देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अगरतला । असम और मणिपुर के बाद अब बीजेपी की नजर त्रिपुरा पर है। अगले वर्ष राज्य में होने वाले चुनावों को देखते हुए त्रिपुरा में बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिनों तक त्रिपुरा दौरे पर हैं। गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरूआत में ही हैं। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं। त्रिपुरा में संगठन को मजबूत करने और यहां बीजेपी की सरकार बनाने की जमीन तैयार करने की रणनीति के तहत अमित शाह आज से दो दिनों तक त्रिपुरा में रहेंगे। यहां अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करेंगे। ज्ञातव्य है कि त्रिपुरा में वर्ष 1988 से मानिक सरकार का राज है।
ऐसे में त्रिपुरा की कमान मानिक सरकार के हाथ से छीनना और वहां कॅम्युनिस्ट राज को खत्म करना बीजेपी के लिए एक चुनौती है। ज्ञातव्य है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 50 सीटों पर चुनाव लडा था, जिसमें से 49 सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो गई थी वहीं सीपीएम ने 55 सीटों पर चुनाव लडकर 49 सीटें जीती थीं तो कांग्रेस ने 48 सीटों पर चुनाव लडकर 10 सीटें जीती थीं। ऐसे में त्रिपुरा में सरकार बनाना बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं होगा। बीजेपी के लिए यह एक बडी चुनौती है। हांलांकि बीजेपी का दावा है कि त्रिपुरा में पार्टी का जनाधार बढ रहा है। पार्टी का दावा है कि राज्य में साल 2014 में पार्टी की सदस्यता 15,000 से बढकर इस साल 2 लाख से ज्यादा हो गई है। अमित शाह दो दिन के दौरे में संगठन के नेताओं की बैठक लेंगे, बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे त्रिपुरा में चुनावी रैली भी करेंगे और संघ के प्रचारकों से समवाद करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
गृह मंत्रालय की टीम ने मणिपुर का दौरा किया, सरकारी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की