देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को 2017-18 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने केबाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 की हिंदी व अंग्रेजी में प्रति (खंड 1 व खंड 2) पेश की। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018 का आर्थिक सर्वे संसद में पेश कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी में पेश किए गए इस सर्वे में भविष्य में महंगाई बढऩे की आशंका जताई गई है। हालांकि फाइनैंशल इयर 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 से 7.5 पर्सेंट तक कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा फाइनैंशल इयर में जीडीपी की रफ्तार 6.75 पर्सेंट रह सकती है। सर्वे के मुताबिक आने वाले फाइनैंशल इयर में उपभोग आधारित ग्रोथ देखने को मिलेगी।
2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 7 से 7.5 पर्सेंट रहने का अनुमान। मौजूदा वित्त वर्ष में 6.75 पर्सेंट हो सकती है जीडीपी ग्रोथ। निजी निवेश में सुधार के संकेत। एक्सपोर्ट में सुधार की स्थिति देखने को मिलेगी। सरकार ने माना कि फाइनैंशल इयर 2019 में आर्थिक प्रबंधन में थोड़ी मुश्किल होगी। इस साल चालू खाता घाटा 1.5 से लेकर 2 पर्सेंट तक रह सकता है। मौजूदा वित्त वर्ष में कृषि ग्रोथ 2.1 पर्सेंट रहने का अनुमान। फाइनैंशल इयर 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटा 3.2 पर्सेंट रहने का अनुमान। सर्वे के मुताबिक मीडियम टर्म में रोजगार, शिक्षा और कृषि पर होगा सरकार का फोकस। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मौजूदा फाइनैंशल इयर में 3.3 पर्सेंट रहने का अनुमान। थोक मूल्य सूचकांक के 2.9 पर्सेंट तक रहने की संभावना। इस साल विदेशी मुद्रा भंडार में बड़े इजाफे की उम्मीद। 209.4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचेगा आंकड़ा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पितृ पक्ष में इन चीजों का किया जाता है दान, प्रसन्न होते हैं पूर्वज, आती है आर्थिक समृद्धि
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार