BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जीएसटी इफेक्ट : कारों के बाद अब बाइकों के भी दाम घटे, 1800 रु. छूट

जीएसटी इफेक्ट : कारों के बाद अब बाइकों के भी दाम घटे, 1800 रु. छूटनई दिल्ली । जीएसटी लागू होने के बाद कार के बाद अब बाइक के भी दाम में कटौती हुई है। सबसे बड़ी दो पहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने अपने कुछ मॉडल के दाम में 1,800 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने यह फैसला ग्राहकों को माल एवं सेवा कर का लाभ देने के मकसद किया है। कंपनी के जारी एक बयान के अनुसार सर्वाधिक बिकने वाले मॉडलों के दाम में 400 से 1,800 रुपये की कटौती की गई है।

आपको बता दें कि वास्तिवक लाभ विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है जो जीएसटी और जीएसटी के पहले की दरों पर निर्भर है। कुछ महंगे खंड के मॉडलों के दाम में कुछ बाजारों में 4,000 रुपये तक की कटौती होगी। बयान के अनुसार हरियाणा जैसे एक या दो राज्यों में कुछ मॉडलों के दाम बढ़ सकते हैं। इसका कारण जीएसटी पूर्व दरों का कम होना है। कंपनी विभिन्न मोटरसाइकिल बेचती है जिसकी कीमत 1.1 लाख रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच है। इससे पहले, शनिवार को कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, जेएलआर और बीएमडब्ल्यू ने विभिन्न मॉडलों के दाम 2,300 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये से अधिक की कटौती की।

वहीं दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी इंडिया यामहा मोटर ने देश भर में वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) लागू होने के बाद अपने उत्पादों की नई कीमतें तय कर दी हैं जो आज से ही प्रभावी हो गई हैं। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) रॉय कुरियन ने कहा कि यामहा एक देश, एक बाजार, एक कर के जरिए लाए गए बदलाव का स्वागत करती है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More