ रहे शिया जायरीनों पर हमलों को प्रायोजित किया। 7. तुरबत, पुंजगुर, ग्वादर, पसनी तथा जिवनी में साल 2014-15 के दौरान सुरक्षाबलों पर हमलों के लिए देश विरोधी तत्वों को उकसाया। पहचान दस्तावेज में जाधव ने किया था फर्जी नाम का इस्तेमाल पाकिस्तान के मुताबिक, मार्च 2016 में गिरफ्तारी के वक्त जाधव के पास दो पासपोर्ट थे, जिनमें एक उसके नाम पर, जबकि दूसरा हुसैन मुबारक पटेल के नाम पर था। उन्होंने पूछा, ‘‘अपने पहचान दस्तावेज में जाधव फर्जी नाम का इस्तेमाल क्यों कर रहा था?’’ अजीज ने इस मुद्दे पर ‘शब्दाडंबरपूर्ण बयानों’ को लेकर भारत को चेताते हुए कहा कि इसका नतीजा केवल दोनों देशों के बीच तनाव में वृद्धि होगी, जो बेकार होगा। उन्होंने कहा, ‘‘उसे कानून के अनुसार सजा दी गई। वह पाकिस्तान में विध्वंसकारी गतिविधियों में संलिप्त था और उसके पास दो पासपोर्ट थे, जिसका जवाब भारत नहीं दे रहा।’’ अजीज ने कहा कि पाकिस्तान ने इस साल 23 जनवरी को विशिष्ट जानकारी प्राप्त करने तथा कुछ महत्वपूर्ण गवाहों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारत को एक लेटर ऑफ असिस्टेंस लिखा था, जिसका जवाब आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष की ओर से उस खत का कोई जवाब नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि जाधव को सुनाई गई सजा ‘विश्वसनीय, विशिष्ट सबूत’ पर आधारित है, जो जासूसी तथा पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को साबित करता है। जाधव के भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के भारत के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस बात के पुख्ता सबूत देने में नाकामयाब रहा है कि उसका नौसेना का कमांडर बलूचिस्तान में क्या कर रहा था। जाधव से मिलने पर पाक की 14 बार ‘ना’ अजीज ने कहा कि मामले में सहयोग की कमी तथा पाकिस्तान को कानूनी सहायता से इनकार करने के कारण ही जाधव से भारतीय दूतावास को संपर्क साधने की मंजूरी नहीं दी गई। वहीं, भारत ने कहा है कि उसने पाकिस्तान से जाधव को दूतावास से संपर्क साधने की मंजूरी देने के लिए 13 बार कहा और हर बार उसने इसे खारिज कर दिया। शुक्रवार को 14वां निवेदन खारिज कर दिया गया। सलाहकार ने कहा कि जाधव के कबूलनामे से संबंधित बयान को एक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया और उचित नियमों के तहत मुकदमा चलाया गया। उन्होंने कहा कि मुकदमे में उनके बचाव के लिए एक योग्य कानूनी अधिकारी भी उन्हें मुहैया कराया गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । विराध प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के चर्चित महराष्ट्र के एक निर्दलीय विधायक ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की है। महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने एक बयान में हेमा मालिनी को शराबी बताया है। ज्ञातव्य है कि बच्चू कडु अचलपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक हैं।  विधायक बच्चू कडु ने नांदेड में किसानों की मांग को लेकर एक यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक ने कहा कि नारायण राणे बोल रहे थे कि शराब पीने की वजह से किसान आत्महत्या करते हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि गडकरी साहब ने कहा कि शादी में खर्च ज्यादा होने की वजह से किसान आत्महत्या करते हैं। विधायक बच्चू कडु ने कहा कि और भी कई लोग किसानों की आत्महत्या के मामले में अलग अलग बयान देते हैं। इसके बाद बच्चू कडु ने कहा कि मेरा सभी से एक सवाल है कि शराब का सेवन कौन नहीं करता।  उन्होनें कहा कि बीजेपी सांसद हेमा मालिनी रोज 1 बंपर शराब पीती है लेकिन उन्होनें आत्महत्या नहीं की। साथ ही उन्होनें कहा कि 75 प्रतिशत विधायक शराब पीते हैं, सांसद भी शराब पीते हैं, पत्रकार भी पीते हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में किस जगह पर हैं और किस हाल में हैं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है और सरकार उन्हें वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित जासूसी की गतिविधियों के आरोप में 46 वर्षीय जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कुलभाषण जाधव कहां हैं और किस हाल में हैं। हम उन्हें वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हम उन कदमों को सार्वजनिक नहीं कर सकते जो हम उठाएंगे। मंत्रालय के अनुसार हम इस अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तान के साथ संपर्क में हैं।  जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के मुद्दे ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि इसका असर दोनों देशों के संबंधों पर पड सकता है तथा सरकार उन्हें बचाने के लिए अपनी हदों से आगे जाकर प्रयास करेगी। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव निर्दोष हैं। नई दिल्ली को नहीं पता कि जाधव को कब और कहां से गिरफ्तार किया गया। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि उन्हें जाधव की मौजूदा हालत के बारे में भी नहीं पता है, क्योंकि इस्लामाबाद ने जाधव से भारतीय उच्चायुक्त के संपर्क के अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने यहां पत्रकारों से कहा, हमारे पास किसी तरह की कोई सूचना नहीं है और पाकिस्तान सरकार ने भी जाधव के बारे में हमें कुछ नहीं बताया है कि इस समय जाधव कहां हैं, उन्हें कब और कैसे गिरफ्तार किया गया और इस समय उनकी हालत कैसी है। बागले ने फिर से दोहराया कि जाधव के खिलाफ गोपनीय तरीके से हुई सैन्य अदालत की सुनवाई की कोई विश्वसनीयता नहीं हैं। बागले ने जाधव पर जासूसी और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लगाए गए आरोपों को भी आधारहीन करार दिया। बागले ने कहा कि भारत जाधव को वापस लाने की कोशिशें कर रहा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इस दिशा में उठाए गए कदमों का खुलासा नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नेपाल में पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के अपहरण की कोई जानकारी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने किया दखल देने से इनकार... भारत के पूर्व नौसेना कमांडर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में सुनाई गई सजा के मामले में संयुक्त राष्ट्र दखलंदाजी नहीं करेगा। यूएन के प्रवक्ता के संकेत दिए कि जाधव मामले में वह दूरी बनाकर रख सकता है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतेरेस के प्रवक्ता स्टिफन ड्यूजेरिक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह संकेत दिए है। उन्होंने कहा कहा है कि यूएन इस मामले में किसी भी तरह का निर्णय देने की स्थिति में नहीं है।  ड्यूजेरिक ने कहा है कि हम इस मामले की कानूनी वैधता पर फैसला देने की स्थिति में नहीं हैं। हम इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंधों की बात है, तो हम बार-बार यह कहते हैं कि दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के नतीजों में बीजेपी ने फिर बाजी मारी है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के राजौरी गार्डन की सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। मध्य प्रदेश की बांधवगढ सीट और असम की सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। राजस्थान के धौलपुर में भी बीजेपी की जीत हुई है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीट तृणमूल के खाते में गई है। मध्यप्रदेश की अटेर सीट कांग्रेस ने 857 वोटों से जीत ली है। ये सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी। इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिन सीटों में चुनाव हुए थे वे निम्न हैं- असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन। बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, राजौरी गार्डन-दिल्ली,बांधवगढ़-मध्यप्रदेश,भोरंज- हिमाचल प्रदेश और भीमाजी-असम,धौलपुर-राजस्थान शामिल है। वहीं कनार्टक की नंजनगुड और गुंडलुपेट में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। इन दस सीटों में से तीन कांग्रेस के पास थीं तो तीन पर बीजेपी का कब्जा था। साथ ही राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन सीटों के नतीजों का असर पड़ेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के नतीजों में बीजेपी ने फिर बाजी मारी है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के राजौरी गार्डन की सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। मध्य प्रदेश की बांधवगढ सीट और असम की सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। राजस्थान के धौलपुर में भी बीजेपी की जीत हुई है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीट तृणमूल के खाते में गई है। मध्यप्रदेश की अटेर सीट कांग्रेस ने 857 वोटों से जीत ली है। ये सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी। इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिन सीटों में चुनाव हुए थे वे निम्न हैं- असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन। बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, राजौरी गार्डन-दिल्ली,बांधवगढ़-मध्यप्रदेश,भोरंज- हिमाचल प्रदेश और भीमाजी-असम,धौलपुर-राजस्थान शामिल है। वहीं कनार्टक की नंजनगुड और गुंडलुपेट में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। इन दस सीटों में से तीन कांग्रेस के पास थीं तो तीन पर बीजेपी का कब्जा था। साथ ही राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन सीटों के नतीजों का असर पड़ेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More