BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

PM मोदी आज करेंगे सबसे लंबे ढोला- सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का उद्घाटन

PM मोदी आज करेंगे सबसे लंबे ढोला- सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का उद्घाटननई दिल्ली । नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार आज अपने तीन साल पूरे कर रही है। इसी दिन पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरूणाचल प्रदेश को जोडने वाले देश के सबसे लंबे ढोला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढे दस बजे उद्घाटन करेंगे।

ये पुल ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित पर बना है। इस पुल से सुदूर उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए आने जाने की सुविधा हो जाएगी, कारोबार को बढावा भी मिलेगा, साथ ही सेना को असम से अरूणाचल-चीन बॉर्डर तक पहुंचने में आसानी होगी।

ढोला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल की लंबाई 9.15 किमी है। इस लिहाज से ये बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से भी 30 फीसदी लंबा है। पुल की चीन सीमा से हवाई दूरी 100 किमी से कुछ कम है। अभीतक इस इलाके में नदी के आरपार सारे कारोबार नावों के जरिए ही होते रहे हैं। पुल बनाने का काम मनमोहन सिंह सरकार के काल में 2011 में शुरू हुआ और इसकी लागत 950 करोड रूपए है। ये पुल 182 खंभों पर टिका है। पुल इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर 60 टन वजनी युद्धक टैंक भी गुजर सकें व भूकंप के झटके भी ये आसानी से झेल सके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More