BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिग्गी के आरोपों पर बरसे वेंकैया नायडू, बोले-साबित करें या फिर मांगें माफी

दिग्गी के आरोपों पर बरसे वेंकैया नायडू, बोले-साबित करें या फिर मांगें माफीनई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए बेतुके बताए है। आपको बता दें कि दिग्विजय ने कहा था कि तेलंगाना पुलिस आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाती है। दिग्गी के इस बयान की निंदा करते हुए वेकैंया ने कहा कि या तो दिग्विजय अपने आरोपों को सिद्ध करें, या फिर माफी मांगे।

नायडू ने तेलंगाना पुलिस पर दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को बेतुके और तर्कहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि इतने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए उन्हें इस तरह की चीजें नहीं बोलनी चाहिए। या तो वह सबूत देकर अपने आरोपों को साबित करें या फिर माफी मांगें। वेंकैया ने आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा लेने में तेलंगाना पुलिस द्वारा दिखाई जा रही मुस्तैदी और सक्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप उनका मनोबल गिरा सकते हैं। वेंकैया ने कहा कि आतंकवाद से लडऩे की कोशिशों में तेलंगाना पुलिस आगे रही है। उन्होंने समय-समय पर इस तरह की रिपोर्ट्स को पड़ोसी राज्यों के साथ भी साझा किया है। इस तरह के बयान पुलिस के मनोबल को तोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कई ट्वीट्स कर आरोप लगाया था कि तेलंगाना पुलिस आईएसआईएस के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चला रही है और यह साइट मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथ की ओर मोडक़र उन्हें आईएसआईएस से जुडऩे के लिए उकसा रही है। दिग्विजय ने लिखा था कि अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी इस साजिश में शामिल हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More