BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर आप सबको याद ही होंगी। ये वही लड़की जो आंख मार कर वैलेंटाइन डे पर सख्त लौंडो को पिघला गई थी और रातों रात छा गई थी। प्रिया की पॉपुलैरिटी ऐसी बढ़ी कि सलमान से लेकर शाहरूख और सनी लियोन तक को पछाड़ते हुए वो गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी बन गई है और अब वो दिसंबर में सलमान खान की दबंग 3 से क्लैश करेंगी। हम आपको आज ये बता रहे है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी को एक ही रात में पीछे कर दिया था।सनी लियोन- पहले नंबर पर हैं सनी लियोन जिन्हें ताज़ा ताज़ा प्रिया वारियर ने हराया। सनी इस नंबर पर चार साल से काबिज़ हैं और अब तक कोई उन्हें हिला नही पाया है।अर्शी खान- दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी थीं बिग बॉस 11 की कंटेसटेंट अर्शी खान। अर्शी भोपाल की रहने वाली मॉडल हैं और तब लाइमलाइट में आई थीं जब उन्होंने शाहिद आफरीदी के साथ रिश्ते की बात मीडिया में उछाली थी।सपना चौधरी-सपना चौधरी एक हरियाणवी डांसर हैं जो अपनी लोक गायिकी के कारण भी मशहूर हैं। सपना भी बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं।दिशा पटानी- पांचवे नंबर पर थीं भारत का नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पटानी। दिशा पिछले साल इस लिस्ट पर नंबर एक पर थीं। साभार-khaskhabar.com           

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और अररिया लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP को तगड़ा झटका लगा है। फूलपुर में एसपी उम्मीदवार की जीत हुई है तो वहीं बाकी दो सीटों पर भी BJP की हार तय लग रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव के नतीजे पर बोले कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक सौदेबाजी की है। सीएम योगी ने कहा कि सपा और बीएसपी बेमेल गठबंधन को समझने में कमी रही। उन्होंने कहा है कि मतदान प्रतिशत भी कम होना एक वजह मानी जा रही है। उपचुनाव एक सबक और इसकी समीक्षा जरूरी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारा अति आत्मविश्वास भी हार की एक वजह है।    सीएम योगी ने कहा, ये एसपी-बीएसपी की राजनीतिक सौदेबाजी है। देश के विकास को बाधित करने के लिए बनी है। इसके बारे में हम अपनी रणनीति तैयार करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। इन नतीजों की उम्मीद नहीं थी। हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। विजयी प्रत्याशियों को मैं बधाई देता हूं।   यूपी सीएम बोले कि अंतिम समय में सपा-बसपा एक साथ आई, दोनों पार्टियां राज्यसभा चुनावों की वजह से एक साथ आई। हम इस गठबंधन को समझने में फेल रहे, जिसका एक कारण अतिआत्मविश्वास भी है। हम अपनी कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे, हम भविष्य की बेहतर योजना पर काम करेंगे। प्रदेश में जो बेमेल राजनीतिक सौदेबाजी का प्रयास शुरू किया गया है, जनता उसको समझती है। उपचुनावों में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं, आम चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दे मुख्य रूप से सामने आते हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। चार दितसीय भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (इंटरनेशनल सोलर अलायंस समिट) सम्मेलन में शामिल हुए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।    इस सोलर समिट में 23 देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित 121 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मैक्रों के उद्भाटन भाषण के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। समिट का उद्देश्य यहां शिरकत करने वाले देशों को सस्ती, स्वच्छ और और नवीकरणीय ऊर्जा मुहैया कराना है।   इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेशनल सोलर अलायंस का नन्हा पौधा आप सभी के सम्मिलित प्रयास और प्रतिबद्धता के बिना रोपा ही नहीं जा सकता था। इसलिए मैं फ्रांस का और आप सबका बहुत आभारी हूं। 121 सम्भावित देशों में से 61 इस अलायंस से जुड़ चुके हैं और 32 देशों ने रूपरेखा समझौते पर सहमति जता दी है।   इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत में सूर्य को विश्व की आत्मा माना गया है और पूरे जीवन का पोषक माना गया है। आज जब हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने का रास्ता देख रहे हैं, तो प्राचीन समय की तरफ देखना होगा। हमारा हरित भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम साथ मिलकर क्या कर सकते हैं।   भारत में हमने दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार कार्यक्रम शुरू किया है। हम 2022 तक इससे 175 गीगा वाट बिजली उत्पन्न करेंगे जिसमें से 100 गीगा वाट बिजली सौर से होगी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

बीजिंग। चीन में रविवार को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की निर्धारित सीमा समाप्त होने जा रही है, जिसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जीवन पर्यंत देश पर शासन करने का अधिकार मिल जाएगा। मुख्य रूप से दस्तूर के तौर पर कार्य करने वाली संसद कम्युनिस्ट पार्टी के प्रस्ताव पर मुहर लगाएगी।    माओत्से तुंग की तरह अनिश्चित काल तक फिर किसी के द्वारा सत्ता हथियाने के खतरे को देखते हुए सम्मानित नेता देंग शियोपिंग ने चीन में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो अधिकतम कार्यकाल यानी 10 साल तक सत्ता में रहने की सीमा तय कर दी थी।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को राजधानी के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी-मैक्रों के बीच समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में 14 अहम समझौते किए। ये समझौते रेलवे, शहरी विकास, रक्षा, शिक्षा, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में किए गए।    पीएम मोदी ने कहा कि इन सब में सबसे अहम समझौता है कि शिक्षा से संबंधित। शिक्षा पर हुए समझौते के बाद अब भारत की डिग्री फ्रांस में भी मान्य होगाी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अब दोनों देश जमीन से आसमान तक मिलकर काम करेंगे। 14 अहम समझौतों के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।    LIVE:    -मोदी बोले, फ्रांस और भारत की एक मंच पर उपस्थिति एक समावेशी, समृद्ध व शांतिमय विश्व के लिए एक सुनहरा संकेत है। -मोदी बोले, रक्षा क्षेत्र में फ्रांस द्वारा दिए गए सहयोग का हम स्वागत करते हैं। -मोदी बोले, आज वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए जो देश साथ-साथ चल सकते हैं वे हैं भारत और फ्रांस। -मोदी बोले, आज हमारी यह मुलाकात 2 समान विचारवाली सभ्यताओं का समागम और संगम है।  -मोदी बोले, आप और मैं यहां साथ-साथ खड़े हैं। हम 2 बड़े लोकतंत्र देशों के नेता होने के साथ-साथ 2 समृद्ध और समर्थ विरासतों के उत्तराधिकारी भी हैं। -पीएम मोदी ने कहा मैं राष्ट्रपति मैक्रों और उनके प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करता हूं।  -भारत और फ्रांस के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। -फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी साझा बयान जारी कर रहे हैं।    इससे पहले शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद के साथ इमैनुएल दंपती ने तस्वीरें खिंचवाई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी उनका साथ थे। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी संग राजघाट पहुंचे।    यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात नई दिल्ली पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलकाता। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ अपनी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शमी (27) की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और विवाहेतर संबंध रखने की शिकायत दर्ज कराई है। जाधवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शमी और चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, आपराधिक धमकी एवं जहर के जरिए चोट पहुंचाने के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की लिखित शिकायत के आधार पर शमी और चार अन्य के खिलाफ 8 मार्च को जाधवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।’’   शमी और उनके परिवार पर हसीन जहां के साथ क्रूरता करने और जान बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। भावनात्मक रूप से आहत हसीन जहां ने पत्रकारों को एक ऑडियो क्लिप सुनाई, जिसमें शमी ने अपनी ‘बेवफाई’ को स्वीकार कर रहे हैं। हसीन जहां ने कहा, ‘‘गुरुवार को शमी ने कहा था कि मेरी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है।’’ जहां ने कहा, ‘‘अब तक, मैंने कोई भी विरोधाभासी विवरण नहीं दिया है। मैंने आपको रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें वह (शमी) अपने तमाम विवाहेतर संबंधों को स्वीकार कर रहे हैं। अब किसकी मानसिक स्थिति अस्थिर है, आप देख सकते हैं।’’   उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा है। इससे पहले मुझे इस बारे में कोई मदद नहीं मिली। मैंने बहुत कोशिश की। इसलिए मैंने फेसबुक पर शमी की सभी गलत हरकतों को पोस्ट करने का फैसला किया। मेरा फेसबुक पर गंदगी फैलाने या लोगों का मनोरंजन करने का कभी कोई इरादा नहीं रहा।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके अस्वीकार्य कृत्यों के खिलाफ मेरी लड़ाई है।’’ हसीन जहां ने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि उनका इरादा अपने दुख का इजहार करने का था। बाद में इसे फेसबुक से हटा दिया गया। जहां ने कहा, ‘‘मैंने यह सब पोस्ट कर कई लड़कियों की जिंदगी बचाने की कोशिश की है। मैंने कोशिश की कि लडक़े इस रास्ते पर ना जाए। लेकिन फेसबुक ने बिना मेरी इजाजत के मेरा अकाउंट क्यों ब्लॅाक किया और मेरी सभी पोस्ट क्यों हटा दी?।’’   जहां ने कहा, ‘‘मेरी जिंदगी खराब हो चुकी है। मेरी बच्ची के साथ मेरा भविष्य भी बर्बाद हो चुका है।’’यह पूछे जाने पर कि क्या शमी के रिश्तेदारों ने इस दौरान उनसे संपर्क करने की कोशिश की, हसीन जहां ने कहा, ‘‘जब मुझ पर अत्याचार हो रहा था तब शमी के रिश्तेदारों ने मेरी मदद नहीं की। उन्होंने मुझसे चुप रहने के लिए कहा क्योंकि वह एक पुरुष है, इसलिए उसे यह सब करने की आजादी है। वे सब कुछ जानते थे।’’जहां ने कहा, ‘‘मैंने शमी से सुलह करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी फोन पर बात नहीं की। मेरी और हमारी बेटी की उपेक्षा की। दूसरी शादी करने की धमकी दी।’’   जहां ने शमी की अन्य महिलाओं के साथ कथित रूप से वाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर हुई बातों के स्क्रीनशॉट अपनी फेसबुक पोस्ट में साझा किए थे। इसके साथ ही जहां ने उन सभी महिलाओं की फोटो और फोन नम्बर भी फेसबुक पोस्ट पर साझा किए थे। जहां का दावा है कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार में हर किसी ने मुझ पर जुल्म किया। उनकी माता और भाई मुझे अपशब्द कहते थे। यह शोषण सुबह के 2 से 3 बजे तक जारी रहता था। यहां तक कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की।’’ शमी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह उनके करियर को बर्बाद करने का प्रयास है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलकाता। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शमी के खिलाफ अब उनकी पत्नी हसीन जहान ने मामला दर्ज करवाया है। शमी की पत्नी हसीन जहान ने उन पर घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों के आरोप लगाते हुए कोलकात के लाल बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पत्नी द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद बीसीसीआई ने 26 सदस्यीय वार्षिक अनुबंध की सूची में शमी को शामिल नहीं किया था। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार को उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों के कारण विवादों से घिर गए हैं। शमी की पत्नी हसीन जहान ने उन पर घरेलू हिसा और अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।   पत्नी ने लगाए थे ये संगीन आरोप   आपको बता दें कि जहान ने शमी की अन्य महिलाओं के साथ वट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर हुई बातों के स्क्रीनशॉट अपने फेसबुक पोस्ट पर साझा किए थे। इसके साथ ही जहान ने उन सभी महिलाओं के फोटो और फोन नम्बर भी फेसबुक पोस्ट पर साझा किए थे, जिनके साथ शमी के अवैध संबंध होने का उनकी पत्नी ने दावा किया है। जहान का दावा है कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा, उनके परिवार में हर किसी ने मुझे परेशान किया। उनकी माता और भाई मुझे अपशब्द कहते थे। यह शोषण सुबह के 2 से 3 बजे तक जारी था। यहां तक कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की।    उन्होंने कहा था शमी ने मुझे अपशब्द कहे और मुझे मारना शुरू कर दिया। शमी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद यह सब जारी रहा। यह काफी समय से मेरे साथ हो रहा है और अब मैंने बहुत सह लिया। जहान ने कहा था, मैंने उन्हें सुधरने का काफी समय दे दिया और स्वयं को शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन अपनी गलतियों को मानने की बजाए वह मुझ पर गुस्सा करते रहे और मुझे धमकाया भी कि मुझे मेरी भलाई के लिए चुप रहना चाहिए।   शमी ने दी थी ये सफाई   वहीं, शमी ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था। उनका कहना था कि यह सब उनके क्रिकेट करियर को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शमी ने कहा था मैं मोहम्मद शमी। यह जितनी भी खबर हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं। यह सब सरासर झूठी हैं और यह कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है और मुझे बदनाम करने की तथा मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है। शमी वर्तमान में इंडिया-ए के लिए देवधर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने जोहानसबर्ग में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट आज इच्छा मृत्यु यानी पैसिव यूथेनेशिया पर अपना फैसला सुनाएगी। चीफ जस्टि दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने पिछले साल 11 अक्टूबर को इस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। पांच जजों की बेंच आज इस बात पर फैसला सुनाएगी कि क्या किसी व्यक्ति ऐसी लिविंग विल को मान्यता दी जानी चाहिए, जिसमें वह अग्रिम रूप से बयान जारी कर यह निर्देश दे सकता है कि उसके जीवन को वेंटिलेटर या आर्टिफिशल सपॉर्ट सिस्टम पर लगाकर लंबा नहीं किया जाए। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राइट टू लाइफ में गरिमापूर्ण मृत्यु का अधिकार शामिल है ये हम नहीं कहेंगे।    कोर्ट ने कहा था कि हम ये कहेंगे कि गरिमापूर्ण मृत्यु पीडा रहित होनी चाहिए। कुछ ऐसी प्रक्रिया होनी चाहिए, जिसमें गरिमपूर्ण तरीके से मृत्यु हो सके। आपको बता दें कि केंद्र सरकार इच्छा मृत्यु का विरोध कर रही है। शीर्ष अदालत में इच्छा मृत्यु को लेकर याचिका दर्ज की गई थी जिसमें कहा गया था कि मृत्यु शैया पर लेटे हुए व्यक्ति को लाइफ सपोर्ट सिस्टम देकर जिंदा रखा जाए या फिर मरने दिया जाए। देश की शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सवाल उठाया था कि किसी व्यक्ति को उसकी मर्जी के खिलाफ लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर जीने को मजबूर कर सकते हैं?    कोर्ट ने ये भी सवाल उठाया था कि जब सम्मान से जीने को अधिकार माना जाता है तो क्यों ना सम्मान के साथ मरने को भी अधिकार माना जाए। ऐसे में क्या इच्छा मृत्यु मौलिक अधिकार के दायरे में डाला जाएगा? आपको बता दें कि फरवरी 2015 में इच्छा मृत्यु से संबंधित याचिका को संवैधानिक खंडपीठ के पास भेजा था जिसमें ऐसे व्यक्ति की बात की गई थी जो गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और मेडिकल ऑपनियन के मुताबिक उसके बचने की संभावना नहीं है। गैर सरकारी संगठन कॉमन कॉज की याचिका पर तत्कालीन चीफ जस्टिस पी सदाशिवम ने मामले को संज्ञान में लिया था जिसमें मांग की गई थी कि एक व्यक्ति जो घातक बीमारी से पीडि़त हो उसे मेडिकल सपोर्ट को हटाकर पीड़ा से मुक्ति दी जानी चाहिए साभार-khaskhabar.com       

Read More

कन्नूर। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद देश कई राज्यों से मूर्तियों को तोड़े जाने का उपद्रव जारी है। गुरुवार को केरल के कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने गांधी मूर्ति के चश्मे को तोड़ दिया और मूर्ति तोडऩे के बाद उपद्रवी फरार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।   आपको बता दे कि महात्मा गांधी की मूर्ति के अलावा तमिलनाडु के थिरुवोत्रियूर पेरियार नगर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर पेंट फेंक दिया गया है। इससे पहले बुधवार को मेरठ में बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था।   गौरतलब है कि त्रिपुरा में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कई जगह हिंसा की बात सामने आई थी। इस दौरान त्रिपुरा में दो जगह लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई थी, इसके बाद तमिलनाडु में पेरियार, पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया था।   हिंसा के दौरान त्रिपुरा में लेनिन, तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति गिराने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जता चुके हैं। बुधवार को खबर आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार की घटनाओं से काफी आहत हैं। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है। गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को इस प्रकार के मामले से सख्ती से निपटने की बात कही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एनडीए में घमासान जारी है। केंद्र सरकार और टीडीपी के बीच इस मामले को लेकर विवाद अब काफी गहरा गया है। जहां केंद्र सरकार से नाराज तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के कोटे से मोदी कैबिनेट में शामिल दोनों मंत्री गुरुवार की सुबह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, राज्य सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री दफ्तर में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।   कामिनेनी श्रीनिवास और पायदिकोंडला मणिक्याला राव राज्य सरकार में मंत्री थे, जिन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार और टीडीपी के बीच आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर विवाद था, जिसको लेकर बुधवार को मोदी सरकार ने ये साफ कर दिया है कि आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा।   अमरावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, हम बजट के दिन से इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन वह हमारी बातों पर कोई जवाब नहीं दे रहे। हमने चार सालों तक इंतजार किया। मैंने केंद्र को सभी तरीकों से समझाने की कोशिश की। नायडू ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें अपना फैसला बताने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इससे पहले पार्टी सांसदों ने गठबंधन से बाहर निकलने के संकेत दिए थे।   जेटली ने आंध्र के लिए विशेष राज्य के दर्जे को खारिज किया आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से वित्त मंत्री अरुण जेटली के इनकार किए जाने के बाद पार्टी सांसद नरामल्ली शिवप्रसाद ने कहा कि टीडीपी और बीजेपी के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच चुकी है और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जल्द ही गठबंधन में बने रहने को लेकर फैसला लेंगे।   शिवप्रसाद ने कहा, इस बात की संभावना है कि आज या कल हमारे नेताओं की बैठक होगी और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। दोनों दलों के बीच स्थिति अब चरम पर पहुंच चुकी है और वह बता चुके हैं कि उन्हें क्या करना है और हम कह चुके हैं कि हमें क्या चाहिए। वहीं पार्टी के एक अन्य राज्यसभा संसद सीएम रमेश ने भी इस मसले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी आंध्र प्रदेश पुनर्गठन एक्ट में मौजूद प्रावधानों का पालन नहीं कर रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोयंबटूर। त्रिपुरा में रूसी समाजवादी क्रांति के अगुवा ब्लादिमीर लेनिन की 11.5 फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति को ढहाए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि तमिलनाडु में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में देर रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना के बाद तमिलनाडु में कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है। इधर, इस घटना के बाद कोयंबटूर में कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका है।    मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक यह घटना कोयंबटूर के चिथापुडुर में आज सुबह लगभग 4 बजे की है। जिस वक्त बीजेपी ऑफिस पर यह पेट्रोल बम फेंका गया उस वक्त वहां कोई भी कार्यकर्ता या अन्य लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए किसी भी नुकसान की जानकारी खबर लिखे जानें तक नहीं हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।    वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शख्स पीछे से आते हैं और कार्यालय पर बम फेंकते हैं, तभी कार्यालय के अंदर से एक शख्स बाहर निकलता और जब तक वह कुछ समझ पाता है बम फेंकने वाले शख्स फरार हो जाते हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।    पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त आपको बता दें कि तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना को नशे में रहे दो व्यक्तियों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।    पेरियार की मूर्ति तोडऩे की घटना ऐसे वक्त में हुई है जब बीजेपी के एक नेता के फेसबुक पोस्ट के कारण विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेता एच राजा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद अगला नंबर पेरियार की मूर्ति हो सकती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। जीएमआर की कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (डायल) ने बताया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) 4 करोड़ सालाना यात्री क्षमता के साथ एयरपोर्ट कौंसिल इंटरनेशनल (एसीआई)-एएसक्यू 2017 रैकिंग में दुनिया का नंबर एक हवाई अड्डा बन गया है।   बयान में कहा गया कि इस हवाई अड्डे के माध्यम से कुल 6.35 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। इस तरह से यात्री संख्या में वृद्धि के मामले में इसने चांगी, इंचेओन और बैंकॉक एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह अब एशिया का सातवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और दुनिया के 20 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है।    जीएमआर समूह के अध्यक्ष (एयरपोट्र्स) श्रीनिवास बोम्मीडाला ने कहा, ‘‘यह आईजीआईए के सभी हितधारकों के समग्र प्रयास को मिली मान्यता है। मैं डायल के कर्मचारियों तथा आईजीआईए समुदाय के सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना करता हूं। जैसा कि हम मजबूत यातायात वृद्धि देख रहे हैं, हम आशा करते हैं कि एयरपोर्ट के सभी हितधारकों और भागीदारों का सहयोग बना रहेगा।’’   डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई प्रभाकर राव ने कहा, ‘‘यह अवार्ड डायल की परिचालन क्षमता और सेवा वितरण के प्रति लचीले दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार यात्री यातायात में बढ़ोतरी के बावजूद डायल ने फिर से वैश्विक विमानन नक्शे पर अपनी स्थिति मजबूत की है।’’ साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More