देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन को विफलता मिलने के बाद समाप्त हो गया है। इस पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लडने जा रही है। राज बब्बर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि हमने यह फैसला किया है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बिना पार्टी के साथ गठबंधन किए ही उतरेगी। अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने कहा कि यह बात समाजवादी पार्टी पर भी लागू होती है यानी उसके साथ भी कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पार्टी पदाधिकारियों की एक महीने से कई बैठकें हो चुकी हैं। बब्बर ने कहा कि किसी तरह का फैसला लेने से पहले यह पार्टी नेतृत्व के लिए जरूरी है कि वह गठबंधन पर विचार करे। अभी जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव के उन विजेताओं के साथ बैठक होनी है जिन्हें एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। पार्टी पदाधिकारियों को चुनावों और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को कहा गया ह।
उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ी है। प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी ने 14 साल के अंतराल के बाद राज्य में सरकार बनाई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी