BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप को एक संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद सफेद पाउडर के संपर्क में आने से सोमवार को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेनेसा राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी हैं।   न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सार्वजनिक सूचना विभाग के उपायुक्त सार्जेंट ली जोन्स ने सिन्हुआ को बताया कि वेनेसा ट्रंप को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने न्यूयॉर्क स्थित आवास पर ट्रंप जूनियर के लिए आए एक संदिग्ध लिफाफे को खोला था। जोन्स ने कहा कि सफेद पाउडर हानिकारक नहीं होना चाहिए, इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। गौरतलब है कि संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद वेनिसा ने खांसना शुरू कर दिया। उनका जी मचलाने लगा था, जिसके बाद उन्होंने 911 पर फोन किया।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। इस बार महाशिवरात्रि मंगलवार और बुधवार को दो दिन मनाई जा रही है। दोनों ही दिन भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। महाशिवरात्रि की रात हिंदू धर्मग्रंथों में बेहद महत्वपूर्ण है।       महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव का देवी पार्वती के साथ विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। 13 जनवरी को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि है और मध्यरात्रि में 11 बजकर 35 मिनट से चतुर्दशी तिथि लग रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि मंगलवार को भी मनाई जा रही है और बुधवार भी मनाई जाएगी। आपको बता दें कि भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंग हैं। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन इन ज्योर्तिलिंगों के दर्शन बहुत भाग्यशाली और शुभ होता है। इस दिन शिवभक्त जल और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। जिसके बाद चंदन, फूल, बेलपत्र से शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं, कहते हैं कि इससे वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। शिवजी का जलाभिषेक केवल तांबे या पीतल के लोटे से ही करें। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई जगहों पर तो आज के दिन भोलेनाथ की बारात निकालने की भी परंपरा है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश के लिए लडऩे की खातिर आरएसएस के पास तीन दिन के भीतर ‘सेना’ तैयार करने की क्षमता है। मोहन भागवत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने भागवत के बयान को सेना का अपमान बताया है। साथ ही भागवत के बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने की मां की है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भागवत के बयान पर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है।    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, अगर ये बयान किसी दूसरी पार्टी के नेता ने दिया होता तो, भाजपाई अब तक उसे पाकिस्तान भेज देते। मीडिया तो फांसी की सजा की मांग कर देता, लेकिन बात भागवत की है। हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते है तो चर्चा नही होती। कांग्रेस नेता सुष्मिाता देव ने भी भागवत के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भागवत ने इस तरह का बयान देकर सेना का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।    आपको बता दें कि रविवार को भागवत ने कहा था कि यदि जरूरत हुई तो उनका संगठन देश के दुश्मनों से सीमा पर लडऩे के लिए तैयार है। बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में आरएसएस के एक समारोह के दौरान भागवत ने कहा था राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कोई सैन्य संगठन नहीं है, लेकिन हमारे पास सेना जैसा अनुशासन है। यदि देश की आश्यकता है और देश का संविधान इजाजत देता है तो आएसएस सीमा पर शत्रुओं के खिलाफ लडऩे के लिए तैयार है। देश की खातिर लड़ाई के लिए आरएसएस कुछ दिनों के भीतर सेना बनाने की क्षमता रखती है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। राजनीतिक गलियारों में हाल के दिनों में लोकसभा चुनाव जल्द कराने की सुगबुगाहट तेज हो रही थी, लेकिन अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन संभावनाओं को खारिज कर दिया है। अरुण जेटली ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव समय से पहले नहीं होंगे। हालांकि, अपनी पार्टी को चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करने पहुंचे जेटली ने एक बात कही। जेटली ने कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं लेकिन लोकसभा चुनाव समय से पहले कराने की कोई संभावना नहीं है। पीएम मोदी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए आम राय बनाने की कोशिश में है, ऐसे में विपक्ष को आशंका है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव वक्त से पहले हो सकते हैं।    केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के बाद कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है, इसर विचार किए बगर वित्त आयोग के प्रस्तावों और निर्धारित नियमों के आधार पर राज्यों को धन मुहैया करवा रही है। इसमें किसी व्यक्ति की इच्छा नहीं होती है। वाम दल शासित त्रिपुरा समेत कई राज्यों द्वारा केंद्र पर राज्यों को उनके हिस्से का पैसा नहीं देने और विभिन्न केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में कटौती के आरोपों को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के राजनीतिक हालात पर ध्यान दिए बगैर धन प्रदान कर रही है।   त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में जेटली ने कहा, मोदी सरकार त्रिपुरा समेत सभी प्रदेशों का पूर्ण विकास चाहती है। विकास की राजनीति को अवश्य आगे बढ़ाना चाहिए। केंद्र सरकार हमेशा वित्त आयोग की सिफारिशों, निर्धारित नियमों व मानकों और तय प्रक्रिया के आधार पर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य तीन पर्वतीय प्रदेशों में किसी परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच केंद्र और राज्यों के बीच 90:10 के तर्ज पर धन मुहैया करने की परिपाटी पर अमल किया जा रहा है।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के हमले के 29 घंटे के बाद भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन सिंह रावत आज स्थिति का जायजा लेने के लिए सैन्य शिविर का दौरा कर रहे है।    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूनियर कमीशंड अधिकारियों की आवासीय इमारत में आतंकवादियों के सफाए के लिए हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। छिपे हुए आतंकवादियों के सफाए के लिए उधमपुर में सेना के उत्तरी कमान के मुख्यालय से सेना के पैराकमांडर्स को लाया गया।   आपको बता दें कि आतंकी हमले में शनिवार को दो सैनिक शहीद हो गए और महिलाओं, बच्चों सहित नौ अन्य लोग घायल हो गए। शहीद जवानों की पहचान जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) मदन लाल चौधरी और गैर कमीशंड अधिकारी (एनसीओ) अशरफ अली के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर से ही थे।   वहीं हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि तीसरे आतंकी के शव की बरामदगी नहीं हुई है। अन्य आतंकियों के अभी भी छिपे होने की आशंका है। ऐहतियातन आर्मी कैंप के आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया है। परिसर के आसपास के 150 घरों में से अधिकांश को खाली करा लिया गया है और उसके निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सैन्य शिविर के आधा किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है।रक्षा विभाग के अनुसार सुंजवान में जारी अभियान के हिस्से के रूप में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी सेना की वर्दी में थे और एके-56 राइफलों, ढेर सारे गोला-बारूद और हथगोलों से लैस थे। बयान में कहा गया है, उनके सामानों से इस बात की पुष्टि हुई है कि वे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। घरों में मौजूद निहत्थे सैनिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान को अत्यंत सावधानी और संयम के साथ चलाया जा रहा है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

दुबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनदिनों जार्डन, फलस्तीन, यूएई और ओमान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत यूएई के दो दिवसीय दौरे पर है। मोदी शनिवार को जार्डन और फिलिस्तीन की यात्रा के बाद यूएई पहुंचे हैं। शनिवार को वह आबूधाबी पहुंचे. मोदी अबू धाबी में एक मंदिर का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी। पीएम मोदी दुबई के वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेंगे जहां भारत इस साल सम्मानित अतिथि है। यूएई में भारतीय मूल के करीब 30 लाख लोग रहते हैं। पीएम मोदी भारत में असीम आर्थिक अवसरों को लेकर दुबई में यूएई और अरब जगत के प्रमुख सीईओ से बातचीत करेंगे। साथ ही इस बारे में संभावना भी तलाशने की कोशिश करेंगे कि व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है। वह दुबई के शासक और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात करेंगे। वह रमेश शुक्ला की पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा कंपनी वाट्सएप भारत में नए भुगतान फीचर का परीक्षण कर रही है, जो लोगों को अपने मित्रों, रिश्तेदारों को वाट्सएप के जरिए धन भेजने में सक्षम बनाएगी।    टेकक्रंच ने गुरुवार देर रात कंपनी की योजनाओं से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि यह फीचर फिलहाल बीटा मोड में है और इसीलिए इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि यह अभी व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं है।    जब यह फीचर लांच होगा तो नया वाट्स एप भुगतान फीचर प्रसिद्ध डिजिटल वॉलेट प्लेटफार्म पेटीएम और अन्य मैसेजिंग सेवाओं, जो भुगतान को सपोर्ट करते हैं, उनको कड़ी चुनौती देगा, खासतौर से गूगल द्वारा हाल में लांच किए गए तेज वॉलेट को इससे कड़ी चुनौती मिलेगी।   यह भुगतान सेवा यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से काम करेगी और कई बैंकों का इसे समर्थन मिलेगा, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।   बीटा परीक्षकों ने पाया है कि वाट्स एप का इंटरफेस समर्थन वाले बैंकों की बड़ी सूची दिखा रहा है और वाट्स एप के सेटिंग्स मेनू में पेमेंट फीचर का विकल्प दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार तडक़े हथियारबंद आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हमला तीन से पांच आतंकियों ने अंजाम दिया, जो कैंप के अंदर छिपे हुए हैं। इससे पहले एक हवलदार और उनकी बेटी समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर आई थी। सेना ने आतंकियों को घेर लिया है। उधमपुर और सरसवा से पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो को मौके पर बुलाया गया है। पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो सुंजवां पहुंच चुके है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब ऑपरेशन आखिरी चरण में है। सुंजुवान आर्मी कैंप में सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है आतंकी जवानों के साथ ही उनके परिवार को निशाना बनाने के मंसूबे के साथ कैंप में घुसे थे।    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों के एक समूह ने सुंजवान सैन्य शिविर में घुसने के लिए ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों से हमला किया। उन्होंने बताया, क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सैन्य शिविर में तीन आतंकवादी घुस आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हमलावर कैंप के अंदर छिपे हुए हैं और फायरिंग कर रहे है। वहीं, सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।    इस हमले में एक हवलदार और उनकी बेटी समेत तीन घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। आतंकियों के भागना अब मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं, सेना का ऑपरेशन अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। आपको बता दें कि आतंकवादियों ने 2006 में भी इसी सैन्य शिविर पर हमला किया था।   सबसे पहले संतरी ने देखी संदिग्ध हरकत   जम्मू के आईजी एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर एक संतरी ने संदिग्ध हरकत देखी। संतरी ने फायर किया, तो उधर से भी गोली चलने लगी। उन्होंने बताया कि इस हमले में कितने आतंकी हैं, यह पता नहीं है। सिंह ने बताया कि हमले में एक हवलदार और उनकी बेटी घायल हुई हैं। इस हमले में अभी तक कुल तीन घायल बताए जा रहे हैं।   आतंकी हमले के बाद जम्मू में अलर्ट   आतंकी हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों की ओर से फायरिंग फिलहाल बंद है। सुरक्षाकर्मी कैंप के अंदर आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कैंप के आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।   एजेंसियों ने पहले ही किया था आगाह   खुफिया एजेंसियों ने पहले ही आगाह कर दिया था कि अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने की बरसी पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सेना पर हमला कर सकते हैं। इसको लेकर घाटी में प्रतिबंध भी लगाया था।      साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलिस्तीन पहुंच रहे है। मोदी जब जॉर्डन की राजधानी अम्मान से हेलिकॉप्टर से फिलिस्तीन की असली राजधानी रमल्लाह पहुंचेंगे तो वह फिलिस्तीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। वहां राष्ट्रपति महमूद अब्बास उनका स्वागत करेंगे।  भारतीय समय के मुताबिक आज दोपहर 1.20 बजे मोदी फिलीस्तीन की राजधानी रामाल्लाह पहुंचेंगे। 1.25 बजे फिलीस्तीन के पूर्व राष्ट्रपति यासिर अराफात के मकबरे में श्रद्धांजलि देंगे।   इसके बाद वहां से यासिर अराफात पर बने संग्रहालय जाएंगे। दोपहर 2.15 बजे पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास के साथ मोदी बैठक करेंगे। इसके बाद 3.13 बजे दोनों नेता भोजन पर मुलाकात करेंगे। शाम 4.10 बजे समझौतों का आदान-प्रदान और हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद संयुक्त प्रेसवार्ता होगी और बाद में यहां से पीएम मोदी यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे।    चौथी बार अब्बास से मिलेंगे पीएम मोदी   फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास के साथ यह मोदी की चौथी मुलाकात होगी। इससे पहले 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के समय और उसी साल बाद में पेरिस में जलवायु सम्मेलन के समय और पिछले साल अब्बास के भारत दौरे के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। मोदी के आगमन के पूर्व फिलिस्तीन के राष्ट्रपति की ओर से एक बयान में प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण बताया गया है। वहीं, नई दिल्ली से उड़ान भरने के पहले मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति अब्बास के साथ अपनी बातचीत करने और फिलिस्तीनियों के लिए अपना समर्थन दोहराने को लेकर उत्सुक हैं।   फिलिस्तीन के दौरे के बाद मोदी जाएंगे यूएई   फिलिस्तीन के दौरे के बाद मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी जाएंगे, जहां भारी तादाद में प्रवासी भारतीय रहते हैं। अगस्त 2015 के बाद मोदी अबू आधी का यह दूसरा दौरा कर रहे हैं। मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई की सेना के डिप्टी कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल के साथ बातचीत करेंगे। जायेद 2017 के गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मुख्य अतिथि थे। वह यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात करेंगे। दुबई मे मोदी यूएई और अरब के सीईओ से भारत में आर्थिक अवसरों को लेकर बातचीत करेंगे। दौर के आखिर में मोटी रविवार को मस्कट जाएंगे और उसके अगले दिन दिल्ली लौटेंगे। ओमान और यूएई में मोदी भारतीय प्रवासी से मुलाकात कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने भारत और खाड़ी देशों के बीच मित्रता की सेतु कहा है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 देशों की यात्रा पर जा रहे है। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी यूएई, ओमान और फिलीस्तीन का दौरा करेंगे। खास बात ये है कि पीएम मोदी यूएई में मंदिर की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी का फिलीस्तीन जाना एक बड़ा कार्यक्रम है। किसी भी भारतीय पीएम का यह पहला फिलीस्तीन दौरा है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 12.30 बजे दिल्ली से 3 देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे।    ये है मोदी का कार्यक्रम   फिलीस्तीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले फिलीस्तीन पहुंचे। मोदी 9 फरवरी को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मिलेंगे। 10 फरवरी को पीएम मोदी रामल्ला जाएंगे, जहां वे यासर अराफात म्यूजियम का भी दौरा करेंगे।    यूएई: फिलीस्तीन के बाद पीएम मोदी यूएई का दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी दो दिन रहेंगे। मोदी यहां दुबई में वल्र्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी यहां अगस्त, 2015 में गए थे। 11 फरवरी को मोदी यूएई के शहीद सैनिकों के स्मारक जाएंगे। वह एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका एक हिन्दू मंदिर की आधारशिला रखने का भी कार्यक्रम है। मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी, अब इसकी आधारशिला रखी जाएगी।   ओमान: यूएई के बाद पीएम मोदी ओमान के लिए रवाना होंगे। यहां मोदी 200 साल पुराने मंदिर के दर्शन करेंगे।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। संसद सत्र आज भी हंगामेदार होने वाला है और राफेल सौदे का मुद्दा फिर से गरमा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील पर केंद्र सरकार को बख्शने के मूड में नहीं हैं। संसद के अंदर और बाहर नरेंद्र मोदी सरकार पर इस डील में घोटाले का आरोप लगाने वाले राहुल ने शुक्रवार को इस मसले पर लोकसभा में बोलने के लिए स्पीकर सुमित्रा महाजन को लिखित नोटिस दिया है।    वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने शुक्रवार सुबह संसदीय दल की बैठक बुलाई। शुक्रवार सुबह हुई संसदीय दल की मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवप्रताप शुक्ल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में विपक्ष को करार जवाब देने का प्लान तैयार किया गया है। अमित शाह ने इस बैठक में राफेल के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं से बातचीत की।    आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल ने कहा कि यह सीधे तौर पर घोटाला है। यदि ऐसा नहीं है तो सरकार डील की रकम का खुलासा करने से क्यों बच रही है। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीर समझौता कर रहे हैं। बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं, ऐसे में अब वह एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार तलाशने का प्रयास कर रही है। उन्हें कुछ नहीं मिला तो राफेल का मुद्दा उठा रहे हैं जेटली ने कहा कि राफेल डील की जानकारी राष्ट्रहित में जगजाहिर नहीं की जा सकती है, क्योंकि ऐसा करने से दुश्मन को उस हथियार का ब्योरा मिल जायेगा। किसी भी देश से जब ऐसा सौदा होता है, सुरक्षा समझौता में यह निहित होता है और अगर इसका ब्योरा देंगे तो हथियार प्रणाली की क्षमता जाहिर हो जायेगी। जेटली ने इस संदर्भ में कांग्रेस के जमाने में उनके मंत्रियों के दिए जवाबों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रणब मुखर्जी रक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर अमेरिका से हथियार खरीद की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। जेटली ने कहा कि एके एंटनी ने भी इजरायल से हथियार खरीद की जानकारी नहीं दी थी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की हंसी पर दिए गए रामायण वाले बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेणुका की हंसी पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस आग बबूला है। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा में इस मामले पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। राज्यसभा में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।    केंद्रीय मंत्री ने सूपर्णखा से की रेणुका की तुलना   इधर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रेणुका चौधरी की तुलना रावण की बहन सूपर्णखा से की है। किरण रिजिजू के इस फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस ने जमकर आलोचना की है। इस पोस्ट को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। किरण रिजिजू ने सूपर्णखा की हंसी वाला एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। इस मीम में रामायण सीरियल की सूपर्णखा की वाली क्लिप को पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए गए उस बयान से लिंक किया गया था। जैसे ही इस वीडियो को किरण रिजिजू ने पोस्ट किया। लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।   आपको बता दें कि बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की हंसी पर तीखी टिप्पणी की थी। जब पीएम मोदी राज्यसभा में भाषण दे रहे थे तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंसने लगी। रेणुका की इस हंसी से पीएम के भाषण में रुकावट आ रही थी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका को ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इस पर मोदी ने वेंकैया नायडू से कहा, सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुकाजी को कुछ मत कहिए, रामायण धारावाहिक के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।    पीएम की इस बात को सुनकर बीजेपी और सहयोगी दलों के सभी सदस्य जोर-जोर से हंसने लगे और रेणुका चौधरी की हंसी बंद हो गई। इस टिप्पणी के बाद रेणुका कुछ कहती दिखाई दीं, लेकिन उनकी आवाज ठहाकों में सुनाई नहीं दी। सदन से बाहर आने के बाद रेणुका ने कहा कि मोदी ने निजी हमला बोला है, वैसे भी आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। मैं इसका उत्तर देकर उतना गिरना नहीं चाहती हूं। किसी महिला के खिलाफ इस तरह का बयान निंदनीय है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More