BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुंजवान आतंकी हमला : 29 घंटे से ऑपरेशन जारी, 2 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

सुंजवान आतंकी हमला : 29 घंटे से ऑपरेशन जारी, 2 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेरजम्मू। जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के हमले के 29 घंटे के बाद भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन सिंह रावत आज स्थिति का जायजा लेने के लिए सैन्य शिविर का दौरा कर रहे है। 

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूनियर कमीशंड अधिकारियों की आवासीय इमारत में आतंकवादियों के सफाए के लिए हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। छिपे हुए आतंकवादियों के सफाए के लिए उधमपुर में सेना के उत्तरी कमान के मुख्यालय से सेना के पैराकमांडर्स को लाया गया।

 

आपको बता दें कि आतंकी हमले में शनिवार को दो सैनिक शहीद हो गए और महिलाओं, बच्चों सहित नौ अन्य लोग घायल हो गए। शहीद जवानों की पहचान जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) मदन लाल चौधरी और गैर कमीशंड अधिकारी (एनसीओ) अशरफ अली के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर से ही थे।

 

वहीं हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि तीसरे आतंकी के शव की बरामदगी नहीं हुई है। अन्य आतंकियों के अभी भी छिपे होने की आशंका है। ऐहतियातन आर्मी कैंप के आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया है। परिसर के आसपास के 150 घरों में से अधिकांश को खाली करा लिया गया है और उसके निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सैन्य शिविर के आधा किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है।रक्षा विभाग के अनुसार सुंजवान में जारी अभियान के हिस्से के रूप में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी सेना की वर्दी में थे और एके-56 राइफलों, ढेर सारे गोला-बारूद और हथगोलों से लैस थे। बयान में कहा गया है, उनके सामानों से इस बात की पुष्टि हुई है कि वे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। घरों में मौजूद निहत्थे सैनिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान को अत्यंत सावधानी और संयम के साथ चलाया जा रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More