देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का 84वें महाधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन को आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समापन भाषण होगा। इस दौरान अलग-अलग पार्टी नेताओं की तरफ से कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। मनमोहन सिंह सुबह 11.30 बजे भाषण देंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी का समापन भाषण होगा।
आपको बता दें कि शनिवार को राहुल गांधी के भाषण के साथ शुरू हुए महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अपने संबोधन में सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र और बीजेपी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार की जमकर आलोचना की थी।
सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के वादों और नारों को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और उनके करीबियों के झूठे, फर्जी दावों और भ्रष्टाचार का हम सबूतों के साथ खुलासा कर रहे हैं। लोग अब समझ रहे हैं कि 2014 के सबका साथ, सबका विकास और मैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा जैसे उनके वादे सिर्फ और सिर्फ ड्रामेबाजी और वोट हथियाने की चाल थी। कुर्सी हथियाने की चाल थी।
इससे आगे उन्होंने कहा था कि हमें ऐसा भारत बनाना है, जो सत्ता के भय और मनमानी से मुक्त हो। ऐसा भारत जिसमें हर व्यक्ति के जीवन की गरिमा बनी रहे। पक्षपात मुक्त भारत, प्रतिशोध मुक्त भारत, अहंकार मुक्त भारत। इसके लिए हर कांग्रेसजन को बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी