BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हार का इफेक्ट! योगी ने सारे कार्यक्रम रद्द कर बुलाई अधिकारियों की मीटिंग

हार का इफेक्ट! योगी ने सारे कार्यक्रम रद्द कर बुलाई अधिकारियों की मीटिंगलखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है। सीएम योगी द्वारा अचानक बुलाई गई मीटिंग से अधिकारियों में हडक़ंप मच गया है। योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को कई कार्यक्रम तय थे, लेकिन उन्होंने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए। योगी को गोंडा के लोक कला महोत्सव में हिस्सा लेने जाना था लेकिन उन्होंने कार्यक्रम निरस्त कर दिया। 

 

सीएम योगी का दूसरा प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है। उन्हें राज्य सभा के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दिग्गज नेता रहे नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण करना था। योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रमों को निरस्त करके सभी उच्चाधिकारियों और विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल बैठक में बुलाया है। आपको बता दें कि सपा ने बुधवार को फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की। 

 

गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। गोरखपुर में सपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद ने भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 21,961 मतों से पराजित किया। यहां निषाद को 4,56,437 मत हासिल हुए। उनके निकततम प्रतिद्वंदी भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 4,34,476 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सुरहीता करीम को 18,844 मत मिले। 

 

फूलपुर में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 59,613 मतों से हराया। नागेन्द्र सिह को 3,42,796 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह को 2,83,183 मत हासिल हुए। यहां से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे जेल में बंद अतीक अहमद को 48,087 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा को 19,334 मत हासिल हुए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More