BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

झंडे की रस्म के साथ आज शुरू होगा अजमेर उर्स, दी जाएगी 25 तोपों की सलामी

झंडे की रस्म के साथ आज शुरू होगा अजमेर उर्स, दी जाएगी 25 तोपों की सलामीअजमेर। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 806वां उर्स बुधवार से शुरू हो जाएगा। दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने के साथ ही उर्स की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी। भीलवाड़ा का गौरी परिवार यह रस्म अदा करेगा। गौरी परिवार 1944 से यह रस्म निभाता आ रहा है। उर्स की विधिवत शुरुआत रजब का चांद दिखने पर 18 या 19 मार्च को होगी।

 

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बुलंद दरवाजे पर बुधवार शाम भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद गौरी के पोते फखरूद्दीन गौरी झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करेंगे। झंडा बुधवार को बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। झंडा चढ़ाने के साथ ही उर्स की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी। झंडा चढ़ाने के दौरान बड़े पीर साहब की पहाड़ी से 25 तोपों की सलामी दी जाएगी। इससे पहले गौरी परिवार के फखरूद्दीन गौरी की अगुवाई में ढोल-ताशे के बीच झंडे का जुलूस निकाला जाएगा। दरगाह के शाही कव्वाल असरार हुसैन और अन्य इसके आगे कलाम पेश करते चलेंगे। उर्स का झंडा विभिन्न मार्ग से होकर निजाम गेट, शाहजहांनी गेट होकर बुलंद दरवाजे तक पहुंचेगा। यहां गौरी परिवार झंडे को चढ़ाने की रस्म अदा करेगा। इसके साथ ही गरीब नवाज के उर्स की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More