BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ।यूपी विधानसभा में बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। पिछले दिनों यूपी के कासगंज में हुई हिंसा में चंदन नाम के युवा की तिरंगा यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।      वहीं बजट सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे संयुक्त सदन में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण से हुई।शुक्रवार से अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।भारी शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल राम नाईक ने बजट अभिभाषण पेश किया और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।      इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी और विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन के नेतृत्व में धरने पर बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं राज्य में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर का मामला भी गूंजा।      बता दें कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। अभिभाषण पर 15 फरवरी को चर्चा जारी रहेगी। 16 फरवरी को दोपहर 12. 20 बजे दोनों सदनों में बजट प्रस्तुत किया जाएगा।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर को लोकसभा में और उसके बाद देर शाम राज्यसभा में अपना भाषण देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस आज सदन में राफेल डील के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल सकती है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था। ऐसे में देखना होगा कि क्या पीएम मोदी इस मुद्दे पर बयान दे सकते हैं या नहीं। आपको बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई थी, जिसके बाद 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था।   विपक्ष की ओर से सदन में राफेल डील पर सवाल दागे जा सकते हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस रक्षा सौदे में न सिर्फ घोटाले का दावा किया है, बल्कि सीधे तौर पर इस डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है, मोदीजी ने व्यक्तिगत रूप से यह सौदा करवाया। मोदी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए। व्यक्तिगत रूप से सौदे को बदलवाया गया। पूरा भारत इसे जानता है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने भाषण के दौरान विपक्ष के द्वारा बजट पर उठाए जा रहे सवाल और पकौड़ा वाले बयान को लेकर निशाना साध सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों में कई कांग्रेसी नेताओं की तरफ से पीएम मोदी के पकौड़ा वाले बयान को बड़ा मुद्दा बनाया गया था। जिसका जवाब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में भी दिया था। रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया बयान अब सदन तक पहुंच गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमित शाह ने राज्यसभा में अपना पहला भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने रोजगार को लेकर पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया और कांग्रेस को मजाक न बनाने की नसीहत दी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हैवी को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया। अमेरिका का यह नया कीर्तिमान महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका वजन 63.8 टन है। इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है। रॉकेट की लॉंचिंग फ्लोरिडा के जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर से की गई। भारतीय समयानुसार इस रॉकेट को बुधवार रात 2 बजकर 25 मिनट पर लॉन्च किया गया।   फॉल्कन हैवी मौजूदा समय में इस्तेमाल हो रहे सबसे पॉवरफुल रॉकेट डेल्टा-4 हैवी से दोगुना वजन ले जाने में सक्षम है। यह 40 फीट चौड़ा और 230 फीट लंबा है। फॉल्कन हैवी को ठीक उसी जगह से लॉन्च किया गया है जहां से सैटन 5 अपोलो 11 मून रॉकेट को लॉन्च किया गया था।   ये है खास इसमें- 1. रॉकेट का वजन 63.8 टन है। 2. रॉकेट 230 फुट लंबा है। 3. रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं। 4. रॉकेट का वजन दुनिया के किसी भी रॉकेट से कही ज्यादा है। 5. रॉकेट में स्पोर्ट्स कार रोडस्टर को रखकर स्पेस में भेजा गया जो स्पेसएक्स के फाउंडर इलान मस्क की है, जिसे उनकी कंपनी टेस्ला ने बनाया है। कार में तीन कैमरे भी लगाये गये हैं जिसके जरिए अंतरिक्ष के सुंदर चित्रों को कैद किया जा सकता है। 6. रॉकेट से पहले सैटर्न-5 को सबसे ज्यादा ताकतवर रॉकेट माना जाता था। रॉकेट फाल्कन हैवी को एक प्राइवेट कंपनी की मदद से बनाया गया है। 7. अमेरिका में ये पहली बार हुआ है जब किसी रॉकेट को सरकारी मदद के बिना बनाया गया हो। रॉकेट से नासा को काफी मदद मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। 8. दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट को स्ला के बिलेनियर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। 9. रॉकेट से उम्मीद जतायी जा रही है कि भविष्य में इस रॉकेट के माध्यम से लोगों को चांद पर भेजा जा सकेगा। 10. इसे रॉकेट को किसी 23 मंजिला इमारत के बराबर माना जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इस चर्चा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा में अपने पहले भाषण से करेंगे, जिसमें सरकार के बजट सहित सभी नीतियां गिनाएंगे।    राष्ट्रपित के अभिभाषण में आए एक राष्ट्र- एक चुनाव पर खासा जोर रहने की उम्मीद है। हालांकि विपक्ष के हंगामे के आसार है। विपक्ष ने पिछले सत्र मे शाह का पहला भाषण नहीं होने दिया था। लेकिन राष्ट्रपति का अभिभाषण पर चर्चा जरुरी है ऐसे मे शाह को अपनी बात रखने का मौका मिलना तय है।   वहीं जीरो आवर में कासगंज दंगा मामले पर और पेटोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। अभिभाषण पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरु होगी। इसके लिए दो दिन का समय तय किया गया है। 5 फरवरी को चर्चा पूरी होने के बाद सरकार की ओर से सदन के नेता वित्त मंत्री अरुण जेटली का जवाब होगा। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की शनिवार को निधन हो गया, जिसके चलते आज लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। सदन के सदस्य आज सुबह सदन में दिवंगत श्रद्धांजलि देंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुस्लिम लउकी से प्रेम प्रसंग को लेकर अंकित सक्सेना नाम के युवक की हत्या के बाद सियासी घमासान चल रहा है। हत्या का आरोप लउके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर लगा है। अंकित की हत्या के मामले में शुरू हुई सियासत के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अंकित के परिवार से मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, अंकित के पिताजी से बात की। जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है। अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा हो। भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे। इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं।   मृतक के पिता सोमवार को हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री आखिरकार अब अंकित के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी खुद पार्टी नेता संजय सिंह ने दी। संजय सिंह भी अंकित के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। जब से ये दर्दनाक घटना घटित हुई है, उसके बाद से ही इस पर खूब राजनीति भी हो रही है। शनिवार के दिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी यहां पहुंचे थे। मनोज तिवारी ने परिवार से मिलने के बाद दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग की थी। मगर अभी तक दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया है। अब अरविंद केजरीवाल अंकित के परिवार मिलने वाले हैं, तो वे परिवार को दिए जाने वाली आर्थिक राशि का ऐलान भी कर सकते हैं। साभार-khaskhabar.com         

Read More

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि कई पार्टियां बीजेपी की कार्यशैली से नाखुश है। शिवसेना पहले ही एनडीए से अलग होने का फैसला ले चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट से नाखुश टीडीपी भी जल्द ही एनडीए छोडऩे का ऐलान कर सकती है। टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से शनिवार को फोन पर बात की है।    शिवसेना के सूत्रों की मानें तो नायडू ने एनडीए छोडऩे को लेकर उद्धव से चर्चा की है। केन्द्रीय बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी किए जाने से नाराज नायडू ने उद्धव से कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं रहना चाहती है। शिवसेना के सूत्रों ने यह भी दावा किया कि टीएमसी चीफ और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी उद्धव के संपर्क में हैं।    आपको बता दें कि बजट पेश होने के बाद नायडू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक आपातकालीन मीटिंग भी की थी। इधर, बीजेपी ने भी माना कि आम बजट को लेकर टीडीपी में असंतोष है। राम माधव ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ नाराजगी है, टीडीपी बीजेपी की पुरानी सहयोगी पार्टी है, हम इस बारे में उनसे बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि हम आंध्र प्रदेश के हितों को लेकर पूरी तरह से कमिटेड हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

बेंगलुरू। कर्नाटक में 90 दिनों तक चली नवनिर्माण यात्रा का आज समापन होने जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज अपराह्न् यहां पहुंचेंगे और शाम को पैलेस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूरे राज्य के हजारों कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल होंगे। मोदी एक नवंबर को शुरू हुई इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर आयोजित रैली को 28 जनवरी को ही संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई।   पार्टी पदाधिकारी ने कहा, संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे। पदाधिकारी ने कहा, हमने हजारों युवाओं को इस रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें खासकर शहर के तकनीक विशेषज्ञों और आईटी अधिकारियों व बायोटेक कंपनियों के कर्मचारियों को व्यक्तिग रूप से मोदी का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका प्रसारण हालांकि न्यूज चैनल पर किया जाएगा और यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 2 कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। पीडि़त हरियाणा के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जियोग्राफी के छात्र है। आरोप है कि जब वे मस्जिद से नमाज पढक़र बाहर निकले तो 15-20 लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की। इस हमले में छात्रों के चेहरे, हाथों और पैरों पर काफी चोटें आई हैं। पीडि़त छात्र जावीद इकबाल ने ट्वीट कर इसकी शिकायत जम्मू की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस से की।   जावीद ने ट्वीट कर बताया कि वह नमाज पढऩे के लिए अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय गुंडों ने उनकी पिटाई कर दी। जावीद के ट्वीट पर तत्काल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संज्ञान लिया। डीजीपी शेष पॉल वैद ने बताया कि वह हरियाणा के डीजीपी के संपर्क में हैं और वहां की पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है।    वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी पीडि़त छात्रों के संपर्क में है।    कश्मीरी छात्र की पिटाई पर जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने सख्त नाराजगी जताई है। महबूबा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग कर ट्वीट किया, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों की पिटाई खबर सुनकर बेहद सदमे में हूं। मैं प्रशासन से अनुरोध करूंगी कि वह इस मामले की जांच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।इधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उमर ने ट्वीट कर लिखा, यह खौफनाक है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, उसके खिलाफ है। मैं आशा करता हूं कि हरियाणा का प्रशासनिक अमला इस हिंसा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगा।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

कासगंज। कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिले के एसपी ने कहा कि मृतक के पिता को धमकी मिलने की खबर सही नहीं है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पीडि़त परिवार को आरोपियों की तरफ से धमकी मिली है। इसके बाद चंदन के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई। लेकिन अब पुलिस दावा कर रही है कि धमकी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया, मेरी मृतक के पिता से बात हुई है।    उन्होंने बताया कि सडक़ पर मोटरसाइकल पर दो लडक़े जा रहे थे, वे ऐसा कह रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आप लिखित में दे दीजिए कि आपकी जान को खतरा है तो मुकदमा कायम करके आवश्यक कार्रवाई की जाए परंतु उन्होंने कुछ भी लिखकर देने से मना कर दिया। एसपी ने आगे कहा कि ऐसी भी बातें सामने आई हैं कि कुछ लोगों द्वारा दबाव या हेरफेरकर चंदन के पिता से धमकी वाला बयान दिलवाया गया। ऐसे आरोपों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया, एक समाचार एजेंसी के संवाददाता ने बिना आधिकारिक वर्जन लिए धमकी की खबर चला दी थी। इस मामले में हमने एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में बात की है और उनसे कहा है कि कासगंज की कोई भी खबर हो तो हमारा आधिकारिक वर्जन जरूर रखें। यह काफी संवेदनशील मामला है। ऐसी समस्या भी हो रही है कि मीडिया में खबर आने से परेशानियां बढ़ती हैं। हालांकि, पहले खबर आई थी कि चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने गुरुवार रात कासगंज स्थित उनके घर के बाहर उन्हें कथित तौर पर केस बंद करने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। वह घर के बाहर बैठे थे जब पड़ोस के कुछ युवक आए और उन्हें धमकी दी कि अगर वह इस मामले को आगे बढ़ाएंगे तो वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे।    गुप्ता ने कहा कि वह इतना डर गए कि उन्होंने एक बंदूक लाइंसेस लेने का आवेदन करने का फैसला किया और योगी आदित्यनाथ की सरकार से सुरक्षा की मांग की। ऐसी खबरें सामने आने के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। लेकिन, धमकी जैसी खबरों से साफ इनकार किया है। चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह जेल में है। हालांकि, उसके दो आरोपी भाई नसीम और वसीम अभी भी फरार हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि जब तक कृषि विकास दर 12 प्रतिशत नहीं हो जाती, 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार का कहना है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाएगी। लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक की कृषि विकास दर 12 प्रतिशत न हो जाए। यह सिर्फ एक खोखला आश्वासन है।   विपक्षी दलों की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मनमोहन सिंह के हवाले से कहा, राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है, ऐसे में देखना होगा कि सरकार अपने वादे कैसे पूरे करती है। मनमोहन सिंह ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, मैं नहीं समझता कि मैं यह कह सकता हूं कि यह बजट चुनावों में फायदा हासिल करने की मंशा से पेश किया गया है, लेकिन मुझे इस बात की चिंता है कि वित्तीय अंकगणित में कुछ गड़बड़ है। आपको बता दें कि कृषि व ग्रामीण क्षेत्र को ज्यादा महत्व देने की उम्मीदों के अनुरूप केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2018-19 के आम बजट में अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना करने की घोषणा की, जोकि पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी ज्यादा होगा।   जेटली ने कहा कि सरकार कृषि, आजीविका और ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचागत विकास पर ज्यादा खर्च करेगी और खेती में उच्च साख के लक्ष्यों का निर्धारण करने के साथ-साथ फसल बीमा, ग्रामीण सडक़, सिंचाई के लिए कोष में बढ़ोतरी करेगी। सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि व ग्रामीण विकास पर 2,01,933 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन पर जोड़ दिया है। कृषि व ग्रामीण विकास पर बजटीय आवंटन में पिछले साल के क्रमश: 56,589 करोड़ और 1,35,604 करोड़ रुपये को बढ़ाकर क्रमश: 63,836 करोड़ और 1,38,097 करोड़ रुपये कर दिया है। खराब हो जाने वाली वस्तुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मंत्री ने ऑपरेशन ग्रीन लांच करने का प्रस्ताव रखा है जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), एग्री लॉजिस्टिक्स, प्रसंस्करण सुविधा व पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने अंतिम पूर्ण बजट में गरीबों, किसानों को राहत देने की कोशिश की है, लेकिन मध्य वर्ग इस बजट से आहत ही हुआ है। जेटली ने गरीबों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रस्ताव किया, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया और संस्थागत कृषि ऋण में एक लाख करोड़ रुपये की वृद्धि की, तथा अवसंरचना विकास के लिए छह लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए वित्तमंत्री द्वारा बरती गई इस उदारता का भुगतान मध्य वर्ग को करना होगा। वित्तमंत्री ने तीन-चार ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे सरकार की आय तो बढ़ेगी, लेकिन मध्य वर्ग को नुकसान होगा। सरकार ने वेतनभोगी और पेंशनधारकों को कुछ रियायतें जरूर दी हैं, मगर आयकर पर सेस को तीन से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया है तथा सभी आयातित वस्तुओं पर 10 फीसदी समाज कल्याण सरचार्ज लगा दिया है। इससे सरकार को 11,000 करोड़ रुपये की आय होगी।   वित्तमंत्री की नजर शेयरधारकों और निवेशक वर्ग पर भी है, जिन पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पर मिलने वाली छूट हटा दी गई है। अब एक साल बाद शेयर बेचने पर एक लाख रुपये का मुनाफा होता है तो इस पर 10 फीसदी कर चुकाना होगा। अभी एक साल से कम समय में शेयर बेचने पर 15 फीसदी का अल्पकालिक पूंजी लाभ कर देना होता है। यह यथावत है। इस नए कर से सरकार को 36,000 करोड़ रुपये की आय होगी। व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर पर दो फीसदी प्राथमिक शिक्षा सेस और एक फीसदी उच्च शिक्षा सेस की जगह चार फीसदी स्वास्थ्य और शिक्षा सेस लगाया गया है। इससे प्राप्त रकम का उपयोग गरीबी रेखा से नीचे तथा ग्रामीण परिवारों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर किया जाएगा।   किसानों को सौगात   भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के 2014 के चुनावी वादे के अनुसार, खरीफ फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वित्तमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल की लागत का डेढ़ गुना कर दिया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए संस्थागत कृषि ऋण के लिए 11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पहले यह 10 लाख करोड़ रुपये था। जेटली ने कहा, हमने इस प्रस्ताव को बाकी फसलों के लिए भी सिद्धांत रूप में लागू करने का फैसला किया है। मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि पूर्व-निर्धारित सिद्धांत के अनुसार सरकार सभी खरीफ फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य रखने का फैसला किया है।    जेटली ने कहा मुझे भरोसा है कि यह ऐतिहासिक निर्णय किसानों की आय दोगुना करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में गरीबों के लिए जनधन और उज्ज्वला जैसी कुछ बड़ी योजनाएं जरूर लॉन्च की गईं, लेकिन सरकार अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले गरीबों के लिए एक और बड़ी योजना लाना चाहती थी। इसकी तैयारी सरकार पिछले काफी समय से कर रही थी। इसी के तहत सरकार ने 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना का ऐलान कर बड़ा दांव खेला है।   टैक्स दर में कोई बदलाव नहीं   व्यक्तिगत कर की स्लैब और दरों में कोई बदलाव किए बगर जेटली ने व्यक्तिगत करदाताओं से परिवहन और मेडिकल पुनर्भुगतान की सुविधा छीन ली है। इसके बदले 40,000 रुपये की मानक कटौती दोबारा शुरू की है, जिससे सरकार के राजस्व में 8,000 करोड़ रुपये की कमी होगी और 2.5 करोड़ करदाताओं को फायदा होगा। बुजुर्गों को राहत   वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए बजट में बैंकों में जमा धन पर मिलनेवाले ब्याज पर कर छूट को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है, साथ ही उनपर किसी प्रकार का टीडीएस नहीं काटा जाएगा। स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर खर्च की जानेवाली रकम पर कर छूट की सीमा 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। वहीं, निजी आयकर पर सेस को तीन फीसदी से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया गया है। इससे सरकार को व्यक्तिगत करदाताओं से 11,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे। इस सेस को अब स्वास्थ्य और शिक्षा सेस नाम दिया गया है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ बीमारियों के मामले में कर रियायत की सीमा बढ़ाकर क्रमश: 60,000 रुपये और 80,000 रुपये कर दी है। इस राहत की लागत 4,000 करोड़ रुपये होगी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन (एसओटीयू) संबोधन में अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि हमने पिछले एक साल में काफी कुछ हासिल किया है और कई चुनौतियों का सामना किया है। चुनाव के बाद हमने 2.4 मिलियन नई नौकरियां दी हैं। बेरोजगारी की दर अभी देश में सबसे कम है। ट्रंप ने दावा किया कि 45 साल में बेरोजगारी सबसे कम हो गई है।    जानें- ट्रंप के भाषण की खास बातें   -ट्रंप ने कहा, मैंने पहले दिन ऑफिस में आते ही अमेरिका को महान बनाने के लिए काम किया। हमने एकाधिकार वाले ओबामा केयर को खत्म किया।    -ट्रंप ने कहा, अमेरिकी नागरिक दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अमेरिका और मजबूत हुआ है, क्योंकि अमेरिकी लोग मजबूत हैं।   - ट्रंप ने कहा, हमने पिछले एक साल में काफी कुछ हासिल किया है। 45 साल में बेरोजगारी सबसे कम हो गई है, मुझे इस बात का गर्व है। अमेरिकी अफ्रीकी में भी बेरोजगारी सबसे कम है। अमेरिकी हिस्पैनिक में भी इतिहास में बेरोजगारी सबसे कम है।   -अमेरिका में रिटायरमेंट पेंशन और रिटायरमेंट सेविंग्स में काफी इजाफा हुआ है।   - ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म उनकी सरकार में ही हुआ है।    -राष्ट्रपति ट्रंप ने देश में ड्रग्स के कारण होनेवाली समस्याओं खासकर लोगों की मौत को लेकर कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान जरूरी है।   -आतंकवाद को चुनौती देते हुए ट्रंप ने कहा कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक आईएसआईएस हार नहीं जाता।   - ट्रंप ने कहा, देश में हर दिन विकास हो रहा है। हम यह जानते हैं कि परिवार और विश्वास इस देश का केंद्र है न कि सरकार और प्रशासन। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे।    -भाषण के अंत में ट्रंप ने सभी डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन सांसदों से अपील है कि हमें अपने मतभेदों को भुलाकर अमेरिका को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More