BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेघालय: राहुल गांधी के महंगी जैकेट पहनने पर बीजेपी ने यूं लिया आड़े हाथ

मेघालय: राहुल गांधी के महंगी जैकेट पहनने पर बीजेपी ने यूं लिया आड़े हाथशिलांग। मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले शिलांग पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने करीब 70 हजार रुपये कीमत वाली काली बरबरी जैकेट पहनकर पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के इतनी महंगी जैकेट पहनने पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी की मेघालय यूनिट ने ट्वीट के जरिये राहुल गांधी के महंगी जैकेट पहनने पर निशाना साधा है। बीजेपी ने लिखा, तो राहुल गांधी जी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट बूट की सरकार? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है। इस ट्वीट के साथ बीजेपी जैकेट की असली फोटो और उसका दाम भी पोस्ट किया है। 

 

आपको बता दें, यह जैकेट ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी ने बनाया है। ब्लूमिंगडेल्स वेबसाइट के मुताबिक इस जैकेट की कीमत 68145 रुपये है। इस ट्वीट के जरिए बीजेपी ने राहुल गांधी के उस आरोप का सीधा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की सरकार को सूट-बूट वाली सरकार बताया था। गौरतलब है कि साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम वाला सूट पहना था। बाद में इस सूट की नीलामी की गई तो उसे चार करोड़ 31 लाख रुपये मिले। जिस पर कांग्रेस ने काफी बवाल किया था। 

 

राहुल गांधी ने बीजेपी को यूं घेरा

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस शासित मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले गिरजाघरों (चर्चो) को पैसे की पेशकश करने पर भाजपा नीत राजग की निंदा की। राहुल ने जयंतिया हिल्स जिले में सात विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और कहा, भाजपा के पास बहुत पैसा है। इन दिनों भाजपा के नेता सोचते हैं कि पैसे से सबकुछ खरीदा जा सकता है। राहुल ने कहा, मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि भाजपा ने हमारे चर्चो को पैसे की पेशकश की है, मुझे लग रहा है कि यह बड़ी रकम होगी..।

 

राहुल ऐसा बयान गुजरात में भी दे चुके हैं। उन्होंने यह बयान वहां पाटीदार नेताओं को खरीदे जाने की खबरें आने के संदर्भ में कहा था। गौर करने की बात यह भी है कि अन्य राज्यों से जहां चर्चो पर हमले की खबरें आती रहती हैं, वहीं चुनाव वाले राज्य मेघालय में वोट की खातिर चर्चो पर उदारता दिखाई जा रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More