BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती के 54वें उर्स में उमड़े जायरीन

हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती के 54वें उर्स में उमड़े जायरीनबीकानेर । हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह0) का 54 वां उर्स मुबारक के अवसर पर रविवार की शाम चादर का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में नगर के विभिन्न मुहल्लों के जायरीन शामिल हुए तथा मौहल्ला चूनगरान मस्जिद में चिश्ती बाबा के मजार पर चादर, अकीदत के फूल चढाकर मुल्क की तरक्की, अमन चैन की दुआ की । 

दाउजी मन्दिर के समीप पीर साहब के आशियाने से चादर का जुलूस निकाला गया । इससे पूर्व आयोजित चादर की महफिल में सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, किछौछा शरीफ (उ0प्र0) के सैयद पीर नैयर मियां साहब, मौलाना मुहम्मद औवेस, सैयद वाजिद हुसैन, पीर मोहम्मद सादिक चिश्ती, पीर हफीजुर्रहमान चिश्ती, राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेशाध्यक्ष हाफिज फरमान अली, प्रदेश कांग्रेस के सचिव जियाउर्रहमान आरिफ सहित गणमान्य शामिल थे। 

महफिल में जोधपुर की शौकत अन्दाज कव्वाल पार्टी ने ख्वाजा गरीब नवाज (रह0) चिश्ती बाबा की शान में कव्वालियां पेश की। दाउजी मन्दिर के समीप से निकले चादर के जुलूस में जायरीन चिश्ती बाबा की शान में नारे लगा रहे थे । जुलूस दाउजी रोड होते हुए मौहल्ला चूनगरान चौक पहुंचा, जहां कव्वाल पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में रूहानी कलाम पेश किया । मगरिब की नमाज के बाद चिश्ती बाबा के मजार पर हाफिज बिशारत अली,हाफिज फरमान अली, हाफिज शफीकुर्रहमान ने कुरान का पाठ किया गया ।

किछौछा (उ0प्र0) के सैयद पीर नैयर मियां साहब ने मुल्क में तरक्की, अमन चैन की दुआ की । मस्जिद के इमाम मोहम्मद साबिर चिश्ती ने फातेहा पढी । सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने चिश्ती बाबा का शिजरा पढा। जायरीनों को शीरनी बांटी गयी । चिश्ती बाबा के उर्स के अवसर पर रात्रि में ईशा की नमाज के बाद राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेशाध्यक्ष हाफिज फरमान अली की ओर से जोधपुर की शौकत अन्दाज कव्वाल पार्टी रूहानी कलाम पेश किया । उर्स के अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया । 

महफिले कव्वाली आज (सोमवार को) दरगाह कमेटी के सदर पीर मोहम्मद सादिक चिश्ती ने बताया कि सोमवार की रात्रि राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेशाध्यक्ष हाफिज फरमान अली की ओर से जोधपुर की शौकत अन्दाज कव्वाल पार्टी रूहानी कलाम पेश करेगी । 28 फरवरी की रात बाबा फरीद एकता कमेटी की ओर से किछौछा शरीफ (उ0प्र0) के सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जीलानी साहब तकरीर करेगें। 

उर्स का समापन 1 मार्च की शाम कुल की रस्म के साथ होगा, जिसमें शिजराखानी, तकसीमे तबर्रूक, बडी देग आदि कार्यक्रम होगें । इस अवसर पर युवा एकता कमेटी, चौखूंटी की ओर से किछौछा शरीफ (उ0प्र0) के सैयद हसन कमाल अशरफी उल जीलानी साहब की तकरीर होगी । इससे पूर्व आरिफ अकादमी व पीर बख्श एकता कमेटी द्वारा चादर पेश की जायेगी ।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More