BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

FB डेटा लीक : कांग्रेस का BJP पर पलटवार, बताया फर्जी खबरों की फैक्ट्री

FB डेटा लीक : कांग्रेस का BJP पर पलटवार, बताया फर्जी खबरों की फैक्ट्रीनई दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीति घमासान जारी है। कांग्रेस ने बीजेपी के आरोप पर पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी फर्जी खबर पैदा करने की फैक्ट्री है। आपको बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक डेटा लीक मामले में फेसबुक को जहां चेतावनी दी है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सफाई भी मांगी है।

 

केंद्रीय मंत्री प्रसाद के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी का चरित्र ही फर्जी है और वो गलत खबरें पैदा करती है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, बीजेपी फर्जी खबरों की फैक्ट्री है उसने आज एक और फर्जी खबर का उत्पादन किया है। फर्जी बयान, फर्जी प्रेस कॉंफ्रेंस और फर्जी एजेंडा बीजेपी और उसके नियम-विरुद्ध कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद का चरित्र हो गया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष कभी भी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं नहीं ली हैं।

 

उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या कांग्रेस अध्यक्ष ने कभी भी कैंब्रिज एनालिटिका नाम की कंपनी की सेवाएं नहीं ली हैं। ये फर्जी एजेंडा और सफेद झूठ है, जिसे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद फैला रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका से संबंधित वेबसाइट से जानकारी मिली है कि 2010 में बीजेपी-जेडीयू ने इसकी सेवाएं ली थीं। इसकी भारतीय सहयोगी कंपनी ओवलीन बिजऩेस इंटेलीजेंस बीजेपी के सहयोगी दल के सांसद के बेटे चला रहे हैं। 2009 में ओबीआई की सेवाएं रराजनाथ सिंह ने ली थीं। 

 

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

रविशंकर प्रसाद ने सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी अब चुनाव जीतने के लिए डेटा चोरी और छेड़छाड़ की मदद लेगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा, कैंब्रिज एनालिटिका का राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल से क्या संबंध है। आपको बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर्स के डेटा चुराने का आरोप है।

 

इस मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 के चुनाव प्रचार के लिए ब्रिटिश एजेंसी कैंब्रिज एनालिटका को जिम्मेदारी सौंपी है और इस पर अब गंभीर आरोप लगे हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More