BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत ने 50 पाकिस्तानी छात्रों को वापस भेजा, कहा-दौरे का समय अनुपयुक्त

भारत ने 50 पाकिस्तानी छात्रों को वापस भेजा,कहा-दौरे का समय अनुपयुक्तनयी दिल्ली । जम्मू-कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने की घटना के बाद एक एनजीओ के निमंत्रण पर भारत आए करीब 50 पाकिस्तानी छात्रों को आज वापस भेज दिया गया क्योंकि सरकार ने संगठन को परामर्श दिया था कि यह समय ऎसे कार्यक्रमों के लिए अनुपयुक्त है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, एक एनजीओ ने पाकिस्तानी स्कूली छात्रों को यहां आमंत्रित किया था। वे उसी दिन भारत पहुंचे जिस दिन हमारे सैनिकों को मारने और उनके शवों को विकृत करने की बर्बर और अमानवीय घटना हुई। उन्होंने कहा, जब हमें जानकारी मिली कि बच्चे एक मई को भारत में आए हैं तो मंत्रालय ने एनजीओ को परामर्श दिया कि यह इस तरह के कार्यRम के लिए उपयुक्त समय नहीं है। दिल्ली स्थित एनजीओ रूट्स2रूट ने अपने एक्सचेंज फॉर चेंज कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान से 50 छात्रों को आमंत्रित किया था। छात्रों को बुधवार को आगरा जाना था और गुरूवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास में भारतीय छात्रों के साथ परिचर्चा में भाग लेना था। प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने पर खेद जाहिर करते हुए रूट्स2रूट ने कहा कि दौरे को छोटा कर दिया गया और छात्रों एवं शिक्षकों को वापस लाहौर भेज दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More