देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पत्थरबाज और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के दौरान सेना की गोली से दो की मौत हो गई। यह मुठभेड शनिवार को जम्मू कश्मीर के के शोपियां जिले में हुई है। पत्थरबाजों की मौत के बाद सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की और कहा है कि एक भी नागरिक की मौत पर घाटी में चल रही शांति वार्ता को झटका लगता है। महबूबा मुफ्ती ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पत्थरबाजों ने प्रदेश में शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के एक काफिले पर पत्थरबाजी की। जवाब में जवानों ने उन्हें वहां से खदेडऩे के लिए कई बार हवाई फायरिंग की और गोलियां चलाईं। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।
मामल बढ़ता देख एक रक्षा प्रवक्ता सामने आए और कहा कि भीड़ ने एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं। पत्थरबाजों और जवानों को बीच हुई मुठभेड़ में घायल जावेद अहमद भट और सुहैल जावेद लोन की बाद में मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि युवकों के मारे जाने के बाद गनोवपुरा और पास के इलाके में हालात तनावपूर्ण है। मुफ्ती सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
समन्वय 2022: भारतीय वायु सेना आसियान देशों के साथ करेगी आपदा राहत अभ्यास
वायु सेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन कल, बाड़मेर में राजमार्ग की हवाई पट्टी तैयार