BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी-राजनाथ का मणिपुर दौरा, कोरकॉम ने किया बंद का ऐलान

पीएम मोदी-राजनाथ का मणिपुर दौरा, कोरकॉम ने किया बंद का ऐलानइंफाल। मणिपुर में छह प्रतिबंधित भूमिगत संगठनों द्वारा गठित समन्वय समिति (कोरकॉम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य के दौरे के दिन 16 मार्च को 17 घंटे के बंद का आह्वान किया है। कोरकॉम ने मंगलवार को कहा कि 16 मार्च को बंद देर रात एक बजे से प्रभावी होगा। इसने लोगों से किसी भी सरकारी सम्मेलन में भाग नहीं लेने की अपील की है और कहा है कि परीक्षाओं और अन्य जरूरी सेवाओं को प्रस्तावित बंद से छूट दी गई है।

 

दूसरी तरफ, मणिपुर में मापीथेल बांध के जबरदस्ती उद्घाटन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने राज्य में 48 घंटे की आम हड़ताल की घोषणा की है जो 16 मार्च की आधी रात को समाप्त होगी। मोदी एक दिवसीय मणिपुर दौरे पर 16 मार्च को सुबह इंफाल पहुचेंगे। वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में खेल विश्वविद्यालय भी शामिल है। 

 

प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के क्षेत्र हेनगैंग में लुवांगशांगफम में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करना है। वह मणिपुर विश्वविद्यालय परिसर में दसवीं विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन भी करेंगे।

 

वीवीआईपी दौरे से पहले गड़बड़ी के संभावित इलाकों में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अन्य जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मोदी और सिंह के दौरे वाले इलाकों में तैनात कर दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More