देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली में होने जा रही इस मीटिंग में पीएम मुख्यमंत्रियों को संबोधित भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों को लेकर रणनीति तय हो सकती है। साथ ही पीएम मोदी का फोकस केंद्रीय योजनाओं और गरीब कल्याण अजेंडे को और मजबूती से लागू करने पर रहेगा। ज्ञातव्य है कि अगले माह मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में यह मीटिंग और भी महत्तवपूर्ण मानी जा रही है।
ये लोग रहेंगे बैठक में मौजूद:
बीजेपी के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली इस बैठम में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, नितिन गडकरी, एम वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज, पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल और सभी बीजेपी शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। जिन पांच राज्यों में बीजेपी की गठबंधन में सरकार है, वहां के उपमुख्यमंत्रियों को भी बैठक में बुलाया गया है। इससे पहले ऐसी बैठक पिछले साल 27 अगस्त को भी बुलाई गई थी।
बैठक में इन बातों पर रहेगा फोकस:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में इस बात पर फोकस होगा कि किस तरह से गरीब कल्याण के अजेंडे को और मजबूती से लागू किया जा सके। ज्ञातव्य है कि पार्टी और खुद पीएम मोदी भी इस अजेंडे को और आगे ले जाना चाहते हैं। साथ ही बैठक में उज्ज्वला जैसी और योजनाओं पर फोकस रहेगा कि इन योजनाओं को किस तरह से लागू किया जाए ताकि लोगों को उसका फायदा मिल सके। माना जा रहा है कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी बैठक में बात हो सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत