BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LIVE MCD चुनाव : एलजी, केजरीवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने डाले वोट

LIVE MCD चुनाव : एलजी, केजरीवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने डाले वोटनई दिल्ली । दिल्ली में आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मतदान किया जा रहा है। एमसीडी चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप में कडी टक्कर है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इस बार कुल 13141 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सुबह 8 बजे से 270 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 2 सीटों पर उम्मीदवारों की मृत्यु हो जाने के कारण वोटिंग नहीं हो सकेगी। सराय पीपल थला और मौजपुर वार्ड में प्रत्याशियों के निधन से वोटिंग टल गई है।

LIVE UPDATES...

- दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने वोट डालने के बाद कहा- लोग समझदारी वाली सरकार के लिए कांग्रेस को वोट करेंगे। हम बहुत आशावादी हैं, हर जगह से अच्छी रिपोर्ट आ रही हैं। लोगों को समझ आ गया है कि अच्छी सरकार कांग्रेस ही दे सकती है।

- वोट डालने के बाद बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- गंदगी के खिलाफ, डेंगू मुक्त, चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करें।

- वोट डालने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। वो अपनी विश्वशनीयता खो चुके है। दिल्ली की जनता विवेकपूर्ण है, जो भी निर्णय करेगी सही है। अगर बीजेपी ने कुछ नहीं किया तो परिणामों में पता चल जाएगा।

- केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णानगर इलाके में वोट डाला। वोट डालने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया को स्याही लगी उंगली दिखायी।

- एमसीडी चुनाव में वोटिंग के बीच बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी- आज परीक्षा का दिन है, जनता अपना फैसला सुना रही है। हमें फैसले का इंतजार है। थोड़े से नर्वस हैं लेकिन विश्वास का अंश ज्यादा है।

-उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ग्रेटर कैलाश में डाला वोट।

-मनीष सिसोदिया ने पांडव नगर में डाला वोट।

-विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में डाला वोट।-आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पॉश इलाकों में कम मतदान होना एमसीडी चुनावों में एक सामान्य बात है. धूप में पॉश कॉलोनी वाले नहीं डालते वोट।

-केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में डाला वोट।

-केजरीवाल ने सिविल लाइंस में डाला वोट।

-दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने डाला वोट ।

स्टेट इलेक्शन कमिश्नर एस के श्रीवास्तव के मुताबिक 68 विधानसभाओं में 68 मॉडल पोलिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। नए युवा वोटरों को उत्साहित करने के लिए गुलाब का फूल और चॉकलेट्स जैसे गिफ्ट दिए जाएंगे। 18 साल के मतदाताओं की संख्या करीब 25 हजार है। आपको बता दें कि इस बार एमसीडी चुनाव में कुल 2537 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जिनमें से सबसे ज़्यादा 1004 उम्मीदवार नॉर्थ एमसीडी में हैं। इसके बाद साउथ एमसीडी में 985 और ईस्ट एमसीडी में 548 उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीनों एमसीडी के 272 सीटों के लिए कांग्रेस ने 271 उम्मीदवार उतारे हैं तो बीजेपी के 267 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने 272 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टियों के लिए इस बार के चुनाव में बागियों से निपटना आसान नहीं है। कांग्रेस से जहां करीब 50 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी से करीब 100 बागी मैदान में हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More