BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में भीषण आग, 31 लोग जिंदा जले, 70 जख्मी

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में भीषण आग, 31 लोग जिंदा जले, 70 जख्मीसोल। दक्षिण कोरिया के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से शुक्रवार को 31 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, 70 से ज्यादा लोग झुलस गए है। जिन्हें उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। संवाद समिति योन्हाप की खबर के अनुसार, इस पांच मंजिला इमारत में एक नर्सिंग होम और एक अस्पताल है। हादसे के वक्त अस्पताल भवन में करीब 200 लोग मौजूद थे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाडिय़ाँ और हेलीकॉप्टर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। अस्पताल से काफी मात्रा में धुआँ निकलता देखा गया है। 

 

एजेंसी ने मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों के हवाले से बताया कि इस घटना में अभी तक 31 लोग मारे गए हैं। इससे पहले दमकल विभाग ने 19 लोगों के मारे जाने की सूचना दी थी। दमकल विभाग के प्रमुख चोई मान-वू ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि बाकी सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दक्षिण कोरिया में पिछले एक महीने में ये दूसरा अग्निकांड है जिसमें लोग मारे गये हैं। इससे पहले जेचियोन शहर में एक फिटनेस क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गयी थी। जेचियोन में आग लगने के बाद हुई जाँच में पाया गया था कि कल्ब में आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए जरूरी निकास द्वार कम थे और वहाँ तेजी से आग पकडऩे वाली चीजों भी काफी मात्रा में थी। फिटनेस क्लब में अवैध रूप से खड़ी की गयी गाडिय़ों की वजह से आपातकालीन स्थिति में मदद पहुँचाने वाली गाडिय़ों का मार्ग बाधित हुआ था

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More