BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेरिस में आतंकी हमला : एक पुलिसकर्मी की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

पेरिस में आतंकी हमला : एक पुलिसकर्मी की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारीपेरिस । फ्रांस की राजधानी पेरिस में बीती रात एक बंदूकधारी ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई और दो जवान घायल हो गए। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस पर हमले के बाद जब हमलावर ने भागने की कोशिश की तो उस पर अटैक किया गया। जवाबी हमले में हमलावर को मार दिया गया। ये हमला पेरिस के चैम्स-एलीसीस शॉपिंग डिस्ट्रिक में हुआ। रात करीब नौ बजे हमलावर ने पुलिस कार पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास ऑटोमेटिक गन थी, जिससे पुलिस पर फायरिंग की गई। आतंकी की फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हो गए। हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तमाम सुरक्षाबलों को मौके पर बुला लिया गया। पेरिस पुलिस की प्रवक्ता जोहाना प्राइमवर्ट ने बताया कि हमलावर ने फ्रैंकलिन रूसवेल्ट सब-वे स्टेशन के करीब पुलिस को निशाना बनाया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में दो लोगों के शामिल होने की आशंका है। जिनमें से एक को मार गिराया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलां ने देशवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। रविवार को वहां पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में इस हमले ने फ्रांस की चिंता बढ़ा दी है। चुनाव को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के तुंरत बाद टिप्पणी दी। ट्रंप ने कहा कि यह गोलीबारी एक और आतंकी हमला लग रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More