BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आमिर, वैजयन्ती माला को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

आमिर, वैजयन्ती माला को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारलगान और सरफरोश के 16 साल बाद आमिर खान पहली बार दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड में शामिल हुए। आमिर को फिल्म ‘दंगल’ के लिए ये अवार्ड दिया गया और संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों उन्होनें यह अवॉर्ड लिया। इस मौके पर आमिर बहुत खुश नजर आ रहे थे। 16 साल पहले वो अपनी फिल्म लगान के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। ऑस्कर अवॉर्ड में आमिर की फिल्म लगान बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। हालांकि फिल्म को कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला था। ‘दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ हर साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को दिया जाता है। जिसमें संगीत, नाटक समाज सेवा और साहित्य को ‘दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से नवाजा जाता है। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्म अभिनेत्री वैजयंती माला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करते हुए आमिर ने 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार को स्वीकार किया।

आमिर खान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के साथ ही अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर लता मंगेशकर ने कहा, ‘मोहन भागवत को वंदन। उनका आना मुझ पर उपकार है। मेरे पिता हिंदू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रह चुके हैं। सभी अवॉर्ड से सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन।’ साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More