BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स कल से

हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स कल सेबीकानेर । हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स मुबारक शनिवार से मौहल्ला चूनगरान स्थित दरगाह में शुरू होगा। पांच दिवसीय उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, सवा लाख दरूद शरीफ, चादर का जुलूस, मिलादखानी, तकरीर, कव्वाली, लंगर आदि कार्यक्रम होंगे। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने बताया कि उर्स का आगाज शनिवार की शाम झण्डे की रस्म से होगा । दाउजी मंदिर के समीप पीर साहब के आशियाने से झंडे का जूलूस निकाला जाएगा। इसके बाद इशा की नमाज के बाद हाजी गुलाम जीलानी कादरी मेमोरियल सोसायटी की ओर से सवा लाख दरूद शरीफ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की शाम चादर का जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन से दो दिवसीय महफिल-ए-कव्वाली का कार्यक्रम भी होगा। 28 फरवरी की रात बाबा फरीद एकता कमेटी की ओर से किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश के सैय्यद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जीलानी साहब तकरीर करेगें। उर्स का समापन 1 मार्च की शाम को कुल की रस्म के साथ होगा, जिसमें शिजराखानी, तकसीमे तबूर्रक, बडी देग आदि कार्यक्रम होगें । आरिफ अकादमी व पीर बख्श एकता कमेटी की ओर से चादर पेश की जाएगी ।         

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More