BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस ने इसे नरेंद्र मोदी सरकार की अपने भ्रष्ट शासन मॉडल को छिपाने के लिए ध्यान हटाने की रणनीति बताया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि विदेशी निवेश प्रोमशन बोर्ड (एफआईबीपी) मंजूरी मामले में बुधवार को चेन्नई में हुई गिरफ्तारी पार्टी को लोगों के सामने सच लाने से नहीं रोक सकती। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अपने विरोधियों के खिलाफ यह कदम प्रतिशोध की राजनीति से प्रेरित मालूम पड़ता है।   प्रियंका ने कहा, यह मोदी सरकार की अपने भ्रष्ट शासन मॉडल से ध्यान हटाने की यह पुरानी चाल है, जो हर रोज खुलकर सामने आ रहा है, चाहे नीरव मोदी का मामला हो, मेहुल चौकसी या द्वारका दास सेठ ज्वैलर्स का। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए हमेशा की तरह प्रतिशोध की राजनीति कर रही है, लेकिन यह कांग्रेस को लोगों के सामने सच्चाई लाने से नहीं रोक सकता।    सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) में कथित अनियमितताओंके संबंध में चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

कांचीपुरम। कांचीपुरम मठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। एक अधिकारी ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे। उन्हें बुधवार तडक़े ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   पूर्व की जयललिता सरकार में कांचीपुरम के वर्धराज पेरूमल मंदिर के मैनेजर शंकररमन की हत्या के मामले में वह गिरफ्तार भी हुए थे।   आपको बता दें कि सरस्वती 69वें शंकराचार्य और कांची कमकोटि पीठ के पीठाधिपति थे। पिछले महीने अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत में 50 साल तक अपनी अनोखी अदाओं की चांदनी बिखेरने वाली 54 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अचानक दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन, दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका पार्थिक शरीर मुंबई नहीं आया है। दुबई में श्रीदेवी के निधन के बाद भारत में सभी यह आस लगाए बैठे है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि आज शाम तक उनके पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाया जा सकता है। लेकिन, अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। श्रीदेवी की मौत को लेकर खुलासा हुआ है कि उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई। इस खुलासे के कारण ही उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है।    अभिनेत्री की मौत के मामले में एक नया मोड़ यह भी आया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष भी मिले हैं। साथ ही मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि खून में शराब के अवशेषों की मात्रा ऊंचे स्तर पर पाई गई है। इससे चलते आशंका जताई जा रही है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में और भी देर हो सकती है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी भी जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फरेंसिक एविडेंस में रखा हुआ है। फिलहाल, इस मामले की जांच दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के हवाले है।    दुबई के लीगल एक्सपट्र्स का कहना है कि अगर पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट को आगे की जांच के लिए फिर पोस्टमॉर्टम की जरूरत महसूस होती है तो वह संबंधित विभाग को पार्थिव शरीर को मृतक के देश भेजने से रोक भी सकते हैं। श्रीदेवी जिस होटल में रुकी थीं उसके सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं और कर्मचारियों से पूछताछ भी हुई है। पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से भी पूछताछ की है। डीपीपी की बिना अनुमति के बोनी कपूर को दुबई छोडऩे की इजाजत नहीं है। पुलिस की कोशिश है कि इस तरह वह मामले की तह तक पहुंच सके, कि आखिर कैसे और किन हालात में एमिरेट्स टावर के रूम नंबर 2201 में उनका शव मिला।    खलीज टाइम्स ने दुबई पुलिस के हवाले से बताया है कि पब्लिक प्रॉसिक्यूशन अब जांच कर रहा है कि आखिर किन हालातों में श्रीदेवी बाथटब में डूब गईं। श्रीदेवी की मौत के मामले में रविवार सुबह से चल रही जांच अभी भी जारी है। फरेंसिक रिपोर्ट में केवल डूबने की बात कही गई है, इसलिए हादसे से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने की अब भी कोशिश की जा रही है। पुलिस श्रीदेवी के फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। इसके अलावा भारत में श्रीदेवी के मेडिकल रिकॉड्र्स को भी तलाशा जा रहा है।    बताया जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन श्रीदेवी के शव का एक और बार पोस्टमॉर्टम के लिए कह सकती है। यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंप दी है। लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों को गुजरना है, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है। दुबई में ऐसे मामलों में 2 से 3 दिन का वक्त भी लगता है। उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा है, श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के कारण मीडिया की उत्सुकता को समझा जा सकता है, लेकिन ऐसे में अनुमान लगाने से कुछ नहीं होगा। सूरी ने कहा है कि हम लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने को लेकर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शव अभी भी दुबई में है। माना जा रहा है कि आज दोहपर तीन बजे बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा। लेकिन, श्रीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद लगातार सवाल उठा रहे है। श्रीदेवी की मौत मामले में बीजेपी ने सुब्रमण्यम स्वामी ने सनसनीखेज दावा किया है। स्वामी ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत सामान्य नहीं है। स्वामी ने बाथटब में डूबने से हुई मौत की थियरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाथटब में गिरकर मौत होने की बात अजीब लगती है जब तक कि कोई धक्का न दे।    बीजेपी नेता स्वामी ने श्रीदेवी की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बाथटब में डूबकर मरना संभव नहीं लगता है। स्वामी ने अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र करते हुए कहा है कि अभिनेत्रियों से दाऊद के नाजायज रिश्तों पर भी हमें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। भाजपा नेता ने श्रीदेवी की मौत मामले की दोबारा और नए सिरे से जांच करने की मांग की है।    भाजपा नेता ने कहा कि यह तथ्य है कि श्रीदेवी हार्ड ड्रिंक्स नहीं लेती थीं तो ऐसे में उनके शरीर में अल्कोहल का पहुंचना सवाल खड़े करता है। अमर सिंह ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा, श्रीदेवी हार्ड ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। लेकिन, रिपोर्ट में अभिनेत्री के शरीर में अल्कोहल के तत्व भी पाए गए हैं। ऐसे में अमर सिंह ने रिपोर्ट पर सीधे-सीधे सवाल खड़े कर दिए है।    इससे पहले श्रीदेवी के साथ लंबे समय तक काम करने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी अभिनेत्री की मौत पर सवाल उठाए हैं। सरोज खान का कहना है कि बाथटब में गिरने से किसी की मौत कैसे हो सकती है। बांग्लादेशी लेखिका तस्लामी नसरीन ने भी श्रीदेवी की दुर्घटनावश हुई मौत की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि-स्वस्थ लोग एक्सिडेंटली बाथटब में नहीं डूबा करते। आपको बता दें कि दुबई पुलिस के फोरेंसिक विभाग द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई।    फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी के शव के ब्लड में अल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है। दुबई के अखबार खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में श्रीदेवी के खून में अल्कोहल के अंश मिलने की बात कही गई। अखबार ने चिकित्सकों के हवाले से कहा कि श्रीदेवी की मौत हार्टअटैक से नहीं बल्कि डूबने से हुई। वहीं, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी नशे की हालत में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर पड़ीं थी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

दुबई। फिल्म निर्माता और पति बोनी कपूर के साथ सरप्राइज डिनर डेट से पहले यहां के एक होटल में अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। खुलासा हुआ है कि उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई। इस खुलासे के बाद दुबई पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। दुबई पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में श्रीदेवी के परिजनों और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की। पुलिस श्रीदेवी के फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर समेत उन रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है, जो इस टूर पर श्रीदेवी के साथ यहां आए हुए थे।    पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को देखने के बाद कुछ ऐसे सवाल थे, जिसके बाद हमने सोचा कि हमें इस केस पर दोबारा जांच करनी चाहिए। जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अल कुसैस मोर्चरी में ही रखा जाएगा। जिस कमरे में श्रीदेवी ठहरी हुई थीं, उसे पुलिस पहले ही सील कर चुकी है। पुलिस संबंधित ने मामले में बोनी कपूर का स्टेटमेंट दर्ज कर लिया है। दुबई पुलिस ने सोमवार को बोनी कपूर को यहां के बर पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया था। यहां पुलिस ने बोनी कपूर से पूछताछ करने के बाद उनका स्टेटमेंट दर्ज कर उन्हें अपने होटल रूम में जाने की इजाजत दे दी। डीपीपी की बिना अनुमति के बोनी कपूर को दुबई छोडऩे की इजाजत नहीं है।    मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, जब उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें पानी से भरे बाथटब में अचेत पाया, तो वह ही होटल स्टाफ की मदद से श्रीदेवी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मोहित मारवाह के परिवार और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा भारत में श्रीदेवी के मेडिकल रेकॉड्र्स को भी तलाशा जा रहा है। प्रॉसिक्यूटर कार्यालय श्रीदेवी से जुड़ी यह जानकारियां भी चाहता है कि श्रीदेवी अब तक किस-किस तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरी हैं और उन्होंने कौन-कौन सर्जरी कराईं हैं। प्रॉसिक्यूशन इस एंगल भी जांच कर रहा है कि क्या उनकी सर्जरी को भी इस आकस्मिक मौत का कारण माना जा सकता है।   आज आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर   इधर, मुंबई में स्थित कपूर ऑफिस ने सोमवार देर शाम को बताया कि ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया जाएगा। रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी का 13 सीट वाला एक विशेष विमान सोमवार से ही दुबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का शव भारत लाने के लिए तैयार खड़ा है। यह विमान सोमवार शाम साढ़े 4 बजे भी उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन प्रॉसिक्यूटर ऑफिस से श्रीदेवी के शव को भारत लाने की मंजूरी न मिलने के कारण ऐसा नहीं हुआ।   श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष   अभिनेत्री की मौत के मामले में एक नया मोड़ यह भी आया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष भी मिले हैं। साथ ही मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि खून में शराब के अवशेषों की मात्रा ऊंचे स्तर पर पाई गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए गल्फ न्यूज ने कहा कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए। साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है।   उनके पति बॉनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना रात 11-11.30 बजे की है। संजय कपूर ने इंडियनएक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि वह भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। अब वह फिर से दुबई जा रहे हैं।   दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी यहीं हैं। वह शूटिंग की व्यस्तताओं की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं। बहरहाल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में श्रीदेवी के निधन की बात बता दी। उन्होंने ट्वीट किया, न जाने क्यूों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है। वहीं पीएम मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी कलाकार थीं, जिनके लंबे करियर में विविध और यादगार भूमिकाएं शामिल हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।   हालांकि, थोड़ी देर बाद बॉलिवुड हस्तियों की ओर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को ताकत दें।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी। इस फिल्म को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया था और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी भूमिका निभाई थी।    आईये जानते हैं श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी अहम बातें   1. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता। भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं।   2. श्रीदेवी ने साल 1996 में बोनी कपूर से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं- जाह्ववी और खुशी कपूर।   3. श्रीदेवी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था।    4. 1975 की फिल्म जूली से श्रीदेवी ने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था।    5. श्रीदेवी की पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी।    6. श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से मिली।    7. श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया, सदमा, चालबाज, चांदनी, नागिन, निगाहें, लम्हे, खुदागवाह, जुदाई जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है।   8. 2013 मै सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।    9. श्रीदेवी अब तक 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं।    10. 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आईं।   11. श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर वापसी कीं। हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों का दिल फिर से जीत लिया था।   12. सोलवां सावन, सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।   13. श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था।   14. पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी।   15. श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया, जब वो एक शादी समारोह में भाग लेने गई हुई थी।      साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। श्रीदेवी का निधन दिल का दौरा पडऩे के कारण हुआ। श्रीदेवी ने दुबई में अंतिम सांस ली, जब वो अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए गई थी। अंतिम समय में श्रीदेवी के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इधर, श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है।   हर कोई दे रहा है श्रीदेवी को श्रद्धांजलि   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद: राष्ट्रपति ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे करोड़ों फैंस के दिल को तोड़ कर चली गईं। उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।   शत्रुघ्न सिन्हा: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि श्रीदेवी सर्वगुण संपन्न अभिनेत्री थीं, अमिताभ बच्चन ने सही कहा है कि अचानक उनके जाने से घबराहट हो रही है। उनका व्यक्तित्व शानदार था। यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी हमारे साथ नहीं रहीं।   अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!   प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं. जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को ताकत दें।   जीसी घोष: श्रीदेवी के पड़ोसी जीसी घोष ने बताया कि यह बहुत ही दुखद है। भारत और फिल्म इंडस्ट्री को श्रीदेवी के जाने से बहुत बड़ा झटका लगा है।   सचिन तेंदुलकर: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देख कर बड़े हुए हैं। इस सच को सहन करना हमारे लिए बहुत ही कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि आर्थिक गड़बडिय़ां स्वीकार नहीं, सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वित्तीय घोटाले पर सरकार की पॉलिसी जीरो टॉलरेंस की है।   प्रधानमंत्री ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ये सरकार आर्थिक विषयों से संबंधित अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है, करेगी और करती रहेगी। जनता के पैसे का अनियमित अर्जन, इस सिस्टम को स्वीकार नहीं होगा।   पीएम मोदी ने कहा, एक अपील मैं ये भी करना चाहता हूं कि विभिन्न वित्तीय संस्थानों में नियम और नीयत बनाए रखने का दायित्व जिन्हें दिया गया है, वो पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाएं। विशेषकर जिन्हें निगरानी और मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   आपको बता दें कि देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक पीएनबी इन दिनों 11,400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के कारण चर्चा में है। अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी इस मामले में मुख्य आरोपी है। अनेक जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हैं।   हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नीरव मोदी या पंजाब नेशनल बैंक का नाम नहीं लिया। घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव अभियान के हिस्से के रूप में आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे है। पार्टी ने एक दिन पहले शुक्रवार को कहा कि पहले दिन राहुल बेलगाम जिले के अथानी में अपराह्न् एक बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।    राहुल शनिवार को ही इसके बाद बीजापुर जिले के टिकोटा में अपराह्न् 3.15 बजे स्त्री शक्ति समावेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उसके बाद वह इसी दिन जिले में दो अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।   तीन दिवसीस दौरे के दौरान राहुल बगलकोट और धारवाड़ जिलों में भी जाएंगे, जहां वह विभिन्न समूहों से मुलाकात करेंगे और सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई, 2018 में होने की संभावना है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। रियल स्टेट क्षेत्र के बड़े कारोबारी आम्रपाली ग्रुप को सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो अपने लीजर वैली प्रोजेक्ट में खरीददारों को समय पर फ्लैट का कब्जा प्रदान करे या जेल जाने को तैयार हो जाए। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताभ राय की पीठ ने कहा, ‘‘हमें खरीददारों के हितों की चिंता है। अगर डेवलपर खरीदारों के हितों ध्यान नहीं रखता है और समय पर फ्लैट सुपुर्द नहीं करता है तो हम उनको जेल भेज देंगे।’’   अदालत ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश देते हुए 27 मार्च को मामले में अगली सुनवाई के दौरान प्रोजेक्ट के 19 टॉवरों में शामिल 1,665 फ्लैट की कार्य प्रगति बताने को कहा है। अदालत ने फर्म को समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने को लेकर एक अंडरटेकिंग देने को कहा। आम्रपाली ने गुरुवार को अपने 10 प्रोजेक्ट में शामिल 10,647 फ्लैट का विवरण पेश किया। उसने अगले 12 महीने में फ्लैट देने बात कही। साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोटा। कोटा के नयापुरा थाना इलाके में 22 जनवरी को मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से 27 किलो सोना लूट के मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों से अभी लूटा गया सोना बरामद नहीं किया है। पुलिस बदमाशों से लूटे गए सोने की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।    कोटा एसपी अंशुमान भोमिया के मुताबिक लूट के मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश निवासी गुलाब सिंह और सुशील कुमार है। कोटा पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। दोनों बदमाशों ने बैंक लूट की यह साजिश दिल्ली में बनाई थी। योजना के तहत बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।    एसपी अंशुमान भोमिया के मुताबिक 22 जनवरीं को दोनों शातिर बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद बंदूक की नोंक पर मण्णपुरम गोल्ड लोन बैंक में 27 किलो सोना लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त की गई दोनों बाइक्स के बारे में अहम जानकारी मिली। इसके बाद सामने आया है कि दोनों बदमाशों ने लूट में एक लग्जरी कार का भी इस्तेमाल किया और उससे फरार हो गए।    बदमाशों की तलाश में कोटा पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीमें दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, बिहार में दौड़ाई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए करीब कोटा समेत अन्य राज्यों के करीब 1200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही पुलिस ने 400 से ज्यादा संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की। 2 लाख कॉल्स, 3500 से ज्यादा आवास, हाॅस्टल, होटल और धर्मशालाएं की तलाशी की। इसके बाद पुलिस को बदमाशों के दिल्ली में होने का पता चला। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार के जरिए बदमाशों की तह तक पहुंची।    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है दोनों बदमाश लूट की वारदात में ली गई कार को बेचने की फिराक में थे ताकि वारदात के सबूत को मिटाया जा सके। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बेचने के दौरान ही दोनों बदमाशों को दबोच लिया।    पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात का मास्टर माइंड बिहार का रहने वाला मनीष सिंह उर्फ रणवीर सिंह है। मनीष सुशील का साला है। पहले भी इस तरह की वारदातों लिप्त रहा है। हालांकि पुलिस बदमाशों से लूटा गया 27 किलो सोना नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर सोने की बरादगी के प्रयास में जुट गई है।    आपको बता दें कि कोटा के नयापुरा थाना इलाके में 22 जनवरी को मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में एक युवक एक सोने की चैन गिरवी रखकर 70 हजार लोन लेने के बहाने बैंक में घुसा। बैंककर्मियों ने इसकी कीमत 40 हजार बताई। बचे हुए रूपयों के लिए युवक ने एक और अन्य टूटी सोने की चैन लेकर आने की बात कही। लेकिन बैंककर्मियों ने टूटी चैन लेने से मना कर दिया। इसके बाद युवक बैंक से बाहर आया। बाहर आते ही एक महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी और अंदर घुस आया। युवक के साथ एक और पिस्टल धारी बदमाशा था। दोनों ने पिस्टल की नोंक पर सभी बैंककर्मियों को एक कोने में खड़ा कर दिया और सैफ से 27 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More