BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CBI ने कराया इंद्राणी-कार्ति का आमना-सामना, जानें-इंद्राणी क्या बोली...

CBI ने कराया इंद्राणी-कार्ति का आमना-सामना, जानें-इंद्राणी क्या बोली...मुंबई। आईएनएक्स मीडिया के कथित रिश्वतखोरी मामले में आगे बढ़ते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का सामना हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से कराया। सीबीआई की एक छह सदस्यीय विशेष टीम 46 वर्षीय कार्ति चिदंबरम को सुबह नई दिल्ली से मुंबई लाई और उन्हें बायकुला महिला जेल ले गई, जहां इंद्राणी मुखर्जी बंद हैं। पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में आरोपी हैं। शीना उनके पहले पति की बेटी थी। 2012 में शीना बोरा हत्याकांड मामले में पीटर व इंद्राणी हिरासत में हैं।

 

मुंबई पहुंचने के थोड़ी देर बाद सीबीआई टीम कार्ति को सुबह करीब 11 बजे लेकर जेल पहुंची और उनका सामना इंद्राणी मुखर्जी से कराया। इसके बाद दोनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान इंद्राणी ने सभी सवालों का जवाब बहुत शांति से दिया। इंद्राणी अपने बयान पर कायम रही और उसने कहा कि कार्ति ने उनसे घूस की मांग की थी और उन्हें घूस दी गई। सीबीआई ने कार्ति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पिता के पद का दुरुपयोग करते हुए मुखर्जी दंपति के स्वामित्व वाले आईएनएक्स मीडिया के लिए विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी हासिल की थी।

 

इंद्राणी मुखर्जी ने 17 फरवरी को नई दिल्ली में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करते हुए इस सौदे में कार्ती चिदंबरम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कार्ति ने इस मंजूरी के लिए कथित तौर पर उनसे रिश्वत ली थी। कार्ति को आईएनएक्स (जिसका नाम बाद में नाइन एक्स पड़ा) से साढ़े तीन करोड़ रिश्वत मिली थी।

 

उन्होंने यह आरोप लगाया था कि नई दिल्ली के एक होटल में कार्ति ने उनसे मुलाकात की थी और एफआईपीबी मंजूरी के लिए कथित रूप से 10 लाख डॉलर की मांग की थी। इस खुलासे के बाद 28 फरवरी को चेन्नई हवाई अड्डे से कार्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह उस वक्त लंदन से लौटे थे। इसके बाद उन्हें छह मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, कार्ति ने कहा कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More