BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बता दें कि साल 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी।    भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। सभी मुख्य अतिथि सबसे पहले राष्ट्रपति भवन जाएंगे। फिर सुबह 9.35 बजे सभी को अलग-अलग कारों से राजपथ जाएंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और फिर थाईलैंड के राजा पहुंचेंगे। परेड इंडिया गेट पर स्थित अमर ज्योति से शुरू होगी।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और तिरंगा को फहराकर राष्ट्रीयगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद परेड शुरू होगी। इस परेड में देश के अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की कुल 23 झाकियां राजपथ पर दिखेंगी।   LIVE --     - राजपथ पर झाकियों का आनंद लेते पीएम नरेंद्र मोदी।   - देश भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के समारोह में राजपथ पर भारत और आसियान देशों के संबंधों को बयान करती झांकी।   - राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है NCC की 147 छात्राओं का बैंड-मार्चिंग दस्ता।   - परेड में शामिल हुआ खोजी रेडार 'स्वाति'   - देश के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता।   - राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है ITBP का बैंड।   - परेड में 881 मिसाइल रेजिमेंट के ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन।   -गणतंत्र दिवस की परेड में निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन भी किया गया। रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता इसमें है।   - गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है, लेफ्टिनेंट जनरल आसित मिस्त्री कर रहे हैं नेतृत्व।   - 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न जारी : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली।   - भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर जारी है देश की संस्कृति, शौर्य की झांकी।   - राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में आकाश हथियार सिस्टम का प्रदर्शन।   - राजपथ पर भारत के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान आसियान दस्ता।   - दिल्ली: राजपथ पर शुरू हुई 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।   - शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मिला अशोक चक्र।   - राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने किया स्वागत।   - राजपथ, दिल्ली: भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में आसियान देशों के प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं पीएम मोदी।   - म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची पहुंचीं राजपथ, पीएम मोदी ने किया स्वागत।   - मलयेशिया के प्रधानमंत्री भी राजपथ पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागत।   - राजपथ पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने किया स्वागत।   - दिल्ली: थोड़ी देर में राजपथ पर शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड, दिखेगी भारत की सैन्य ताकत।   - दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर तीनों सेना प्रमुखों ने भी दी श्रद्धांजलि।   - दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साथ में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद।   - दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर तीनों सेना प्रमुख पहुंचे।   - दिल्ली: थोड़ी देर में इंडिया गेट पहुंचेंगे पीएम मोदी, अमर जवान ज्योति पर देंगे श्रद्धांजलि।   - गणतंत्र दिवस के अवसर पर ITBP के जवानों ने -30 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा।   - दिल्ली: राजपथ पर सुबह 10 बजे शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।     -केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तिरंगा फहराया।   -आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केरल में तिरंगा फहराया।    -बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।   -गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।   -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।   -जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।    -बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।   -परेड में कथक और कंबोडिया, मलयेशिया और थाइलैंड के लोक नृत्यों की झलक पेश की जाएगी।   -नौसेना की झांकी में स्वदेशी विमानवाहक विक्रांत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे 2020 में नेवी में शामिल करने का फैसला लिया गया है। यही नहीं डीआरडीओ की ओर से निर्भय मिसाइल और अश्विनी राडार सिस्टम का भी प्रदर्शन होगा।   -परेड में आयकर विभाग की भी एक झांकी शामिल की जाएगी, जिसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी जाएगी।   -ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी परेड का हिस्सा होगी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।   -इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में आपको कई नई और रोचक चीजें देखने को मिलेंगी। इस बार जहां सबसे ज्यादा मेहमान गणतंत्र की परेड के गवाह होंगे, वहीं कई नई झांकियां और करतब भी पहली बार राजपथ पर दिखाई देंगे। इस बार महिला बाइकर्स करतब दिखाती नजर आएंगी।    -गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश के मेहमान होंगे। इस साल सभी आसियान देशों के मुखिया राजपथ के परेड के गवाह होंगे।     सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम राष्ट्रीय राजधानी में कल 69वें गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए हैं। हजारों सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आतंकी हमले या अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात किया गया है। राजपथ से लाल किला तक आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए मोबाइल हिट टीम, विमान-रोधी प्रणालियों और शार्पशूटर्स को तैयार रखा गया है।    ऊंची इमारतों पर शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की मदद से परेड मार्ग पर आवाजाही कर लोगों पर नजर रखी जा रही है। हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए विमान-रोधी बंदूकों सहित हवाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। करणी सेना के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। देश के 5 राज्यों में यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा और गुजरात में बुधवार शाम को ही फिल्म न दिखाने का फैसला हुआ। वहीें, गुरुवार सुबह बिहार में भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने की खबर आई है। लेकिन, जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दूसरी ओर, आज फिल्म के विरोध मेें करणी सेना ने देशव्यापी बंद बुलाया है।   LIVE   -देश के 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने 5 राज्यों में फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।    -राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, गोवा और बिहार में फिल्म रिलीज नहीं हुई।    -संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में रिलीज हुई।   -महाराष्ट्र के मुंबई में 100 से ज्यादा करणी सेना के कार्यकर्ता हिरासत में। मुंबई पुलिस ने बुधवार को भी 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।    -जौहर की धमकी के बाद चित्तौडगढ़ किला आज बंद। चित्तौडगढ़ किले की सुरक्षा बढ़ाई गई।   -स्कूली बस पर हमले के बाद गुरुग्राम के कुछ बड़े स्कूलों ने स्कूल को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया है। जिन स्कूलों ने बंद करने का फैसला लिया है, उनमें पाथवेज स्कूल, जी.डी.गोयंका स्कूल, शिव नाडर स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं।    -नोएडा में भी कई स्कूलों को रविवार तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है।    -दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में भी कई स्कूलों ने रविवार तक छुट्टी का ऐलान किया है।   -करणी सेना ने बुलाया देशव्यापी बंद। साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। क्षत्रिय समाज 'हमारा स्वाभिमान' संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान ने कहा कि 25 जनवरी को अगर फिल्म 'पद्मावत' सिनेमा घरों में लगती है तो क्षत्रिय समाज पूरे भारतवर्ष में इस फिल्म का विरोध करेगा। समाज के लोग उस दिन उपवास रखेंगे। चौहान ने क्षत्रिय समाज के युवाओं से किसी प्रकार की हिंसा न करने का अनुरोध किया है।   चौहान ने आईपीएन से बातचीत में कहा है कि अहिंसात्मक विधि से फिल्म का विरोध करें ताकि किसी भी व्यक्ति या समुदाय की जान-माल का नुकसान न हो। क्षत्रिय समाज के जितने भी संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन सभी को यह समझना होगा कि देश के लोग भी हमारे हैं।   चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। उससे ज्यादा सम्मान व गौरव की बात है कि क्षत्रिय समाज के मान-सम्मान के लिए मर मिटना।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। करणी सेना के विरोध के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है। हालांकि, राजस्थान, गोवा, बिहार, मध्यप्रदेश और गुजरात फिल्म रिलीज नहीं हुई है। करणी सेना के समर्थकों द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूली बस पर हमले की घटना के बाद कई बडे स्कूलों ने रविवार तक स्कूल बंद करने का फैसला किया है। वहीं, करणी सेना ने स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाली घटना से पल्ला झाड लिया है। करणी सेना के प्रवक्ता सूरज पाल ने कहा कि मैं इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह कायराना हरकत नहीं होनी चाहिए। हमारा विरोध देश की जनता और बच्चों से नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध फिल्म को लेकर है। हम सिर्फ पद्मावत, सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार का विरोध कर रहे है।    उन्होंने कहा कि उस बस में मेरे या प्रदर्शनकारियों के बच्चे भी हो सकते है। ऐसे में लोगों को ऐसी कायराना हरकत से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना में करणी सेना के लोगा शामिल नहीं थे। सिर्फ करणी सेना को बदनाम करने के लिए दूसरे लोग इस तरह की कायराना हरकत कर रहे है। इस घटना के बाद हरियाणा की खट्टर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे है। घटना के बाद अभी तक पुलिस किसी भी अरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर, इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने भाजपा पर हिंसा और घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल ने बुधवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में गुरुग्राम की बस पर करणी सेना के समर्थकों द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ट्वीट कर कहा, बच्चों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण नहीं हो सकता। हिंसा और नफरता कमजोर लोगों के हथियार हैं। भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति कर पूरे देश आग में लगा रही है। इस वीडियो में बच्चों को सीट के नीचे दुबके हुए रोते-बिलखते देखा जा सकता है। इन प्रदर्शनों के तहत हरियाणा रोडवेज की बस में आग लगा दी गई और पद्मावत की रिलीज का विरोध कर रहे लगभग 50 लोगों के एक समूह ने गुरुग्राम जिले के भोंडसी क्षेत्र में भी एक बस पर हमला किया।    उग्र भीड़ ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात हरियाणा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में स्कूली बच्चों और स्टाफ को लेकर जा रही बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। तस्वीरों में बस की खिड़कियों के टूटे शीशे बस के अंदर यहां-वहां बिखरे देखे जा सकते हैं। इस हमले के बाद गुरुग्राम के कई स्कूलों को 29 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। करणी सेना के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। देश के 5 राज्यों में यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा और गुजरात में बुधवार शाम को ही फिल्म न दिखाने का फैसला हुआ। वहीें, गुरुवार सुबह बिहार में भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने की खबर आई है। लेकिन, जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दूसरी ओर, आज फिल्म के विरोध मेें करणी सेना ने देशव्यापी बंद बुलाया है।   LIVE   - उदयपुर, राजस्थान: फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहे लोगों ने की दुकानों में तोड़फोड़।   - मुजफ्फरपुर, बिहार: फिल्म पद्मावत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हवा में लहराईं तलवारें।   - राजस्थान: जयपुर में फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना का विरोध-प्रदर्शन।   - पद्मावत: सुप्रीम कोर्ट में चार राज्यों के खिलाफ दाखिल की गई अवमानना याचिका, याचिकाकर्ता का कहना है कि ये चार राज्य कानून व्यवस्था को बनाए रखने के अपने कर्तव्य को निभाने में विफल हुए हैं।    - फिल्म पद्मावत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के लिए करणी सेना के तीन सदस्यों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अवमानना याचिका।   - ऐसी फिल्में नहीं बनाई जानी चाहिए। इसकी ऐतिहासिक वैल्यू क्या है? जीरो। उन्होंने कहा कि इसका इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है, तो फिर आप इसे क्यों बना रहे हो? राहुल गांधी इस पर कोई स्टैंड क्यों नहीं ले रहे हैं: फिल्म पद्मावत को लेकर सुब्रमण्यन स्वामी, बीजेपी   - गुजरात: फिल्म पद्मावत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए गांव वालों ने ब्लॉक किया अमरेली-राजुला-पीपावाव स्टेट हाइवे।   - अहमदाबाद, गुजरात: फिल्म पद्मावत दिखाने वाले सिनेमाघरों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा।   -देश के 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने 5 राज्यों में फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।    -राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, गोवा और बिहार में फिल्म रिलीज नहीं हुई।    -संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में रिलीज हुई।   -महाराष्ट्र के मुंबई में 100 से ज्यादा करणी सेना के कार्यकर्ता हिरासत में। मुंबई पुलिस ने बुधवार को भी 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।    -जौहर की धमकी के बाद चित्तौडगढ़ किला आज बंद। चित्तौडगढ़ किले की सुरक्षा बढ़ाई गई।   -स्कूली बस पर हमले के बाद गुरुग्राम के कुछ बड़े स्कूलों ने स्कूल को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया है। जिन स्कूलों ने बंद करने का फैसला लिया है, उनमें पाथवेज स्कूल, जी.डी.गोयंका स्कूल, शिव नाडर स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं।    -नोएडा में भी कई स्कूलों को रविवार तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है।    -दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में भी कई स्कूलों ने रविवार तक छुट्टी का ऐलान किया है।   -करणी सेना ने बुलाया देशव्यापी बंद।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली/अहमदाबाद। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। गुजरात के अहमदाबाद में रातभर ‘पद्मावत’ पर करणी सेना की गुंडागर्दी देखने को मिली। करीब 2000 हजार से ज्यादा उपद्रवियों ने अहमदाबाद के तीन मॉल में तोडफ़ोड़ की। इतना ही नहीं, 40 से ज्यादा बाइकों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने कई कारों में भी तोडफ़ोड़ की। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना पर करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी ने कहा कि उनके नाम पर असमाजिक तत्वों ने तोडफ़ोड़ की है। वह ऐसी हरकतों की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा है कि तोडफ़ोड़ की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। कालवी ने कहा, सबको सन्मति दे भगवान।   प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हिमालयन मॉल में आगजनी करने वालों की भीड़ में करीब 2 हजार तक लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक करणी सेना के सदस्यों ने पूरा इलाका जाम करके रखा था। हिमालयन मॉल के मैनेजर राकेश मेहता ने कहा है कि उन्होंने मॉल के बाहर पहले ही एक बोर्ड में यह लिखकर टंगवा दिया था कि यहां पद्मावत फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि इसके बावजूद मॉल को तबाह कर दिया गया। हिमालयन मॉल के कार्निवल सिनेमा और इसके बाहर आगजनी करने के अलावा अहमदाबाद के थलतेज इलाके में भी पद्मावत के विरोध में एक्रो पोलिस मॉल में पथराव किया गया। इस मॉल के बाहर भी गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया।   गुडगांव में धारा 144 लागू   पद्मावत के 25 जनवरी को रिलीज से पहले राजपूत करणी सेना की धमकी के मद्देनजर गुडग़ांव में रविवार तक धारा 144 लगा दी गई है। करणी सेना ने फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे सिनेमाघरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। गुडग़ांव में 40 से ज्यादा सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स हैं। गुडग़ांव में डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने कहा, कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर धारा 144 लगाई है। 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज हो रही है।    कानपुर के मल्टीप्लेक्स में फिल्म के पोस्टर फाड़े    कानपुर में काकादेव के सर्वोदय नगर इलाके में स्थित एक मॉल मल्टीप्लेक्स में करणी सेना के करीब एक दर्जन सदस्यों ने संजय लीला भंसाली की 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। काकादेव के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि करणी सेना के सदस्यों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिये, शीशे तोड़े और वहां मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।    एमपी में पद्मावत के विरोध में सडक़ पर उतरी करणी सेना   पद्मावत के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना, राजपूत समाज सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए और उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में डेरा डाल दिया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। इसी तरह ग्वालियर और मुरैना में भी पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कई स्थानों पर लोग सडक़ों पर उतर आए और उन्होंने सडक़ पर टायर जलाकर यातायात बाधित करने की कोशिश की। इसी तरह इंदौर में प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। उज्जैन में प्रदर्शनकारियों ने आगर रोड पर जाम लगाकर फिल्म का विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।   बिहार में करणी सेना के खौफ से पद्मावत की बुकिंग रद्द श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकताओं ने सिनोमाघरों को फिल्म पद्मावत की एडवांस बुकिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया है। पटना में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के विरोध और धमकी के मद्देनजर सिनेमाघरों ने फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग करनी बंद कर दी है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, करणी सेना के डर से सिनेपोलिस ने न सिर्फ पद्मावत की बुकिंग बंद कर दी, बल्कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कर्मचारियों को धमकाने के बाद हो चुकी 50 बुकिंग रद्द भी कर दी। तीन अन्य सिनोमाघर जो विवादित फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने अब तक लोगों को संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में सूचित नहीं किया है। गया जिले में करणी सेना के समर्थकों द्वारा हिंसा फैलाए जाने के भय से सभी सिनेमाघरों के मालिकों ने पद्मावत नहीं दिखाने का फैसला किया है। भागलपुर और पूर्णिया जिलों में भी सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का दाम बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बीते तीन सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। डीजल की कीमत भी रिकार्ड बना रही है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 72.23 रुपए प्रति लीटर हो गया। सोमवार को यह 72.08 रुपए प्रति लीटर था।   इंडियन आयल से मिले आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पिछली बार सर्वोच्च स्तर पर एक जुलाई, 2014 को पहुंची थी, और तब यह 72.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई थी।   पेट्रोल की कीमत मंगलवार को मुंबई में 80.10 रुपए, कोलकाता में 74.94 रुपए और चेन्नई में 74.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई।   इससे पहले मुंबई व चेन्नई में पेट्रोल सबसे महंगा अगस्त 2014 में बिका था, जब इसकी कीमत क्रमश: 80.60 और 74.91 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। जबकि, अक्टूबर 2014 में कोलकाता में पेट्रोल 75.46 रुपए प्रति लीटर बिका था।   इसी तरह डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में नए रिकार्ड बनाते हुए क्रमश: 63.01, 65.67 व 66.44 रुपए प्रति लीटर हो गई। मुंबई में यह 67.10 रुपए प्रति लीटर बिका। इससे पहले मुंबई में डीजल की सर्वाधिक कीमत, 67.26 रुपये प्रति लीटर, अगस्त 2014 में दर्ज की गई थी।   महानगरों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी का महत्व इसलिए अधिक है, क्योंकि यह ईंधन परिवहन में आमतौर से इस्तेमाल होता है और इसके महंगा होने का असर कुल महंगाई बढ़ने की शक्ल में सामने आ सकता है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

दावोस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करने से पहले सोमवार को शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की। भारत को सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। आईएमएफ ने अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।   विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत की विकास को विश्व पटल पर रखने और भारत में वैश्विक कारोबार के अवसरों को पेश करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दावोस में शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की।’’इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे आप सबकी तारीफ करने दीजिए। आपने हमने अपनी वैश्विक संगठनात्मक कौशल से गौरवान्वित किया है। विश्व का प्रत्येक सीईओ आपकी मेहमाननवाजी से अभिभूत हो गया था।’’   नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधन को सुनने और कई सत्रों में हिस्सा लेने के अलावा मैं तडक़े आल्पस में योगा कक्षाओं में शामिल होने को लेकर आश्वस्त हूं। विश्व आर्थिक मंच में भारत की शक्ति का प्रदर्शन हो रहा है।’’आईएमएफ ने भारत की विकास दर अगले वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कम होने की वजह से भारत विश्व की तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।    इससे पहले सोमवार को मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। मोदी के इससे पहले जून 2016 में स्विट्जरलैंड का दौरा किया था। मोदी लगभग 20 वर्षों में डब्ल्यूईएफ में शिरकत करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, इससे पहले एच.डी.देवगौड़ा ने 1997 में इस सम्मेलन में शिरकत की थी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी बीच राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि वो पद्मावत देखने के लिए तैयार हो गए है। करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । योगी से मुलाकात के बाद कालवी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म देखने के लिए उन्हें पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म देखने के लिए तैयार हूं, लेकिन भंसाली ने अभी फिल्म दिखाने की तारीख नहीं बताई है। कालवी ने कहा, पद्मावत को लेकर उत्तर प्रदेश भी सभी राज्य सरकारों की तरह चिंतित है। जब पद्मावती नाम से यह फिल्म सामने आई और विरोध शुरू हुआ तो योगीजी ने सबसे पहले आवाज उठाई थी। अब हम पद्मावती नहीं, पद्मावत के विरोध में खड़े हैं।    अब यह सीएम योगी ही बताएंगे कि वह इस फिल्म को लेकर क्या कदम उठाएंगे। हमारा काम अपील करना था। भंसाली के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कालवी ने कहा, हां, उनकी तरफ से पत्र आया है। पर, वह एक धोखा है। तमाशा बनाने के लिए है। फिल्म देखने के लिए बुलाया है लेकिन तारीख नहीं बताई है। मैं तो फिल्म देखने के लिए भी तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि मीडिया भी साथ चले। लेकिन भंसाली से अपील है कि वह मजाक न बनाएं। इससे पहले वह मीडिया को बुलाकर फिल्म नहीं दिखाए। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। वह तारीख बताएं, मैं फिल्म देखूंगा। इससे पहले सोमवार को कालवी ने जयपुर में कहा कि वह किसी भी कीमत पर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने देंगे और चेताया कि अगर सिनेमाघर 25 जनवरी को फिल्म को प्रदर्शित करते हैं तो इसका नतीजा लोगों के भीषण आक्रोश की शक्ल में सामने आएगा।उन्होंने अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह किया कि अगर वे फिल्म पर प्रतिबंध चाहते हैं तो साथ में आकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करें। कालवी ने कहा, हम किसी कीमत पर फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों को फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, हमें नहीं। उन्होंने कहा, एक बार अगर फिल्म रिलीज हो गई, तो लोगों का आक्रोश भीषण होगा और इसकी जो कीमत होगी उसके लिए सिनेमाघर जिम्मेदार होंगे। कालवी ने कहा, मैं अन्य राज्य सरकारों से, जिन्होंने इससे पहले फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, आगे आकर इसकी रिलीज रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का आग्रह करता हूं।   आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। दोनों राज्यों के वकीलों ने अदालत के 18 जनवरी के फैसले के संदर्भ में संशोधन/स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। अदालत ने अपने फैसले में राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना/आदेश पर रोक लगा दी थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि कोई भी राज्य सरकार ऐसा कोई आदेश नहीं जारी करेगी जो संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की 25 जनवरी की रिलीज में रोड़ा अटकाए। राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों ने सिनेमेटोग्राफ एक्ट की सहायता लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत राज्य में कानून-व्यवस्था के आधार पर फिल्म की रिलीज रोकी जा सकती है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली।दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।    बताया जा रहा है कि दो फैक्ट्रियों में प्लास्टिक का निर्माण होता था, जबकि एक अन्य फैक्ट्री में पटाखें बनाए जाते थे। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।      बगैर एनओसी के संचालित हो रही थी फैक्ट्री    शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटाखा फैक्ट्री बगैर एनओसी को संचालित हो रही थी। इस अवैध फैक्ट्री में चोरी-छिपे काम हो रहा था।      पीएम ने जताया दुख   प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे को लेकर ट्वीट किया। मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। मोदी ने कहा कि मरने वालों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।      हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बचाव राहत कार्यों पर सरकार की नजर है उचित कदम उठाए जा रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com         

Read More

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने सुरक्षा परिषद से कहा है कि भारत और अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले कराने को लेकर पाकिस्तान की मानसिकता बदलने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि आतंकवादी मानसिकता में बदलाव लाकर ही अफगानिस्तान में शांति लाई जा सकती है। अकबरुद्दीन ने कहा, आतंकवाद और बाहर से पैदा की गई अस्थिरता अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और संपन्नता के लिए सबसे गंभीर खतरा है और आतंकवाद का बढ़ता दायरा हमारे पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है।   उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास के लिए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने और शांति के प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान में भारत द्वारा निर्मित संसद भवन के उद्घाटन के बाद स्वदेश लौटते समय लाहौर में रुके थे। लेकिन हर रोज अफगानिस्तान के उत्साह पर हमला करने वाली उसी मानसिकता ने महज एक सप्ताह के भीतर ही पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला कर दिया था।   उन्होंने कहा, यह मानसिकता अच्छे और बुरे आतंकवादियों के बीच फर्क करती है। यह मानसिकता नहीं चाहती कि शांति कायम रहे। यह मानसिकता हमारे देश और हमारे युवाओं के लिए एक साझा भविष्य के निर्माण के लिए क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सहयोग नहीं करना चाहती। उन्होने कहा, ऐसी मानसिकता बदली जानी चाहिए।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे 3 मार्च को एक साथ आएंगे।    उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए एक उम्मीदवार 20 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा, सभी राज्यों में 60-60 (विधानसभा) सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रयोग होगा।    तीनों ही राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकार   पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में अलग अलग दलों की सरकारें हैं, त्रिपुरा में जहां सत्ता पर पिछले 20 सालों से मणिक सरकार के नेतृत्व वाली माकपा का कब्जा है, तो नगालैंड में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेतृत्व वाले नगालैंड के लोकतांत्रिक गठबंधन को सत्ता हासिल है। इसके अलावा मेघालय की कमान कांग्रेस के मुकुल संगमा के हाथों में है।   तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें और इतनी है आबादी त्रिपुरा में 60 सीटें त्रिपुरा ने हाल ही में केरल (93.91) प्रतिशत को पीछे छोडकऱ 94.65 फीसदी साक्षरता दर हासिल की है। राजनीतिक रूप से त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं। इसके अलावा राज्य की कुल आबादी 2012 की जनगणना के मुताबिक 36.58 लाख है। आठ जिलों के साथ राज्य में दो लोकसभा सीट है साथ ही यहां की सरकार राज्यसभा में अपना एक प्रतिनिधि भेजती है।    असम में 60 सीटें असम से 21 जनवरी 1972 को अलग होकर बने मेघालय राज्य के 11 जिलों में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जबकि यहां से भी लोकसभा के दो और राज्यसभा के एक प्रतिनिधि चुने जाते हैं। इस राज्य की 60 में से 55 सीटें आरक्षित हैं और पांच अनारक्षित। कुल 22,429 वर्ग किलोमीटर में फैले मेघालय की कुल जनसंख्या 2001 की जमगणना के मुताबिक 23,06,069 है।   नागालैंड में भी 60 सीटे नगालैंड एक दिसंबर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप में सामने आया था। 16, 579 वर्ग किलोमीटर में फैले नगालैंड के 11 जिलों की 60 विधानसभा सीटे हैं। राज्य की साक्षरता दर मेघालय के मुकाबले अधिक है, राज्य की साक्षरता दर 79.55 फीसदी है। इस राज्य की सबसे अधिक हैरान करने वाली बात यहां की जनसंख्या है। 2011 की जनगणना के अनुसार, नगालैंड की जनसंख्या 19.79 लाख है, जो 2001 की जनगणना में 19.90 लाख की आबादी से कम है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More