BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शीना बोरा मर्डर केस: ड्राइवर ने किया इंद्राणी के खतरनाक प्लान का खुलासा..

शीना बोरा मर्डर केस: ड्राइवर ने किया इंद्राणी के खतरनाक प्लान का खुलासा.. मुंबई। चर्चित शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंद्राणी मुखर्जी शीना के बाद अपने बेटे मिखाइल की भी हत्या करना चाहती थी। यह खुलासा इंद्राणी के एक पुराने ड्राइवर श्यामवर राय ने किया है। इंद्राणी के ड्राइवर ने कोर्ट को बताया कि शीना की हत्या करने से पहले इंद्राणी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कई दिनों तक सही जगह की तलाश की थी। साथ ही ड्राइवर ने कोर्ट को बताया कि इंद्राणी अपने बेटे मिखाइल को भी मारना चाहती थी। ड्राइवर ने खुलासा करते हुए बताया कि जब मार्च 2012 में इंद्राणी देश से बाहर थीं, तो उनकी सेक्रेटरी काजल शर्मा ने उसकी स्काइप के जरिए बात करवाई थी। तब इंद्राधी ने अपने ड्राइवर श्यामवर राय को कहा कि वह शीना और मिखाइल को मार डालना चाहती हैं। 

 

इंद्राणी ने इस अपराध में शामिल होने के लिए श्यामवर को उसके बच्चों की देखरेख, उनकी पढाई, परिवार के खर्च संबंधी सभी जिम्मेदारियां संभालने की बात भी कही थी और स्थायी नौकरी दिलाने का लालच भी दिया था। श्यामवर ने कोर्ट को बताया कि प्लान के तहत इंद्राणी शीना और मिखाइल के शवों को ठिकाने लगाने के लिए जगह तलाशने की जिम्मेदारी भी उसे ही सौंपी थी। 

 

श्यामवर ने कहा कि इंद्राणी के कहने पर ही उसने रायगढ जिले में रेकी की थी। इसके बाद इंद्राणी भी वह जगह देखने के लिए गई थी। जगह देखने के बाद इंद्राणी ने पीटर से फोन पर वेल डन और गुड प्लेस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।ज्ञातव्य है कि इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी ने भी उसकी मदद की थी। बताया जा रहा है कि शीना पीटर के बेटे राहुल से प्यार करने लगी थी और शीना प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती थी। इसी वजह से इंद्राणी ने अपने दोनों बच्चों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More