देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलिस्तीन पहुंच रहे है। मोदी जब जॉर्डन की राजधानी अम्मान से हेलिकॉप्टर से फिलिस्तीन की असली राजधानी रमल्लाह पहुंचेंगे तो वह फिलिस्तीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। वहां राष्ट्रपति महमूद अब्बास उनका स्वागत करेंगे। भारतीय समय के मुताबिक आज दोपहर 1.20 बजे मोदी फिलीस्तीन की राजधानी रामाल्लाह पहुंचेंगे। 1.25 बजे फिलीस्तीन के पूर्व राष्ट्रपति यासिर अराफात के मकबरे में श्रद्धांजलि देंगे।
इसके बाद वहां से यासिर अराफात पर बने संग्रहालय जाएंगे। दोपहर 2.15 बजे पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास के साथ मोदी बैठक करेंगे। इसके बाद 3.13 बजे दोनों नेता भोजन पर मुलाकात करेंगे। शाम 4.10 बजे समझौतों का आदान-प्रदान और हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद संयुक्त प्रेसवार्ता होगी और बाद में यहां से पीएम मोदी यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे।
चौथी बार अब्बास से मिलेंगे पीएम मोदी
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास के साथ यह मोदी की चौथी मुलाकात होगी। इससे पहले 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के समय और उसी साल बाद में पेरिस में जलवायु सम्मेलन के समय और पिछले साल अब्बास के भारत दौरे के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। मोदी के आगमन के पूर्व फिलिस्तीन के राष्ट्रपति की ओर से एक बयान में प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण बताया गया है। वहीं, नई दिल्ली से उड़ान भरने के पहले मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति अब्बास के साथ अपनी बातचीत करने और फिलिस्तीनियों के लिए अपना समर्थन दोहराने को लेकर उत्सुक हैं।
फिलिस्तीन के दौरे के बाद मोदी जाएंगे यूएई
फिलिस्तीन के दौरे के बाद मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी जाएंगे, जहां भारी तादाद में प्रवासी भारतीय रहते हैं। अगस्त 2015 के बाद मोदी अबू आधी का यह दूसरा दौरा कर रहे हैं। मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई की सेना के डिप्टी कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल के साथ बातचीत करेंगे। जायेद 2017 के गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मुख्य अतिथि थे। वह यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात करेंगे। दुबई मे मोदी यूएई और अरब के सीईओ से भारत में आर्थिक अवसरों को लेकर बातचीत करेंगे। दौर के आखिर में मोटी रविवार को मस्कट जाएंगे और उसके अगले दिन दिल्ली लौटेंगे। ओमान और यूएई में मोदी भारतीय प्रवासी से मुलाकात कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने भारत और खाड़ी देशों के बीच मित्रता की सेतु कहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'