BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वाट्सएप कर रही है भुगतान फीचर का परीक्षण

वाट्सएप कर रही है भुगतान फीचर का परीक्षणसैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा कंपनी वाट्सएप भारत में नए भुगतान फीचर का परीक्षण कर रही है, जो लोगों को अपने मित्रों, रिश्तेदारों को वाट्सएप के जरिए धन भेजने में सक्षम बनाएगी। 

 

टेकक्रंच ने गुरुवार देर रात कंपनी की योजनाओं से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि यह फीचर फिलहाल बीटा मोड में है और इसीलिए इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि यह अभी व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं है। 

 

जब यह फीचर लांच होगा तो नया वाट्स एप भुगतान फीचर प्रसिद्ध डिजिटल वॉलेट प्लेटफार्म पेटीएम और अन्य मैसेजिंग सेवाओं, जो भुगतान को सपोर्ट करते हैं, उनको कड़ी चुनौती देगा, खासतौर से गूगल द्वारा हाल में लांच किए गए तेज वॉलेट को इससे कड़ी चुनौती मिलेगी।

 

यह भुगतान सेवा यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से काम करेगी और कई बैंकों का इसे समर्थन मिलेगा, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

 

बीटा परीक्षकों ने पाया है कि वाट्स एप का इंटरफेस समर्थन वाले बैंकों की बड़ी सूची दिखा रहा है और वाट्स एप के सेटिंग्स मेनू में पेमेंट फीचर का विकल्प दिया गया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More