BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कैसी है लोकसभा की स्थिति? संसद में होगी मोदी सरकार की पहली अग्नि परीक्षा

कैसी है लोकसभा की स्थिति? संसद में होगी मोदी सरकार की पहली अग्नि परीक्षानई दिल्ली। संसद में मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा की पहली घड़ी करीब आ गई है। लोकसभा में आज टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 

 

आईये, जानते है क्या कहते है आंकड़े

 

अविश्वास प्रस्ताव के लिए मिला समर्थन

अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों का समर्थन हासिल होना चाहिए। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, एसपी के अलावा लेफ्ट पार्टियों ने अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। एनडीए सरकार से अलग हुई टीडीपी के पास 16 सांसद हैं। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस के पास नौ सांसद हैं। टीएमसी के पास 34 सांसद है। यानी साफ है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जरूरी 54 सासंदों का समर्थन मिल गया है। हालांकि, केंद्र सरकार को पूरा भरोसा है कि वह बहुमत साबित कर लेगी। 

 

बहुमत साबित करने के लिए 270 सांसदों की जरूरत

 

इस समय लोकसभा में 539 सांसद हैं। बहुमत साबित करने के लिए 270 सांसदों की जरूरत है। टीडीपी के एनडीए से अलग हो जाने पर भी लोकसभा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। उसे करीब 315 सदस्यों का समर्थन हासिल है और खुद उसके पास जरूरी 270 सीटों से चार सीट ज्यादा यानी 274 सीटें हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए उप चुनावों में हारने के बाद संसद के ऊपरी सदन में भाजपा के 274 सदस्य हैं। इसके सहयोगी दलों के 41 सदस्यों को मिला दिया जाए तो यह संख्या 315 पर पहुंच जाती है। इसमें शिवसेना (18) को भी शामिल किया गया है, जिसने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि अविश्वास प्रस्ताव पर उसका क्या रुख होगा। हाल के दिनों में शिवसेना और भाजपा के बीच संबंधों में खटास उभरकर सामने आई है। 

 

राजग के सहयोगियों में लोक जनशक्ति पार्टी (6), अकाली दल (4), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (3), अपना दल (2), जनता दल-युनाइटेड (2) और ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), पटाल्ली मक्कल काची (पीएमके), सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के एक-एक सांसद शामिल हैं। अन्नाद्रमुक, जिसने 2014 में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन आम तौर पर इसे केंद्र की भाजपा सरकार का सहयोगी माना जाता है, के पास 37 सांसद हैं।

 

ये है लोकसभा की स्थिति

 

कुल सीट-545

बीजेपी-275

कांग्रेस-48

एआईएडीएमके-37

टीएमसी-34

बीजेडी-20

शिवसेना-18

टीडीपी-16

टीआरएस-11

सीपीआई (एम)-9

वाईएसआरएस कांग्रेस-9

समाजवादी पार्टी-7

अन्य-56

खाली -5

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More