BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज पीएम मोदी से मिलेंगे तुर्की के राष्ट्रपति, कश्मीर मुद्दे पर वार्ता का सुझाव

आज पीएम मोदी से मिलेंगे तुर्की के राष्ट्रपति, कश्मीर मुद्दे पर वार्ता का सुझावनई दिल्ली । तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि तुर्की के राष्ट्रपति रविवार को अधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। आज पीएम मोदी एर्दोगान से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद भवन में एर्दोगान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और एर्दोगान के बीच आर्थिक संबंधों एवं आतंकवाद के खिलाफ लडाई में सहयोग पर बातचीत होगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान के स्वागत में आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि आर्पित करेंगे। ज्ञातव्य है कि 16 अप्रैल को तुर्की में हुए जनमत संग्रह में जीत के बाद एर्दोगान ने अपना कूटनीतिक दायरा बढाना शुरू किया है। इसी वजह से एर्दोगान भारत दौरे पर आए हैं। 

सुषमा भी करेंगी एर्दोगान से मुलाकात

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान और श्रीमति एमिन एर्दोगान से मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज होटल ताज पैलेस जाकर उनसे मिलेंगी, जिसके बाद होटल में ही देश के अग्रणी उद्योग मंडलों सीआईआई, फिक्की और एसोचैम द्वारा आयोजित एक व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कश्मीर मुद्दे पर बहुपक्षीय वार्ता का सुझाव

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान रविवार शाम भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। एर्दोगान ने रविवार को कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बहुपक्षीय वार्ता का सुझाव दिया ताकि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा एर्दोगान ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में सदस्यता के लिए पाकिस्तान के साथ भारत के प्रयास के पक्ष में भी राय जाहिर की और कहा कि भारत को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

एर्दोगान ने कहा कि यह भारत और पाक दोनों के हित में है कि वह इस मुद्दे को हल करें और इसे भावी पीढी के लिए न छोडें। एर्दोगान ने कहा कि बातचीत का रास्ता खुला रखने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। एर्दोगान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही तुर्की के मित्र हैं और वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत की प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद करना चाहते हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More