देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दुबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनदिनों जार्डन, फलस्तीन, यूएई और ओमान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत यूएई के दो दिवसीय दौरे पर है। मोदी शनिवार को जार्डन और फिलिस्तीन की यात्रा के बाद यूएई पहुंचे हैं। शनिवार को वह आबूधाबी पहुंचे. मोदी अबू धाबी में एक मंदिर का शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी। पीएम मोदी दुबई के वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेंगे जहां भारत इस साल सम्मानित अतिथि है। यूएई में भारतीय मूल के करीब 30 लाख लोग रहते हैं।
पीएम मोदी भारत में असीम आर्थिक अवसरों को लेकर दुबई में यूएई और अरब जगत के प्रमुख सीईओ से बातचीत करेंगे। साथ ही इस बारे में संभावना भी तलाशने की कोशिश करेंगे कि व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है। वह दुबई के शासक और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात करेंगे। वह रमेश शुक्ला की पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत